• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खाद सब्सिडी किसानों की आय दोगुना करने की कटिबद्धता का परिचायक : स्वतंत्रदेव

Writer D by Writer D
21/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Swatantradev

Swatantradev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने खाद सब्सिडी बढ़ाने के केन्द्र सरकार के फैसले का स्वागत करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार किसान की आय दोगुना करने की प्रतिबद्धता के साथ लगातार काम कर रही है।

श्री सिंह ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि केन्द्र सरकार ने किसान हित में कई ऐतिहासिक निर्णय लिए है और उसी कड़ी में डीएपी खाद पर सब्सिडी 140 फीसदी बढ़ाई गई है। अब किसानों को डीएपी पर 500 रुपये प्रति बोरी से बढ़कर 1200 रुपये प्रति बोरी की सब्सिडी मिलेगी।

उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता किसान कल्याण है। प्रधानमंत्री ने कहा है कि उनकी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रयास करेगी कि किसानों को खाद मूल्य वृद्धि का दुष्प्रभाव न भुगतना पड़े। श्री सिंह ने कहा कि पिछले साल डीएपी की वास्तविक कीमत 1,700 रुपये प्रति बोरी थी जिसमें केंद्र सरकार 500 रुपये प्रति बैग की सब्सिडी दे रही थी। इसलिए कंपनियां किसानों को 1200 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से खाद बेच रही थीं।

राजनीति का नहीं, जनसेवा करने का समय है कोरोना काल : स्वतंत्रदेव

हाल ही में डीएपी में उपयोग होने वाले फॉस्फोरिक एसिड, अमोनिया आदि की अंतरराष्ट्रीय कीमतें बढ़पे से एक डीएपी बैग की वास्तविक कीमत अब 2400 रुपये है, जिसे खाद कंपनियों द्वारा 500 रुपये की सब्सिडी घटा कर 1900 रुपये में बेचा जाता है। आज के फैसले से किसानों को डीएपी का एक बैग 2400 रुपये के बजाय अब 1200 रुपये में मिलता रहेगा। सरकार इस सब्सिडी के लिए 14,775 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय करेगी।

श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार हर साल रासायनिक खादों की सब्सिडी पर करीब 80,000 करोड़ रुपये खर्च करती है। डीएपी में सब्सिडी बढ़ाने के साथ ही खरीफ सीजन में केन्द्र सरकार 14,775 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च करेगी। मोदी सरकार किसान सम्मान निधि, एमएसपी में वृद्धि, फसल बीमा योजना, मृदा परीक्षण आदि योजनाओं व निर्णयों से किसानों को सीधे लाभ पहुंचा रही है। साथ ही केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं से भी बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हो रहे हैं।

उन्होने कहा कि अक्षय तृतीया के दिन पीएम-किसान के तहत किसानों के खाते में 20,667 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर करने के बाद, किसानों के हित में यह दूसरा बड़ा फैसला है।

Tags: Swatantradev
Previous Post

राजनीति का नहीं, जनसेवा करने का समय है कोरोना काल : स्वतंत्रदेव

Next Post

आतंकवादियों के मददगार डीएसपी देविंद्र सिंह नौकरी से बर्खास्त

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Main Slider

UPITS में दूसरे दिन 4,700 बी2बी बैठकें, 412 समझौते

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 में दिखा हुनर का जादू, ‘आओ करके सीखें’ ने खींचा दर्शकों का ध्यान

26/09/2026
उत्तर प्रदेश

World Tourism Day 2026: 13 साल में 52.71 करोड़ पर्यटकों ने देखी काशी, पर्यटन के वैश्विक मानचित्र पर चमका वाराणसी

26/09/2026
Main Slider

सीएम धामी ने उत्तराखण्ड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 और GEP की तकनीकी रिपोर्ट का किया विमोचन

26/09/2026
Next Post
DSP Devindra Singh

आतंकवादियों के मददगार डीएसपी देविंद्र सिंह नौकरी से बर्खास्त

यह भी पढ़ें

power generation

उप्र में इस साल 39,691 मिलियन यूनिट विद्युत का उत्पादन, बना नया कीर्तिमान

01/04/2023
DM B N Singh

पूर्व DM बीएन सिंह जांच में पाए गए निर्दोष, राज्यपाल ने दी क्लीनचिट

22/05/2021

आजम खान पर कसा शिकंजा, श्रम विभाग ने सेस के वसूले एक करोड़ 37 लाख

22/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version