• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हाईटेंशन तार से इटावा सफारी पार्क के एक हिस्से में लगी आग, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
24/04/2021
in Main Slider, इटावा, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर
0
Etawah Safari Park

Etawah Safari Park

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इटावा सफारी पार्क के एक हिस्से में शनिवार की दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ब्रीडिंग सेंटर तथा एनिमल हाउस के बीच की जगह में लगी। इससे करीब 70 मीटर में खड़ी घास व झाड़ियां जल गईं। जहां आग लगी वह काफी संवेदनशील स्थान है, यहां से कुछ दूरी पर ही जानवर थे।

इटावा सफारी पार्क प्रशासन के अनुसार दोपहर में अचानक हाईटेंशन तार टूट कर गिरा जिससे नीचे खड़ी घास व झाड़ियां जलने लगीं। आनन-फानन में पूरा सफारी प्रशासन मौके पर पहुंच गया और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।

अग्निशमन विभाग का फोन न उठने पर जिलाधिकारी कार्यालय को आग की सूचना दी गई। इसके अलावा नगर पालिका और बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई जिस पर यहां अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल बिजली की लाइन काटी और तार को हटाया। एसडीएम सदर तथा सीओ सिटी भी सफारी पहुंचे।

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

जब तक नगर पालिका के पानी के टैंकर व अन्य संसाधन सफारी पहुंचते तब तक सफारी के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। सफारी के डिप्टी डायरेक्टर सुरेश चंद राजपूत ने बताया कि आग से ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। घास जली है, आग पर सफारी प्रशासन ने काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना तत्काल नगर पालिका व जिला प्रशासन को दे दी गई थी। अग्निशमन विभाग का फोन नहीं उठ सका।

इटावा सफारी पार्क में जिस स्थान पर आग लगी है वह काफी महत्वपूर्ण स्थान है। यह आग ब्रीडिंग सेंटर तथा एनिमल हाउस के बीच के स्थान पर लगी। ब्रीडिंग सेंटर तथा एनिमल हाउस दोनों स्थानों पर शेरों को रखा गया है। आग ज्यादा फैलती तो इनको नुकसान हो सकता था।

ऑक्सीजन की कालाबाजारी करते हुए युवक को पुलिस ने दबोचा, 54 सिलेंडर बरामद

गर्मी के मौसम में जब अग्निशमन विभाग को बेहद सतर्क रहना चाहिए सफारी प्रशासन के लगातार फोन करने के बावजूद वहां का फोन नहीं उठा। सतर्कता बरतते हुए सफारी प्रशासन ने जिलाधिकारी कार्यालय तथा नगरपालिका को घटना की सूचना दी ताकि पानी के टैंकर मिल सकें। सफारी प्रशासन जल्द आग पर काबू ना पा लेता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Tags: Etawah safari parkup news
Previous Post

गुजरात के डिप्टी CM नितिन पटेल कोरोना पॉजिटिव, दो दिन से थे अमित शाह के साथ

Next Post

Oxygen प्लांट लगाने को राज्यमंत्री चन्द्रिका उपाध्याय ने निधि से 55 लाख देने का किया ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

More than 6,000 workers from UP are completely safe in Israel.
उत्तर प्रदेश

इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

01/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने होलिका दहन एवं होली की प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

01/03/2026
CM Vishnu Dev
Main Slider

सिख गुरुओं की सीख और बलिदान हम सभी को देती है प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

01/03/2026
Kashi created a Guinness World Record under the guidance of CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड

01/03/2026
cleanliness campaign
उत्तर प्रदेश

2 से 4 मार्च तक समस्त ग्राम पंचायतों में चलेगा स्वच्छता अभियान

01/03/2026
Next Post
Chandrika Upadhyay

Oxygen प्लांट लगाने को राज्यमंत्री चन्द्रिका उपाध्याय ने निधि से 55 लाख देने का किया ऐलान

यह भी पढ़ें

Arrested

मुठभेड़ में तीन गौकश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

02/04/2023

स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं: सीएम पुष्कर सिंह

07/09/2021
Transfer

यूपी सरकार ने आठ आईएएस का किया तबादला, निलंबित DM को भी मिली तैनाती

20/11/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version