• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Business, Main Slider
0
RBI Governor Sanjay Malhotra

RBI Governor Sanjay Malhotra

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस बार भी नीतिगत दर रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को यहां रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखने का ऐलाान किया। रिजर्व बैंक के इस फैसले से लोन की ब्याज दरें भी जस की तस रहेंगी। आरबीआई ने खुदरा महंगाई दर के अनुमान घटाकर पांच फीसदी कर दिया है, जबकि जीडीपी वृद्धि दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

गवर्नर मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समीति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक समीक्षा बैठक के फैसले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमपीसी ने तटस्थ रुख को बनाये रखने का निर्णय किया है। मौद्रिक नीति समिति ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की तीसरी मौद्रिक समीक्षा में सर्वसम्मति से नीतिगत दर रेपो रेट को 5.25वि फीसदी पर यथावत रखा है।

संजय मल्होत्रा ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना हुआ है। देश की आर्थिक वृद्धि दर को मजबूत मांग से समर्थन मिल रहा है। मल्होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी संकट प्रमुख व्यापारिक मार्गों को बाधित कर वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में खुदरा महंगाई बढ़ेगी, तीसरी तिमाही में चरम पर पहुंचने के बाद ये नीचे आएगी।

गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 के लिए खुदरा महंगाई दर का अनुमान 5.1 फीसदी से घटाकर पांच फीसदी कर दिया है। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में भारतीय अर्थव्यवस्था का प्रदर्शन उम्मीद से बेहतर रहा। गवर्नर ने कहा कि आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर के अनुमान को 6.6 फीसदी से बढ़ाकर 6.7 फीसदी कर दिया है।

उल्लेखनीय है कि आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी मौद्रिक समीक्षा बैठक जून में की थी। इसमें रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखा था। इस वित्त वर्ष में कुल 6 बैठकें होनी हैं, ये चालू वित्त वर्ष की तीसरी समीक्षा बैठक है। पहली समीक्षा बैठक अप्रैल में हुई थी। आरबीआई फरवरी, 2025 से लेकर अबतक नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में कुल 125 फीसदी की कटौती कर चुका है, जिससे रेपो रेट 5.25 फीसदी पर है।

Tags: RBIrepo rate
Previous Post

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

Next Post

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

Writer D

Writer D

Related Posts

Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
BSP MLA Umashankar Singh
Main Slider

बीएसपी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

05/08/2026
cm bhagwant mann
Main Slider

विधानसभा में पंजाब सरकार का दावा, अब तक 68,228 काे दीं सरकारी नाैकरियां

05/08/2026
Next Post
Devendra Mahto broke his water fast.

रांची आंदोलन में बड़ा मोड़! वांगचुक की बात मान गए देवेंद्र, तोड़ा Water Fast

यह भी पढ़ें

Fire

फलमंडी की तीन दुकानों में लगी आग, सामान जलकर खाक

10/05/2023
3 planets will transit

2022 में ये राशियां होंगी सबसे लकी, देखें आप इस लिस्ट में शामिल है या नहीं

25/11/2021
Car Accident

योगी के मंत्री नन्दी के बेटे-बहू का एक्सीडेंट, पीजीआई रेफर

30/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version