• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकासशील राज्य में संतुलित राजकोषीय घाटा बुरी स्थिति नहीं: वित्त आयोग

आयोग ने कहा-आय बढ़ाने के लिए प्रयास कर रहा है राज्य

Writer D by Writer D
19/05/2025
in Main Slider, उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Finance Commission praised the financial management of Uttarakhand

Finance Commission praised the financial management of Uttarakhand

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून। उत्तराखंड के दौरे पर आए 16 वें वित्त आयोग (Finance Commission) ने उत्तराखंड के वित्तीय प्रबंधन को सराहा है। आयोग के अध्यक्ष डा अरविंद पनगढ़िया (Arvind Panagariya) ने कहा कि किसी भी विकासशील राज्य में यदि संतुलित राजकोषीय घाटा है, तो यह बुरी स्थिति नहीं है। हां, यह घाटा ज्यादा ना होने पाए, इसका ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा-वित्तीय चुनौतियों को लेकर उत्तराखंड जागरूक है और सही तरीके से काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। इसमें बढ़ोत्तरी की पूरी संभावना है।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में डा पनगढ़िया ने कहा कि उत्तराखंड की प्रति व्यक्ति आय अच्छी है। यह राष्ट्रीय औसत से अधिक है। इसको और बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि आज तक जितने आयोग बने हैं, उन्होंने हिमालयी राज्यों की विशिष्ट भौगोलिक स्थितियों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्यों के बीच कर बंटवारे की व्यवस्था को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि संवैधानिक व्यवस्था और आवश्यकताओं के अनुरूप कर से प्राप्त आय केंद्र और राज्यों के बीच विभाजित करने के लिए वित आयोग विधि और सूत्र निर्धारित करता है।

डा पनगढ़िया ने कहा कि केंद्र व राज्यों के बीच कर विभाजन के लिए आयोग (Finance Commission) ने जो सूत्र प्रस्तुत किया है, उसमें राजस्व हिस्सेदारी के निर्धारण के लिए पैमाने तय किए गए हैं। जनसांख्यिकी प्रदर्शन (कम प्रजनन दर के आधार पर ) को 12.5 प्रतिशत, आय के अंतर को 45 प्रतिशत, जनसंख्या व क्षेत्रफल प्रत्येक के लिए 15 प्रतिशत, वन एवं पारिस्थितिकी के लिए दस प्रतिशत, कर एवं राजकोषीय प्रबंधन को 2.5 प्रतिशत रखा गया है।

CM धामी और वित्त आयोग ने अनुदान में राज्य के हिस्से पर चर्चा की

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि स्थानीय निकायों और पंचायतों के विकास के लिए बजट आवंटन के दौरान पूरा ध्यान रखा जाता है। यह राज्यों पर भी निर्भर करता है कि वह अवमुक्त बजट के हिसाब से कैसे काम करते हैं।

Tags: 16th Finance CommissionFinance CommissionUttarakhand News
Previous Post

कुछ दिक्कत परेशानी हो तो बताइए… मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से योजनाओं का लिया जायजा

Next Post

कोरोना की चपेट एमिन आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Hair
Main Slider

प्याज़ के इस्तेमाल से पाए सुन्दर बाल और चमकती त्वचा

04/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

तमसा तट पर ऐतिहासिक पहल: 100 वर्ष पुरानी समस्या का हुआ समाधान

03/03/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी के साथ खास होगा गोरखपुर का रंगोत्सव

03/03/2026
160 schoolgirls killed in US-Israeli attack
Main Slider

मातम में डूबा ईरान: एक साथ उठीं 160 मासूमों की अर्थियां, स्कूल हमले ने हिला दी दुनिया

03/03/2026
Liquor shops
Main Slider

जाम छलकाने वालों की खुशखबरी, अब होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें

03/03/2026
Next Post
shilpa shirodkar

कोरोना की चपेट एमिन आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

यह भी पढ़ें

डॉ. दिनेश शर्मा Dr. Dinesh Sharma

कांग्रेस के पंजे ने देश को लूटा और खसोटा : डॉ. दिनेश शर्मा

29/10/2020
Samsung Galaxy Z Flip 6: 36000 रुपए सस्ता मिल रहा ये Flip Phone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

36000 रुपए सस्ता मिल रहा ये Flip Phone, यहां से खरीदने पर होगा फायदा

16/12/2025

कोरोना के बाद डेंगू का कहर जारी, दिल्ली में हुई पहली मौत

18/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version