• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी पर दबाव कायम

Writer D by Writer D
05/08/2026
in Business
0
Stock Market

Stock Market

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) में आज शुरुआती घंटे के दौरान मिला-जुला कारोबार होता हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई थी। हालांकि बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की चाल में गिरावट भी आई। हालांकि पहले 20 मिनट के कारोबार के बाद ही खरीदारी शुरू हो जाने के कारण दोनों सूचकांक की चाल में सुधार होने लगा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.46 प्रतिशत और निफ्टी 0.02 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

मजबूत वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में आई गिरावट की वजह से बीएसई का सेंसेक्स आज 626.43 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की तेजी के साथ 79,055.38 अंक के स्तर पर खुला। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव पर जाने के कारण पहले 20 मिनट में ही यह सूचकांक ओपनिंग लेवल से 300 अंक से अधिक गिर कर 78,745.61 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आने लगा। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 359.31 अंक की मजबूती के साथ 78,788.26 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 54.30 अंक यानी 0.22 प्रतिशत उछल कर 24,669.20 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण थोड़ी देर में ही यह सूचकांक फिसल कर लाल निशान में 24,581.55 अंक के स्तर तक आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे निफ्टी 3.75 अंक की सांकेतिक बढ़त के साथ 24,618.65 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,774 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,979 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 795 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 24 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर छह शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 22 शेयर हरे निशान में और 28 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से लार्सन एंड टूब्रो, इंटर ग्लोब एविएशन, एचडीएफसी लाइफ, श्रीराम फाइनेंस और एनटीपीसी के शेयर 1.90 प्रतिशत से लेकर 1.19 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, अपोलो हॉस्पिटल, सन फार्मास्युटिकल्स, टीसीएस, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचसीएल टेक्नोलॉजी के शेयर 2.16 प्रतिशत से लेकर 1.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 78,428.95 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 159.40 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,614.90 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: Business Newsbusiness updatesstock market
Previous Post

यूपी विधान भवन स्थित चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष धरने पर बैठे सपा विधायक

Next Post

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

Writer D

Writer D

Related Posts

UPI
Business

2000 से ऊपर UPI पेमेंट पर कितना लगेगा MDR? पूरा गणित समझिए

16/09/2026
Business

11 से 13 सितंबर तक बैंक बंद, जरूरी काम अभी निपटा लें

10/09/2026
Gold
Business

सस्ता हुआ सोना, चांदी के भाव में बदलाव नहीं

10/09/2026
Gold
Business

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी के भाव स्थिर

09/09/2026
Stock Market
Business

शेयर बाजार की बिगड़ी चाल, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

09/09/2026
Next Post
RBI Governor Sanjay Malhotra

लोन की EMI नहीं बढ़ेगी, RBI ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

अवैध शराब के खिलाफ योगी सरकार का बड़ा एक्शन, 3152 छापों में 8418 लीटर शराब बरामद

11/09/2026
Lokesh Rahul

यह हमारा पहला मैच था, हमने कुछ गलतियां की, इससे सीख लेंगे : राहुल

21/09/2020
cyber crime

जालसाजों ने महिला के खाते से पार किए हजारों रुपए, मुकदमा दर्ज

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version