• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस जीप पर हाइवा पलटने से लगी आग, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

फुलवारी शरीफ। मंगलवार की सुबह राजधानी पटना के न्यू बाइपास अनिसाबाद बेऊर मोड़ के पास गश्त कर रही पुलिस पेट्रोलिंग गर्दनीबाग थाना की जिप्सी पर बेलगाम रफ्तार से आ रहे गिट्टी लदा हाईवा पलट गया। यह भीषण दुर्घटना घने कोहरे में सड़क के टर्निंग पॉइंट के पास हुई। जिसमें हाईवा जिप्सी पर पलटने के साथ ही पुलिस जिप्सी में आग लग गई। दुर्घटना इतना भयावह तरीके से हुआ कि किसी को कुछ समझने का मौका नहीं मिला।

हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर सचिवालय एसपी बेउर थाना के थानेदार प्रशिक्षु डीएसपी गर्दनीबाग थानेदार फूलवारी थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिसकर्मियों ने राहत व बचाव कार्य में जुटे।

सबसे पहले फायर ब्रिगेड को बुलाकर जिप्सी में लगी आग बुझाने और फिर क्रेन की मदद से जिप्सी में दबे पुलिस कर्मियों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इस दौरान गैस कटर से बुरी तरह दबकर फंसे पुलिसकर्मियों को निकाला गया जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत हो चुकी थी और 2 घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल भेजा गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे में गर्दनीबाग थाना की पुलिस जिप्सी पर ड्यूटी कर रहे एक एसआई समेत चार अन्य पुलिसकर्मी हादसा का शिकार हुए है। बेवर थाना के प्रशिक्षु डीएसपी प्रांजल त्रिपाठी के मुताबिक एक एसआई सिया चरण पासवान और दो अन्य पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें पुखराज और प्रभु बताया जा रहा है इन में किस की मौत हुई है और कौन घायल है यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया।

देश की पहली स्वदेशी Omicron टेस्ट किट ‘ओमिश्योर’ को ICMR ने दी मंजूरी

मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी पटना में रात्रि गश्ती कर रही पुलिस जिप्सी पर अनियंत्रित हाईवा अचानक पलट गया। यह हादसा बेउर और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र की सीमा पर अहले सुबह करीब 4:30 बजे के आसपास की बतायी जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सुबह घने कोहरे के बीच बाईपास से बेलगाम रफ्तार से गुजर रहा गिट्टी लदा हाईवा अनीसाबाद की ओर जा रहा था। इस दौरान अनिसाबाद प्योर मोड़ के पास गर्दनीबाग थाना की पुलिस डिप्टी भी गुजर रही थी।

घना कोहरा के चलते मोड़ के पास गश्त कर रहे पुलिस जिप्सी हाईवा चालक को नजर नहीं आई और हाईवा पीछे से जिप्सी पर चढ़ते हुए पलट गई। हाईवा के पलटते ही जिप्सी में भीषण आग के साथ एक विस्फोट हुआ और जिप्सी पर सवार पांच पुलिसकर्मी बुरी तरह झुलस गये, जिसमें 3 पुलिसकर्मियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी, जबकि दो पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोग और प्रशासन की मदद से जिप्सी से बाहर निकाला गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी।

आनन-फानन में प्रशासन की मदद से उन्हें पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने अपने साथी पुलिसकर्मियों के शव को पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल इस हादसे की छानबीन कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ।

नोएडा के बड़े कारोबारी के यहां IT का छापा, अखिलेश यादव के है करीबी

सड़क दुर्घटना में 3 पुलिसवालों की मौत से साथी पुलिसकर्मी भी सकते में हैं।इस सड़क दुर्घटना की भीषणता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पुलिस की जिप्‍सी पूरी तरह से तबाह हो गई। जिप्‍सी से पुलिसकर्मियों के शव को निकालने में काफी मशक्‍कत करनी पड़ी।

ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है जबकि हाइवा को पुलिस ने जप्त कर लिया है।

Tags: accident newsbihar newsbihar policeNational news
Previous Post

देश की पहली स्वदेशी Omicron टेस्ट किट ‘ओमिश्योर’ को ICMR ने दी मंजूरी

Next Post

अखिलेश के एक और करीबी पर IT ने कसा शिकंजा, इस व्यापारी के यहां की छापेमारी

Writer D

Writer D

Related Posts

पंजाब

पंजाब में 154 नए आम आदमी क्लीनिक जनता को समर्पित, CM मान ने किया शुभारंभ

14/10/2026
पंजाब

सामाजिक कार्यकर्ता की हत्या पर CM मान सख्त, बोले- जिम्मेदार लोगों को बख्शेंगे नहीं

14/10/2026
Panchayat Election
Main Slider

यूपी में पंचायत चुनाव कब होंगे? हाईकोर्ट के आदेश के बाद बढ़ी सियासी हलचल

14/10/2026
पंजाब

‘पंजाब के युवाओं की सुरक्षा सर्वोपरि’, मानसा हत्याकांड पर CM मान का कड़ा रुख

14/10/2026
पंजाब

पंजाब के डेयरी विकास विभाग में 23 कर्मचारियों को मिली नौकरी, खुड्डियां ने दिए नियुक्ति पत्र

14/10/2026
Next Post
Prakashan Group

अखिलेश के एक और करीबी पर IT ने कसा शिकंजा, इस व्यापारी के यहां की छापेमारी

यह भी पढ़ें

Train tracks damaged

इमरजेंसी ब्रेक लगाने से ट्रेन की पटरी कई जगह क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा होने से बचा

29/03/2021
David Warner

टीम के प्रदर्शन से खुश नजर आए कप्तान डेविड वॉर्नर

04/11/2020
akhilesh yadav

जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी : अखिलेश

05/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version