• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बंगाल में हो रही हिंसा पर PM मोदी ने राज्यपाल से की फोन पर बात, जताई चिंता

Writer D by Writer D
04/05/2021
in Main Slider, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय
0
pm modi-Governor Dhankhar

pm modi-Governor Dhankhar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद से ही हिंसा का दौर जारी है। अलग-अलग इलाकों में कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों व पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी हो रही है।

इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ से फोन पर बात की है और राज्य के हालात पर चिंता व्यक्त की है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार दोपहर को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज फोन पर बात कर बंगाल में जारी हिंसा को लेकर चिंता व्यक्त की है।

इधर, राज्यपाल ने एक बार फिर पुलिस व प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों से हालात पर काबू पाने व स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य बनाने को कहा है।आपको बता दें कि बंगाल में दो मई यानी रविवार को चुनाव के नतीजे घोषित किए गए हैं, जिसके बाद से ही राज्य में हिंसा का दौर जारी है। बंगाल के कई जिलों में तोड़फोड़, आगजनी, लूटपाट, दुष्कर्म और हत्या होने की शिकायत सामने आई है। भाजपा का दावा है कि तृणमूल कार्यकर्ताओं के हमले में अब तक कम से कम उसके नौ कार्यकर्ताओं की मौत हो चुकी है।

केंद्र ने तो आंखों पर पट्टी बांध ली है, हम ऐसा नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

बंगाल में दो मई, रविवार को हुई मतगड़ना के बाद से ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा, आगजनी और उपद्रव की घटनाएं लगातार सामने आ रही है। राज्य में कई जगहों पर झड़पें और दुकानों में लूटपाट के साथ भाजपा कार्यकर्ता की कथित हत्या पर राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को एक बार फिर गहरी चिंता जताते हुए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पी नीरजनयन और कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) सोमेन मित्रा से तत्काल रिपोर्ट तलब किया है।

गौरतलब है कि राज्यपाल ने एक दिन पहले भी डीजीपी को समन भेजा था। इसके साथ ही राज्यपाल ने हिंसा की घटना पर ट्वीट करते हुए पूछा कि केवल बंगाल में ही चुनाव के बाद हिंसा क्यों होती है? लोकतंत्र पर यह हमला क्यों? राज्यपाल ने कहा कि बंगाल में राजनीतिक हिंसा लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली है। उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में लिखा, बंगाल पुलिस और कोलकाता सीपी को संवेदनहीन राजनीतिक हिंसा, बर्बरता, आगजनी, हत्याओं और लोकतंत्र को शर्मसार करने वाली धमकी को समाप्त करना चाहिए। पूरे विश्व में स्थित बंगालियों ने अराजकता पर चिंता व्यक्त की है।

कोयला तस्करी मामले में IPS ज्ञानवंत सिंह से CBI ने की पूछताछ

राज्यपाल ने एक अन्य ट्वीट में कहा, “रिपोर्टें भयावह स्थिति को दर्शाती हैं। भयभीत लोग खुद को बचाने के लिए भाग रहे हैं। अपील की बाढ़ आ गई है। हर्मद, हत्या और विनाश का तांडव मचा रहे हैं। संवैधानिक मूल्यों के प्रति इस तरह के संबंध को नहीं माना जा सकता।

गौरतलब है कि रविवार को भाजपा ने एक पार्टी कार्यालय में आगजनी का वीडियो साझा किया है जिसमें बांस की बल्लियां और छत जलती हुई नजर आ रही हैं और परेशान लोगों को चिल्लाते हुए भागते देखा जा रहा है। इंटरनेट मीडिया पर मृत व्यक्तियों की तस्वीरें और एक दुकान से कपड़े लूट कर भागते लोगों की फुटेज वायरल हो रही है। भाजपा का दावा है कि उसके कम से कम नौ कार्यकर्ता और समर्थक अबतक हमलों में मारे गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है।

Tags: Bengal Newsbengal voilenceGovernor Dhankharpm modi
Previous Post

जॉन अब्राहम ने कोरोना काल के दौरान मदद करने वालों को कहा शुक्रिया

Next Post

पीड़ित परिवारों से मिले नड्डा, बोले- बेकार नहीं जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादत

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने पेंशनर्स की मांगों पर की चर्चा, समाधान का दिया भरोसा

12/08/2026
CM Dhami released the book Mountain Melodies of Narendra Singh Negi
Main Slider

उत्तराखंड की लोक संस्कृति हमारी आत्मा और पहचान, संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मुख्यमंत्री धामी

12/08/2026
Union Education Minister congratulates CM Dhami.
Main Slider

उत्तराखंड के ‘पूर्ण साक्षर राज्य’ बनने पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने CM धामी को दी बधाई

12/08/2026
CM Dhami
Main Slider

जल जीवन मिशन की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश, 92.46% योजनाएं पूरी

12/08/2026
Hareli Festival
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी

12/08/2026
Next Post
Nadda met with the victim's families

पीड़ित परिवारों से मिले नड्डा, बोले- बेकार नहीं जाएगी भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादत

यह भी पढ़ें

Dead Bodies

नहर में मिली महिला के शव की हुई शिनाख्त

10/03/2022
RBI Governor Sanjay Malhotra

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

05/08/2026
CSK

IPL: चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

06/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version