• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कांग्रेस के पंजे ने देश को लूटा और खसोटा : डॉ. दिनेश शर्मा

Desk by Desk
29/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, देवरिया
0
डॉ. दिनेश शर्मा Dr. Dinesh Sharma

डॉ. दिनेश शर्मा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवरिया। यूपी उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने गुरुवार को विरोधी दलों पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की येन केन प्रकारेण सत्ता पर काबिज होना ही केवल उनकी मंशा है। इनका जनता की सेवा से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने लोगों को  से कहा कि कुछ वोट कटवा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं। यह जाति विशेष की राजनीति करने वाले दल हैं।  इनका काम केवल भाजपा के वोट काटने का है। ये समाजवादी पार्टी की बी टीम है। ऐसे दलों से सावधान रहने की जरूरत है। वोटों को बंटने नहीं देना है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा जाति धर्म की राजनीति नहीं करती है।  भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है। देवरिया में आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा बसपा कांग्रेस सहित सभी विरोधी दल  केवल भ्रम पैदा करने के लिए चुनाव मैदान में हैं। आज समय इन दलों के भ्रम को तोडने का है। कांग्रेस पर हमलावर होते हुए उन्होंने कहा कि पंजे वाली पार्टी ने देश को लूटा और  खसोटा है।

इस पार्टी ने लोगों को आपस में लडाने का काम किया है। इसलिए देश को अब इस पार्टी की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केन्द्र की मोदी सरकार ने कश्मीर की धारा 370 की समस्या को 70 मिनट में हल कर दिया । आज आतंकवादियों के हौसले पस्त है। डा शर्मा ने कहा कि भाजपा  भाजपा सरकार ने काम किया है और इसी के आधार पर जनता से वोट करने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक एक सीट पर विजय का महत्व है क्योंकि जब जनप्रतिनिधि भाजपा का होगा तो विकास कार्य बिना रोकटोक के हो सकेंगे।

शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्‍मी को इन उपायों से करे प्रसन्‍न, मिलेगी सुख समृद्धि

उन्होंने कहा कि  भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ साजिश के तहत विरोधी दलों ने वर्ग विशेष के ही प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं। आज जनता भी यही कह रही है। साजिश करने वाले दल  चाहते हैं कि गुंडई , जोर जबरदस्ती के बल पर  अथवा  येन केन प्रकारेण कैसे भी सत्ता पर काबिज हो जाएं। इसी प्रकार के लोगों को जवाब देने के लिए भाजपा की ओर से सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी चुनाव  मैदान में हैं। वे सेवा का भाव लेकर आए हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि भाजपा को सत्ता में आने से रोकने के लिए गलबहियां  करने वाले आज एक दूसरे को कोस रहे हैं। बसपा अध्यक्ष  मायावती के सपा अध्यक्ष को धोखेबाज बता रही थीं। वे सपा को अपराधियों व धोखेबाज पार्टी बता रही थी। समाजवादी पार्टी से समझौता करने को  जिन्दगी की सबसे बडी भूल बताते हुए  मायावती ने यहां तक कहा कि सपा उनकी हत्या कराना चाहती थी। यह सारे आरोप बसपा अध्यक्ष के ही हैं। उनके यह बयान उनके हाल के अनुभवों को बताते हैं।

भाजपा को रोकने के लिए बेमेल दोस्ती करने वालों को आज पता चल गया है कि भाजपा की असल शक्ति  जनता एवं उसका कार्यकर्ता है। इसी के बूते भाजपा निष्पक्षता की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल विकास की राजनीति करती है जबकि  इसके पूर्व की  विरोधी दलों की सरकारें  विकास से दूर दूर तक कोई सम्बंध नहीं रखती थीं। पहले की सरकारों में हाल यह था कि बिजली के लिए किसान परेशान रहता था तथा जब वह अधिकारी के पास जाता था तो वह उसे भगा देता था ।

फिर से सस्ता हुआ सोने का भाव, चांदी भी 1277 रुपये नीचे लुढ़का

प्रधानमंत्री मोदी और सीएम  योगी की सरकारें आने के बाद यह स्थिति बदली और पहली बार ऐसा हुआ कि वहीं अधिकारी जो किसान को भगा देते थे वे किसान के पास बिजली देने के लिए उनके घर पहुचे । इस बदलाव के पीछे भाजपा का गरीबों के उत्थान का संकल्प था। उन्होंने कहा कि पिछली गैर भाजपा सरकारों में यह स्थिति थी कि महिलाओं व बहनों को शौच के लिए जाने के समय  अपनी मर्यादा  को बचाने के लिए शाम का इंतजार करना होता था।

प्रधानमंत्री मोदी ने माताओं  व बहनों के मान सम्मान की रक्षा के लिए  सत्ता में आते ही घर घर शौचालय का निर्माण कराया है। भाजपा की सरकार ने  माताओं बहनों के खाना बनाने के समय धुएं से निजात दिलाने के लिए  हर घर में गैस के चूल्हे का इंतजाम किया । भाजपा की सरकारों ने गरीबों को बिजली व  आवास देने का भी काम किया है। गन्ना किसानों के बकाये का वर्षों से लम्बित भुगतान कराया है। सरकार ने महिला कल्याण के लिए तमाम योजनाए चलाई हैं।  उन्होंने कहा कि सरकार  शिक्षा के क्षेत्र में क्रान्तिकारी बदलाव लेकर आई है।

इसका नतीजा है कि  आज कुशीनगर की बालिका  भी नीट की परीक्षा में टाप कर रही है। सपा सरकार के समय में माफिया राज हुआ करता था। शिक्षा की हालत इतनी खस्ता थी कि किसी परीक्षार्थी के स्थान पर कोई और ही परीक्षा दिया करता था। नकल एक उद्योग बन गया था।  भाजपा की सरकार ने सत्ता में आते ही इस पर सख्ती से रोक लगाकर नकलविहीन परीक्षा कराई।  जो परीक्षा पहले ढाई माह में होती थी  वह आज मात्र 12 दिन में हो रही है। परीक्षा परिणाम देने में भी यूपी बोर्ड सबसे आगे है।

शिक्षा में यही बदलाव है जिसने  बच्चों के भविष्य को बेहतर करने की नींव रख दी है। डिप्टी सीएम ने कहा कि  सरकार ने साढे तीन लाख युवाओं को नौकरी दी है। इसके अलावा सरकार की ओडीओपी मुद्रा योजना जैसी तमाम योजनाओं से भी लाखों लोगों को रोजगार मिला है। सरकार द्वारा दी गई नौकरियों में इस बार कोई भी उंगली नहीं उठी है। हर क्षेत्र में नौकरियां दी गईं है तथा कहीं भी किसी प्रकार का भ्रष्टाचार नहीं हुआ है।

देवरिया को पवित्र क्षेत्र बताते हुए उन्होंने कहा कि यह बाबा राघोदास जी की कर्मभूमि है जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र  लिए महान योगदान दिया है। देवरिया में भाजपा की सरकार ने विकास की गंगा को बहाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा काम के आधार पर वोट मांगती है। भाजपा की सरकार ने क्षेत्र में मेडिकल कालेज , आयुर्वेद संस्थान  , सडकों का जाल बिछाने का काम , पासपोर्ट कार्यालय खोलने का काम  सहित  विकास के अनगिनत कार्य किये हैं।

देवरिया के पास गोरखुपर में एम्स , इन्सेफलाइटिस की बीमारी पर नियंत्रण  योगी सरकार की ही देन है। सरकार के विकास कार्य बताते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार में  चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है।  बदले हुए समय में चाहे बिजली की समस्या हो , चाहे किसान को खाद बीज की उपलब्धता हो चाहे कुशीनगर में इवाई  अड्डे की बात हो अथवा लघु उद्योगों के लिए प्रशिक्षण केन्द्र बनाने की बात हो ऐसे तमाम काम भाजपा की सरकार में हुए हैं। उनका कहना था कि क्षेत्र का नेतृत्व ऐसे हाथ में होना चाहिए जो जनता के काम आ सके। इसके लिए उन्होंने भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की।

Tags: congressDr. Dinesh Sharmaइन्सेफलाइटिसएम्सडॉ.दिनेश शर्मादेवरिया
Previous Post

‘लक्ष्मी बॉम्ब’ से पहले इन एक्टर्स की भी फिल्मों के टाइटल पर मचा था बवाल

Next Post

सांप्रदायिक नफरत फैलाने की वजह से कंगना रनौत के खिलाफ जांच के आदेश

Desk

Desk

Related Posts

CM Dhami commends young mountaineers Riyansh and Prisha.
Main Slider

उत्तराखंड का गौरव बढ़ाने वाले नन्हे पर्वतारोही रियांश और प्रिशा को मुख्यमंत्री ने दी शाबाशी

08/09/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मौर्य शाक्य व सैनी समाज सपा का ‘जंगलराज’ नहीं आने देगा : केशव मौर्य

08/09/2026
Ganga water level rises again in Kanpur.
उत्तर प्रदेश

कानपुर में गंगा का रौद्र रूप, चेतावनी निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर जलस्तर

08/09/2026
The Yogi government has planted over 242 crore saplings in nine years.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के हरित क्षेत्रफल में 3.38 लाख एकड़ की वृद्धि, योगी सरकार ने नौ वर्षों में 242 करोड़ से अधिक पौधे लगाए

08/09/2026
Swiggy Instamart store sealed.
Business

इस शहर में Swiggy Instamart स्टोर हुआ सील, जानें क्यों हुई कार्रवाई

08/09/2026
Next Post
कंगना रनौत kangna-ranaut

सांप्रदायिक नफरत फैलाने की वजह से कंगना रनौत के खिलाफ जांच के आदेश

यह भी पढ़ें

Railways

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! अगले महीने से नहीं चलेंगी ये ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

21/11/2021
INSAS rifle

बदमाशों ने गश्त कर रहे सिपाही की इंसास राइफल लूटी, CCTV खंगाल रही पुलिस

19/08/2021
Arrested

सिंथेटिक दूध फैक्ट्ररी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में रसायनों के साथ तीन गिरफ्तार

30/07/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version