• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चोरी की लग्जरी कारों के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम
0
arrested

arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जिले में बीते कई दिनों हो रही चोरियों की घटनाओं को लेकर छानबीन कर रही पुलिस को मंगलवार बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चोरी की दो लग्जरी कारों सहित पांच वाहन चोरों को गिरफ्तार (Arrested) किया है। पकड़े गये शातिरों ने जनपद में कई चोरियों की घटनाएं अंजाम देने का जुर्म कबूल किया है।

अजीतमल सीओ भरत पासवान ने आज प्रेस वार्ता कर बताया कि सोमवार की रात्रि में फफूंद थानाध्यक्ष पंकज मिश्रा अपनी टीम के साथ औरैया मार्ग पर गश्त कर रहे थे। वह पढ़ीन पुल के पास जैसे ही पहुंचे वैसे ही अंधेरे में दो चार पहिया वाहन खड़े देखे। पुलिस ने चेक करने पहुंची तो उसमें सवार पांच संदिग्ध युवक भागने लगे। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकड़े गये युवक पूछताछ में वाहन चोर निकले, जिस पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

सीओ ने बताया कि गिरफ्तार वाहन चोरों में रोहित पुत्र प्रकाश दिवाकर निवासी बर्रा विश्व बैंक कर्रही रोड थाना बर्रा जनपद कानपुर, बाबी चक पुत्र बीरेन्द्र चक निवासी बर्रा-8 ई ब्लाक केडीए स्कूल के सामने थाना बर्रा जनपद कानपुर, कुनाल उर्फ गोपाल त्रिपाठी पुत्र दीपक त्रिपाठी निवासी कखातू थाना कोतवाली औरैया जनपद औरैया, सलमान उर्फ अरमान पुत्र बशीर खां निवासी बर्रा-8 रामगोपाल चौराहा कच्ची बस्ती थाना बर्रा जनपद कानपुर, रामऔतार उर्फ लल्लेपाल पुत्र शिवबालक पाल निवासी प्रेमानन्द आश्रम के पास सुरेश सीट कवर वाली गली औरैया हैं। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि एक गाड़ी हम लोगों ने 22 दिसम्बर 2022 को मोहल्ला बाबा का पुरवा से चोरी की थी। दूसरी गाड़ी भी चोरी की है।

उन्होंने बताया कि फफूंद कस्बा के कटरा मनेपुर में हम लोगों ने चोरी की थी। औरैया में तिलक नगर सहित बिधूना से 14 बकरी चोरी करके बेच दी थी। अभियुक्तों की तलाशी में पुलिस को 17 हजार रुपये, लोहे का कटर, दो सब्बल व चिमटा, 12 चाभियों के गुच्छा बरामद हुई हैं। पकड़े गए चोरों ने बताया कि हम लोग चोरी की फिराक में जा रहे थे हमारा एक साथी सोहिल उर्फ हलऊ पुत्र सुलेमान निवासी काशीराम कालोनी औरैया के इंतजार में खड़े थे। पुलिस ने गिरफ्तार वाहन चोरों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

Tags: Auraiya News
Previous Post

युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

Next Post

छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही बरतने पर दारोगा निलंबित

Writer D

Writer D

Related Posts

yogi government
उत्तर प्रदेश

समाज कल्याण के लिए तत्पर योगी सरकार, त्वरित कार्रवाई से बढ़ा भरोसा

02/05/2026
Ganga Expressway
उत्तर प्रदेश

एआई और स्विस तकनीक से लैस हो रहे यूपी के एक्सप्रेसवे, योगी सरकार बना रही ‘स्मार्ट रोड नेटवर्क’

02/05/2026
Rooftop Solar
उत्तर प्रदेश

प्रदेश में 5 लाख के पार हुई रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापना

02/05/2026
CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक विकास के लिए मिशन मोड में पूरा कराएं इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाएं: मुख्यमंत्री

02/05/2026
smart prepaid meter
Main Slider

स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव से 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

02/05/2026
Next Post
Sambhal violence: Now DIG jail suspended

छेड़छाड़ के मामले में लापरवाही बरतने पर दारोगा निलंबित

यह भी पढ़ें

alcohol smuggler arrested

अवैध शराब के धंधे में लिप्त 10 लोग गिरफ्तार, भारी मात्रा में कच्ची शराब बरामद

18/11/2020
पाठ्यक्रम में शामिल होगा योग Yoga will be included in the school education curriculum

रोजाना योग करने से मिलते हैं ये पांच फायदे, दिनचर्या में करें शामिल

06/08/2021
CM Dhami

पं. गोविंद बल्लभ पंत के सभी कार्य आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे: सीएम धामी

10/09/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version