• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में पीएम मोदी होंगे मुख्य यजमान, पांच लाख रामभक्तों के आने की उम्मीद

Writer D by Writer D
28/07/2023
in उत्तर प्रदेश, अयोध्या
0
Ramlala

Ramlala

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अयोध्या। राममंदिर (Ram Mandir) के उद्घाटन की तैयारियां तेज होती जा रही हैं। भव्य गर्भगृह में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव जनवरी 2024 में किया जाना है। उत्सव को व्यापक स्वरूप देने की योजना पर काम चल रहा है। इसकी कमान राममंदिर ट्रस्ट के साथ संघ व विहिप ने संभाल रखी है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में करीब पांच लाख लोग अयोध्या आ सकते हैं। अयोध्या आने वाले लोगों की सुविधा का विस्तृत खाका तैयार किया जा रहा है।

संघ के पदाधिकारी लगातार बैठकें कर आयोजन की रूपरेखा तैयार कर रहे हैं। संघ की कोशिश है कि अयोध्या से कोई भी भूखा न जाए। पूरे शहर में जगह-जगह भंडारे के आयोजन की तैयारी हो रही है।

संघ के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रामलला (Ramlala) का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 10 दिवसीय होगा। उत्सव का शुभारंभ मकर संक्रांति 15 जनवरी को होगा, समापन 24 जनवरी को होना है।

इसी बीच शुभ तिथि में रामलला (Ramlala) की प्राण प्रतिष्ठा की जानी है, इसके मुख्य यजमान पीएम नरेंद्र मोदी होंगे, उन्हें आमंत्रण भेजा चुका है। संघ का अनुमान है कि महोत्सव में शामिल होने के लिए अयोध्या में कम से कम पांच लाख भक्त आ सकते हैं।

500 रुपए के नोट पर RBI ने जारी किया नया बयान, दी ये बड़ी जानकारी

वैसे संघ लोगों से अपील कर रहा है कि अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने क्षेत्र के मठ-मंदिरों में अनुष्ठान का आयोजन कर उत्सव मनाएं। फिर भी बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में उनकी सुरक्षा, सुविधा के प्लान पर लगातार मंथन चल रहा है।

रामभक्तों के लिए लगेंगी रोडवेज की बसें

प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में अयोध्या आने वाले लोगों के रुकने के लिए मठ-मंदिरों के अलावा स्कूल-कालेजों में भी व्यवस्था की जा सकती है। भक्तों के आवागमन के लिए रोडवेज बसों की मदद लिए जाने की योजना बनाई जा रही है। जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन के साथ संघ के कार्यकर्ता भी भक्तों की सुविधा के लिए कमान संभालेंगे। कार्यकर्ताओं की टोलियां भी गठित की जा रही है।

Tags: ayodhya newsram mandirRamlalaup news
Previous Post

500 रुपए के नोट पर RBI ने जारी किया नया बयान, दी ये बड़ी जानकारी

Next Post

प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर

Writer D

Writer D

Related Posts

Degree Colleges
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में उच्च शिक्षा की नई उड़ान, यूनिवर्सिटीज की तर्ज पर अब डिग्री कॉलेजों को भी मिलेगी राष्ट्रीय रैंकिंग

11/05/2026
Rampur shines once again in CM dashboard ranking
उत्तर प्रदेश

सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर चमका रामपुर, पूरे प्रदेश में मिला पहला स्थान

11/05/2026
CM Yogi
Main Slider

हमने पिछली सरकारों के गड्ढों को भरा, अब यूपी को बुलेट ट्रेन की स्पीड से आगे बढ़ाने की बारी: सीएम योगी

11/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन में यूपी का बड़ा रिकॉर्ड, लखनऊ देश में नंबर-1

11/05/2026
Maulana Shahabuddin Razvi
उत्तर प्रदेश

मुसलमान अब सपा के बहकावे में न आएं… अखिलेश यादव पर भड़के मौलाना रजवी

11/05/2026
Next Post
Restaurant

प्रेम मंदिर के सामने रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, धमाके के साथ फटे सिलिंडर

यह भी पढ़ें

Yogi cabinet expansion

यूपी में पत्रकारों को मिलेगी प्राइवेट अस्पताल में मुफ्त चिकित्सा सुविधा

04/12/2021

सुरक्षा गार्ड से बदसलूकी करने वाली ‘गालीबाज़’ महिला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत

21/08/2022
Cm yogi

कोविड-19 की वैक्सीन उपलब्ध नहीं होती तब तक सतर्कता ही बचाव है : योगी

19/11/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version