• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

झारखंड में बढ़ी सियासी तपिश, पूर्व सीएम चंपई सोरेन 6 MLAs के साथ दिल्ली रवाना

Writer D by Writer D
18/08/2024
in Main Slider, झारखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Champai Soren

Champai Soren

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेने (Champai Soren) को लेकर चल रही सियासी अटकलों के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। सीएम सोरेन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन (Champai Soren)  केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ लगातार संपर्क में बने हुए हैं और उनके साथ 6 विधायक भी दिल्ली आ रहे हैं। इन सभी विधायकों से जेएमएम नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है। कहा जा रहा है कि ये सभी विधायक भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, JMM के जिन विधायकों से नेतृत्व का संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनमें दशरथ गगराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेमब्रोम, समीर मोहंती शामिल हैं।

सूत्रों के मुताबिक, चंपई सोरेन (Champai Soren) कल रात कोलकाता के एक होटल में ठहरे हुए थे जहां उन्होंने बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी से भी मुलाकात की। आज सुबह की फ्लाइट से वह दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने अपने निजी स्टाफ के साथ सुबह की फ्लाइट से उड़ान भरी। ऐसी अटकलें हैं कि दिल्ली दौरे के दौरान वह भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं।

वहीं सूत्रों के मुताबिक, उनके कोलकाता से असम भी निकलने की भी संभावना जताई जा रही है। असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा झारखंड के प्रभारी हैं।

हम तो आपके सामने हैं: चंपई सोरेन (Champai Soren)

शुक्रवार को जब चंपई सोरेन से बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए सिर्फ इतना कहा, “आप लोग ऐसा सवाल कर रहे हैं पर, इस पर क्या बोलें, हम तो आपके सामने हैं।” इतना बोलते ही वह गाड़ी में बैठ गए। बता दें कि, हेमंत सोरेन के जेल से वापस आने के बाद चंपई सोरेन (Champai Soren) को सीएम पद से इस्तीफा देना पड़ा था। इसके बाद से ही उनके नाराज होने की चर्चा उठती रही है।

जुलाई में चंपई सोरेन (Champai Soren) ने दिया था इस्तीफा

बता दें कि झारखंड में चंपई सोरेन ने बीते महीने जुलाई में मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया था और हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के सीएम बन गए थे। चंपई सोरेन 2 फरवरी 2024 से 3 जुलाई 2024 तक झारखंड के मुख्यमंत्री रहे और राज्य के सातवें सीएम के रूप में रहे। चंपई सोरेन की गिनती झामुमो के सीनियर नेताओं में होती है।

बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडे बीजेपी में हुए शामिल, बोले- पार्टी को जीत दिलाना है मकसद

चंपई सोरेन सात बार के विधायक हैं। 2005 से वो लगातार सरायकेला विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 1991 में पहली बार सरायकेला सीट से ही विधायक बने थे। हेमंत सोरेन ने 2019 में चंपई सोरेन को कैबिनेट मंत्री भी बनाया था। उन्हें परिवहन, अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण का जिम्मा दिया गया था।

Tags: #ranchi newsChampai SorenJharkhand newsNational news
Previous Post

एक और ‘निर्भया’! देहरादून जाने वाली बस में नाबालिग से गैंगरेप, 6 गिरफ्तार

Next Post

मोनीलेक अस्पताल में बम की सूचना से दहशत, पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
Dr. R. Rajesh Kumar
राजनीति

अब आम जनमानस की शिकायत नहीं भटकेगी, शिविरों में मिलेगा समाधान: डॉ. आर. राजेश कुमार

05/02/2026
CM Dhami
राजनीति

सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के अंतर्गत पात्रता परीक्षण, सत्यापन एवं भुगतान प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ और त्वरित करें – सीएम धामी

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
CM Vishnudev Sai
राजनीति

ग्लोबल टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा मयाली: सीएम साय

05/02/2026
Next Post
Monilek Hospital

मोनीलेक अस्पताल में बम की सूचना से दहशत, पुलिस-बम निरोधक दस्ते अलर्ट

यह भी पढ़ें

Riya Chakraborty

रिया चक्रवर्ती ने की थी एक्टर के ई-मेल अकाउंट से छेड़छाड़! बदलना चाहती थीं पासवर्ड

07/08/2020
NAMASTE

नेशनल एक्शन फ़ॉर मैकेनाइज्ड सैनिटेशन इकोसिस्टम के अंतर्गत एक दिवसीय ट्रेनिंग ऑफ ट्रेनर्स फॉर नमस्ते कार्यशाला का आयोजन

07/12/2023
Mountaineer

1986 में लापता हुआ था शख्स, 37 साल बाद ऐसी हालत में मिले शव के अवशेष

29/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version