• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देश की पहली स्वदेशी Omicron टेस्ट किट ‘ओमिश्योर’ को ICMR ने दी मंजूरी

Writer D by Writer D
04/01/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारत में कोरोना के साथ-साथ नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच, राहत देने वाली खबर यह है कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने ओमिक्रॉन टेस्ट की पहली स्वदेशी किट ओमिश्योर को मंजूरी दे दी है। इसे टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। बता दें कि भारत में मंगलवार तक ओमिक्रॉन संक्रमण की कुल संख्या बढ़कर 1,892 तक पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, भारत के स्वदेशी ओमिक्रॉन टेस्ट किट को मुंबई स्थित टाटा मेडिकल ने तैयार किया है। इसे 30 दिसंबर को ही आईसीएमआर की ओर से मंजूरी मिल गई थी, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। इस समय भारत में ओमिक्रॉन के संक्रमण का पता लगाने के लिए दूसरी किट का इस्तेमाल किया जा रहा है।

इस मल्टीप्लेक्स किट की अमेरिका की थर्मो फीशर की ओर से मार्केटिंग की जा रही है। ये किट एस-जीन टारगेट फेलियर (एसजीटीएफ) स्ट्रेटर्जी से ओमिक्रॉन का पता लगाती है। अब टाटा मेडिकल की जिस स्वदेशी किट को आईसीएमआर की ओर से मंजूरी दी गई है, उसे टाटा एमडी चेक आरटी-पीसीआर ओमिश्योर नाम दिया गया है।

डॉक्टरों पर कोरोना अटैक, पटियाला में 100 तो लखनऊ में 25 मेडिकल स्टाफ पॉज़िटिव

बता दें कि ओमिक्रॉन कोरोना का ही नया वैरिएंट है। इसे डेल्टा या डेल्टा प्लस जैसा घातक नहीं माना जा रहा और इससे संक्रमित लोग तीन-चार दिन में ही ठीक भी हो जा रहे हैं, लेकिन यह उसके मुकाबले काफी तेजी से फैल रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो चुकी है। महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज़्यादा 568 और 382 मामले हैं। ओमिक्रोन के 1,892 मरीज़ों में से 766 मरीज़ रिकवर हो गए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार की सुबह दी जानकारी के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 37,379 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जबकि इस दौरान 11,007 लोगों की रिकवरी हुईं। हालांकि, 124 लोगों की कोरोना से मौत हुई।

केजरीवाल के बाद बीजेपी सांसद मनोज तिवारी भी हुए कोरोना संक्रमित

इसके साथ ही, देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 3,49,60,261 तक पहुंच गए हैं, जबकि सक्रिय मामलों की कुल संख्या 1,71,830 तक पहुंच गई है। हालांकि, राहत वाली बात यह है कि भारत में अब तक 1,46,70,18,464 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगा दिया गया है।

Tags: delhi newsicmrNational newsomicron casesOmicron test kitOmicron Variantomisuretata medical
Previous Post

डॉक्टरों पर कोरोना अटैक, पटियाला में 100 तो लखनऊ में 25 मेडिकल स्टाफ पॉज़िटिव

Next Post

पुलिस जीप पर हाइवा पलटने से लगी आग, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तराखंड

WorldSkills 2026 में उत्तराखंड के युवाओं का शानदार प्रदर्शन, सानिया और पार्थ ने जीते रजत पदक

30/09/2026
Main Slider

महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि पर योगी ने किया गुरु को नमन

30/09/2026
Electricity Bill
Main Slider

योगी सरकार का उपभोक्ताओं को बड़ा तोहफा, लगातार चौथे महीने बिजली बिल में राहत

30/09/2026
उत्तराखंड

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेशवासियों से रक्तदान की अपील की

30/09/2026
Main Slider

मुश्किल घड़ी में ‘अभिभावक’ बनी योगी सरकार, वाराणसी के 11,219 परिवारों को 191 करोड़ से अधिक की मदद

30/09/2026
Next Post

पुलिस जीप पर हाइवा पलटने से लगी आग, तीन पुलिसकर्मियों की मौके पर मौत

यह भी पढ़ें

Shikhar Dhawan to take over the reins of Indian team for Sri Lanka tour

श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय टीम की बागडोर संभालेंगे शिखर धवन

11/06/2021
त्रिवेन्द्र सिंह रावत trivendra singh rawat

उत्तराखंड : त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अल्मोड़ा की सल्ट विधानसभा को दी बड़ी सौगात

25/02/2021
cm yogi

जन सुविधाओं के लिए तरसाने वालों को एक-एक वोट के लिए तरसाना है: सीएम योगी

26/05/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version