• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मुख्यमंत्री जी 2027 में आपके मौजूदा डिप्टी सीएम भी गच्चा देंगे…, योगी के बयान पर शिवपाल का पलटवार

Writer D by Writer D
30/07/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
shivpal yadav, cm yogi

shivpal yadav, cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा द्वारा माता प्रसाद पाण्डेय को यूपी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाए जाने पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने तंज कसा। उन्होंने शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) की ओर इशारा करते हुए कहा कि चाचा को फिर से गच्चा दे दिया गया। सीएम योगी के इस तंज पर शिवपाल ने अपने ही अंदाज में सदन के अंदर जवाब दिया।

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) ने सीएम योगी से कहा कि तीन साल आपके संपर्क में भी रहा, गच्चा तो आपने भी दे दिया। शिवपाल की बात सुनकर पूरा सदन ठहाकों से गूंज उठा। खुद सीएम भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। शिवपाल ने आखिर में यह भी कहा कि अब दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे।

CM योगी से बोले शिवपाल (Shivpal Yadav) – आपने भी तो गच्चा दिया

दरअसल, आज विधानसभा की कार्यवाही का दूसरा दिन है। ऐसे में जब सीएम योगी सदन में बोलने के लिए उठे तो उन्होंने सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पाण्डेय को बधाई दी। इसी दौरान उन्होंने शिवपाल यादव पर चुटकी भी ली। सीएम योगी ने कहा- आपके (नेता प्रतिपक्ष) चयन के लिए मैं आपको बधाई देता हूं। वो अलग विषय है कि आपने चाचा को गच्चा दे ही दिया। चाचा बेचारे हमेशा ही ऐसे ही मात खा जाते हैं। उनकी नियति ही ऐसी है। क्योंकि, भतीजा (अखिलेश) हमेशा भयभीत रहता है।

सीएम योगी के बोले के बाद सपा विधायक शिवपाल यादव उठे और कहा कि चूंकि, नेता सदन ने मेरा नाम लिया है इसलिए जवाब देना जरूरी है। इसपर स्पीकर ने उन्हें इजाजत दी। सदन में बोलते हुए शिवपाल (Shivpal Yadav) ने कहा कि ‘देखिए हमें गच्चा नहीं मिला है। क्योंकि, माता प्रसाद जी बहुत सीनियर हैं। हम लोगों ने ही स्पीकर के लिए भी उनका नाम बढ़ाया था। वैसे तो तीन साल तक हम आपके (सीएम योगी) भी संपर्क में रहे, गच्चा तो आपने भी दिया।’

मुख्यमंत्री ने ‘चाचा’ के लिए कह दी ऐसी बात, की ठहाकों से गूंज उठा सदन

शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के इतना बोलते ही पूरा सदन हंसने लगा। खुद सीएम योगी और शिवपाल यादव भी हंस रहे थे। इसके बाद उन्होंने कहा कि देख लेना 2027 के चुनाव में समाजवादी पार्टी आपको (बीजेपी) हरा देगी और दोनों डिप्टी सीएम आपको गच्चा देंगे।

यूपी विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सपा और बीजेपी नेताओं के बीच हंसी-मजाक और नोकझोंक ने सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। शिवपाल और सीएम योगी के बयान का वीडियो वायरल हो रहा है।

Tags: cm yogiLucknow NewsMonsoon Sessionshivpal yadavup newsup vidhansabha
Previous Post

योगी कैबिनेट की बैठक में मौजूद रहे दोनों डिप्टी सीएम, केशव ने तस्वीर पोस्ट कर दी जानकारी

Next Post

अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर प्रदेश में प्रथम, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

आयुष्मान कार्ड बनाने में रामपुर यूपी में पहले स्थान पर, एक साल में बने 1.79 लाख कार्ड

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बाढ़ से 25.59 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को मिली राहत

10/10/2026
उत्तर प्रदेश

प्रधान दीदी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ गांव के विकास को दी नई दिशा

10/10/2026
Main Slider

एके शर्मा ने बाढ़ प्रभावित फैजुल्लागंज-दाउदनगर क्षेत्र का लिया जायजा, प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

10/10/2026
Next Post
CM Yogi

अपराध से निपटने में यूपी नंबर वन : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

IPL: गायकवाड का लगातार चौथा अर्धशतक, CSK का चुनौतीपूर्ण स्कोर

19/09/2021
Shagun Gautam- sp

बिना मतलब रात में घरों से न निकलें, कोविड गाइडलाइन का करें पालन : शगुन गौतम, SP

21/04/2021

लखनऊ गोल्फ क्लब: नवनीत सहगल को हराकर मुकुल सिंघल अध्यक्ष पद पर बरकरार

11/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version