• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

युवक की हत्या कर शव घर के बाहर फेंका

Writer D by Writer D
04/01/2023
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मेरठ। जनपद के मवाना कस्बे में युवक की हत्या (Murder) करके शव को उसके घर के बाहर फेंक दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मवाना थाना क्षेत्र के मुबारिकपुर गांव निवासी इंद्रवीर सिंह हरदोई चीनी मिल में गन्ना शिफ्टिंग इंचार्ज है। पांच साल पहले उनका परिवार मवाना कस्बे की प्रेमनगर कॉलोनी में रहने लगा था। इंद्रवीर ने बताया कि सोमवार की रात को उनके बेटे लक्ष्य के मोबाइल पर उसके दोस्त का फोन आया, इसके बाद लक्ष्य घर से बाहर चला गया। काफी समय बीतने के बाद इंद्रवीर की पत्नी ममता ने लक्ष्य के मोबाइल पर फोन किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इससे परिजन चिंतित हो गए।

उन्होंने लक्ष्य की तलाश शुरू की। रात में ही परिजनों ने लक्ष्य के दोस्त के मोबाइल पर कॉल की तो उसने दस मिनट में घर पहुंचने की बात कही। मंगलवार की अलसुबह घर की घंटी बजने पर उन्होंने दरवाजा खोला तो लक्ष्य चौखट पर पड़ा था और उसके दोस्त भाग रहे थे। आनन-फानन में परिजन लक्ष्य को उठाकर अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सीएचसी के चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल शर्मा ने प्राथमिक जांच में छाती पर चाकू लगने का निशान होने की बात कही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि लक्ष्य का तीन दिन पहले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि परिवार के लोगों ने हत्या की तहरीर दी हैं, जिसके आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है। मोबाइल की सीडीआर निकलवाई जा रही है। जल्दी ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Tags: merrut news
Previous Post

जीजा ने ससुराल में की फायरिंग, साले समेत तीन घायल

Next Post

चोरी की लग्जरी कारों के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

उत्तर प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

21/06/2026
उत्तर प्रदेश

पहचान का संकट खड़ा करने वालों को अब दुत्कारती है जनताः योगी

21/06/2026
Main Slider

योग भारत की विरासत, स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ राष्ट्र का आधार: सीएम योगी

21/06/2026
Aligarh Metal Sculptures
उत्तर प्रदेश

अलीगढ़ की धातु मूर्तियों को मिला GI टैग, यूपी बना नंबर-1

20/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Next Post
arrested

चोरी की लग्जरी कारों के साथ पांच वाहन चोर गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन के विरुद्ध न हो कोई भी कार्य : योगी

16/02/2021
Pele

इस दिग्गज फुटबॉलर के अंगों ने काम करना किया बंद, End-of-Life केयर में शिफ्ट

03/12/2022
CM Dhami

बाबा साहब की जयंती पर उनके योगदान को याद करने के लिए ‘सम्मान अभियान’: CM Dhami

13/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version