• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा का निधन, पार्टी में दौड़ी शोक की लहर

Writer D by Writer D
29/04/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Former BJP state president Laxman Giluwa dies

Former BJP state president Laxman Giluwa dies

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी के झारखंड के पूर्व अध्यक्ष और सिंहभूम के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा नहीं रहे । वह 56 वर्ष के थे।

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हें इलाज के लिए टाटा मोटर्स अस्पताल जमशेदपुर में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान कल देर रात दो बजकर 10 मिनट पर उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री गिलुवा 1999 में पहली बार लोकसभा के सदस्य बने थे और फिर उन्हें 2014 में लोकसभा का सदस्य बनने का श्रेय मिला था।

श्री गिलुवा के निधन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दीपक प्रकाश, कृषिमंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता समेत विभिन्न दलों के नेताओं-कार्यकर्त्ताओं ने शोक-संवेदना जतायी है।

मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, कहा- इतना शांतिपूर्ण मतदान पहले कभी नहीं हुआ

मुख्यमंत्री श्री सोरेन ने अपने शोक संदेश में कहा कि पूर्व सांसद और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निधन की सूचना से वे अत्यंत मर्माहत है। उन्होंने श्री गिलुवा को एक सरल स्वभाव का व्यक्ति बताते हुए कहा कि झारखंड की राजनीति में उनकी कमी हमेशा खलेगी। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर परिवार को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुआ के निधन का दुःखद समाचार मिला। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने अपने शोक संदेश में कहा कि लक्ष्मण गिलुवा के निधन की सूचना से मन दुःखी है, वे उनके अभिभावक तुल्य थे, जनहित के मामलों में उनकी सक्रियता अतुलनीय थी, आज झारखंड ने एक कुशल राजनीतिक खोया हैं, जिसकी कमी सदैव खलेगी।

पश्चिम बंगाल विधानसभा के अंतिम चरण के लिए कड़ी सुरक्षा के साथ मतदान शुरू

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर कृषि मंत्री बादल ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि लक्ष्मण गिलुवा राजनीति मे पार्टी से ऊपर उठकर सोचने वालों में से थे, उनका यूं चला जाना अपूरणीय क्षति है, इस दुख की घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति दें।

लक्ष्मण गिलुवा ने भाजपा उम्मीदवार के रूप में दो बार उन्होंने सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से जीत हासिल की और दो बार चक्रधरपुर विधानसभा से क्षेत्र से विधायक भी रहे। उनके निधन से भाजपा को क्षति हुई है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के पद पर रहते हुए वह सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा से चुनाव हार गए थे। उनकी पत्नी एवं परिवार के अन्य सदस्य भी कोरोना वायरस संक्रमित हैं। वे अपने पीछे पत्नी दो बेटे एक बेटी एवं भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

Tags: Former BJP state president Laxman Giluwa diesJharkhand newsNational news
Previous Post

मिथुन चक्रवर्ती ने डाला वोट, कहा- इतना शांतिपूर्ण मतदान पहले कभी नहीं हुआ

Next Post

IPS अरविंद सेन के खिलाफ एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
IPS Arvind Sen

IPS अरविंद सेन के खिलाफ एंटी करप्शन कोर्ट में चार्जशीट दाखिल

यह भी पढ़ें

pm modi-Governor Dhankhar

बंगाल में हो रही हिंसा पर PM मोदी ने राज्यपाल से की फोन पर बात, जताई चिंता

04/05/2021
Sri Lankan all-rounder and former captain Tishara Perera retired

श्रीलंका के ऑलराउंडर और पूर्व कप्तान थिसारा परेरा ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

03/05/2021
Massive fire breaks out in pathology lab

पैथोलॉजी लैब में लगी भीषण आग, खिड़कियों से निकाले गए मरीज

03/12/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version