• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

गोरखपुर में विदेशी निवेश की काफी संभावनाएं : एलन जेमेल

Writer D by Writer D
23/05/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोरखपुर
0
Alan Gemmel

Alan Gemmel

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोरखपुर। यूनाइटेड किंगडम (यूके) के साउथ एशिया में ट्रेड कमिश्नर एलन जेमेल (Alan Gemmel) ने कहा है कि गोरखपुर में विदेशी निवेश की काफी संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने यहां विकास का शानदार माहौल तैयार किया है।

उनका प्रयास होगा कि वह यहां दिख रहे उद्योगपरक सकारात्मक माहौल और यहां से मिली जानकारी यूनाइटेड किंगडम के उद्यमियों तक पहुंचाकर निवेश और विकास में सहभागी बनें। उन्होंने यहां फूड प्रोसेसिंग सेक्टर में मिलजुकलकर काम करने की संभावना भी जताई।

यूके के राजनयिक एलन जेमेल (Alan Gemmel) सोमवार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) के दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां गीडा के सीईओ पवन अग्रवाल और प्रमुख उद्यमियों के साथ बैठक की। औद्योगिक विकास और निवेश पर प्रेजेंटेशन देखा और इसकी सराहना की। यूके से किन सेक्टर में निवेश हो सकता है, इस पर चर्चा की। इसके बाद उन्होंने दो फैक्ट्रियों का भ्रमण किया। दोनों फैक्ट्रियों का मैकेनिज्म देखकर वह काफी प्रभावित हुए।

गोरखपुर में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को तलाशने आए साउथ एशिया में यूके के ट्रेड कमिश्नर (Alan Gemmel) का गीडा कार्यालय में सीईओ पवन अग्रवाल व प्रमुख उद्यमियों ने स्वागत किया। सीईओ ने उन्हें बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सतत प्रयासों से आज गीडा उद्यमियों के पसंदीदा स्थानों में से एक है। कई बड़ी औद्योगिक इकाइयां यहां संचालित हैं, कई के प्रस्ताव स्वीकृत होकर प्रक्रियाधीन हैं और कई बड़ी कम्पनियों ने यहां निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। यहां सरकार आईटी पार्क, प्लास्टिक पार्क और गारमेंट पार्क की स्थापना कर रही है।

मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं : पीएम मोदी

उद्योगों के लिए सीएम के मार्गदर्शन में पर्याप्त लैंडबैंक तैयार किया गया है। साथ ही यूपी की उद्योग नीति इनवेस्टर फ्रेंडली है। इसके साथ ही उन्होंने एलन (Alan Gemmel) को गोरखपुर में पूर्ण और पाइपलाइन वाली विकास परियोजनाओं के बारे में भी बताया। इस अवसर पर यूके के ट्रेड कमिश्नर ने उद्यमियों से संवाद करते हुए उन्हें मिल रही सुविधाओं और सहूलियतों की जानकारी ली। उद्यमियों ने उन्हें बताया कि योगी सरकार के प्रोत्साहन से औद्योगिकीकरण की गति तेज हुई है। यूके से विदेशी निवेश की चर्चा पर उद्यमियों की तरफ से बताया गया कि यहां फूड प्रोसेसिंग के सेक्टर में काफी अच्छा काम हो सकता है।

दो फैक्ट्रियों का भ्रमण किया यूके के ट्रेड कमिश्नर (Alan Gemmel) ने गीडा कार्यालय में बैठक के बाद यूके के ट्रेड कमिश्नर फॉर साउथ एशिया एलन जेमेल ने गीडा की दो फैक्ट्रियों एबीआर पेट्रो और इंडिया ग्लाइकाल लिमिटेड (आईजीएल) का भ्रमण किया। एबीआर पेट्रो में बड़े पैमाने पर प्लास्टिक प्रोडक्ट का उत्पादन होता है है जबकि आईजीएल ने अपनी डिस्टलरी में ग्रेन बेस्ड एथेनॉल प्लांट लगाया है। दोनों फैक्ट्रियों की कार्यपद्धति और प्रबंधन देखकर वह काफी प्रभावित हुए। उनके दौरे के दौरान चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष विष्णु प्रसाद अजितसरिया, पूर्व अध्यक्ष एसके अग्रवाल, प्रवीण मोदी, आजम खान आदि कई उद्यमी मौजूद रहे।

Tags: Alan Gemmelgorakhpur newsup news
Previous Post

मैं मक्खन पर नहीं, पत्थर पर लकीर खींचता हूं : पीएम मोदी

Next Post

हंगामा कर विकास में रोड़े अटका रहा विपक्ष : सुरेश खन्ना

Writer D

Writer D

Related Posts

Nail Paint
Main Slider

आपके कई कामों को आसान बनाएगी नेलपेंट, जानें इस्तेमाल के तरीके

11/08/2026
Waxing
Main Slider

वैक्सिंग के बाद निकलने वाले छोटे दानों से हैं परेशान, आजमाए ये नुस्खें

11/08/2026
Gen-Z's creativity filled Kanwar with the colors of history and society with faith.
उत्तर प्रदेश

जेन-जी की क्रिएटिविटी ने कांवड़ में भरे आस्था संग इतिहास और समाज के रंग

10/08/2026
CM Dhami
Main Slider

सौर ऊर्जा से स्वरोजगार की नई राह, उत्तराखंड में 1132 प्लांट से 210 मेगावाट उत्पादन

10/08/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

राशन से डिजिटल निगरानी तक, योगी सरकार ने बदला यूपी का पोषण मॉडल

10/08/2026
Next Post
suresh khanna

हंगामा कर विकास में रोड़े अटका रहा विपक्ष : सुरेश खन्ना

यह भी पढ़ें

Window

बारिश की वजह से खिड़की-दरवाजें हो गए हैं जाम, इन ट्रिक्स से करें सही

16/09/2024
सहारनपुर में कोरोना के नये स्ट्रेन से संक्रमित new strain of corona

ब्रिटेन में कोरोना की चिंताजनक स्थिति, एक दिन में 57,725 मामले सामने आए

03/01/2021
Forest

एकलव्य वन से शुरू होगी विशिष्ट वनों की स्थापना

16/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version