• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लैंड करेगा लड़ाकू विमान राफेल, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

Writer D by Writer D
12/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, सुल्तानपुर
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश आजादी के बाद से ही विकास में उपेक्षित था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में अब इसका विकास हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पूर्वी उत्तरप्रदेश के अर्थव्यवस्था की रीढ़ बनेगा। इसपर आठ स्थानों पर औद्योगिक गलियारा विकसित करने का काम शुरू कर दिया गया है। 16 नवंबर को पूरी भव्यता के साथ प्रधानमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इसपर बने साढ़े तीन किमी के एयर स्ट्रिप पर विषम परिस्थितियों में एयरफोर्स सहित अन्य विमान को उतारा जा सकेगा। लोकार्पण के दिन 16 नवंबर को ट्रायल एयर शो भी आयोजित होगा, जिसे जनता देख सकेगी।

सीएम योगी ने कहा कि जुलाई 2018 में इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री के हाथों हुआ था। 19 महीने कोरोना महामारी के बाद भी इसका निर्माण समय से पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि जल्द ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे, गोरखपुर एक्सप्रेसवे का कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा। इसके पहले सीएम ने यूपीडा के कैंप कार्यालय में एयरफोर्स, जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक किया। सीएम ने 16 नवंबर के कार्यक्रम को लेकर पूरा जायजा भी लिया।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करने के लिए अरवलकीरी करवत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आगमन 16 नवंबर को प्रस्तावित है। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में 16 नवंबर को लड़ाकू विमान करीब 30 मिनट तक करतब दिखाएंगे। उनके आगमन से पहले पूर्व तैयारी का जायजा लेने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां पहुंच रहे हैं।

राजनाथ सिंह बोले- रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान रचेगा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को देखने के लिए अरवलकीरी पहुंचेंगे तो उनकी मौजूदगी में वायुसेना कई युद्धक विमानों को उतारेगी। इस संदर्भ में गोरखपुर वायु सेना के विंग कमांडर दीपांकर, लखनऊ वायु सेना अधिकारी कैप्टन मोहित सक्सेना, विंग कमांडर जेआर सुमन सहित कई सैन्य अफसरों ने एक्सप्रेसवे के किमी 124.750 से किमी 129.450 के मध्य सुरक्षा के हर पहलुओं का निरीक्षण किया।

Tags: cm yogipm modiPurvanchal ExpresswayRafale aircraftsultanpur newsup news
Previous Post

राजनाथ सिंह बोले- रक्षा उत्पाद निर्माण के क्षेत्र में भारत कीर्तिमान रचेगा

Next Post

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

Writer D

Writer D

Related Posts

CV Anand Bose
Main Slider

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने दिया इस्तीफा, चुनाव से पहले बड़ी हलचल

05/03/2026
Anand Bardhan
राजनीति

AMRUT 2.0 के तहत जल संरक्षण परियोजनाओं को मंजूरी, रुद्रपुर-काशीपुर में स्मार्ट वाटर मीटरिंग को हरी झंडी

05/03/2026
Sharad Pawar
राजनीति

शरद पवार के खिलाफ नहीं बीजेपी ने नहीं उतारे उम्मीदवार, निर्विरोध पहुंच जाएंगे राज्यसभा

05/03/2026
CM Yogi inaugurates KDSG Super Specialty Hospital in Greater Noida
Main Slider

डॉक्टर पर विश्वास हो तो दवा भी असर करती है और दुआ भी: मुख्यमंत्री योगी

05/03/2026
A middle-aged man was beaten to death over an old rivalry
Main Slider

पुरानी रंजिश में 2 पक्षों के बीच में जमकर मारपीट, एक की मौत; कई घायल

05/03/2026
Next Post

लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए छात्राओं ने निकाली रैली

यह भी पढ़ें

Love Jihad

लव जिहादः अब मध्यप्रदेश में भी सख्त कानून को हरी झंडी, होगी 10 साल की जेल

26/12/2020
Stamp and Registration Department

सीएम योगी के निर्देश पर अब जल्द ही स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग को मिलेगा नया हेडक्वार्टर

12/04/2025

आकाशीय बिजली गिरने से खेत में भैंस चरा रहे तीन बच्चों की मौत, दो घायल

12/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version