• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम कोरोना पॉजिटिव, पुणे के अस्पताल में भर्ती

Desk by Desk
16/07/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, महाराष्ट्र, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
कोरोना वायरस

लेबनान में कोरोना के 1175 नए मामले

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पुणे। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं रहा है। राज्य में अब तक 2.75 लाख से ज्यादा मामले आ चुके हैं। अब इस वायरस की चपेट में पूर्व मुख्यमंत्री शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर आ गए हैं।

शिवाजीराव पाटिल गुरुवार को लातूर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि 88 वर्षीय शिवाजीराव पाटिल को लातूर से पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शिवाजीराव पाटिल को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट कराया गया। गुरुवार को आई रिपोर्ट में वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। पाटिल को लातूर जिले से लगभग 320 किलोमीटर दूर स्थित पुणे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिवाजीराव पाटिल लातूर के दूसरे ऐसे बड़े नेता है जो कोरोना वायरस की चपेट में आए हैं। इससे पहले अभिमन्यु पवार औसा भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

साल 2020 के अंत तक दुनिया का भुखमरी से होगा बुरा हाल, यूएन रिपोर्ट का दावा

महाराष्ट्र में कोरोना का आंकड़ा 2.75 लाख के पार

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बुधवार को राज्य में 7,975 नए मामले सामने आए थे। जिसके बाद कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 2,75,640 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस से 233 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 10,928 हो गई। पिछले 24 घंटे में हुई 233 मौतों में से 62 मुंबई में हुई हैं।

विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, बुधवार को अस्पताल से कुल 3,606 मरीजों को छुट्टी मिली। अभी तक कुल 1,52,613 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। उसमें कहा गया है कि राज्य में फिलहाल 1,11,801 लोगों का इलाज चल रहा है। बयान के अनुसार, पुणे, कल्याण-डोम्बीवली, पिम्परी-चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में क्रमश: 31, 15 और 11 लोग की मौत हुई है।

वहीं नवी मुंबई, नासिक और जलगांव निगम क्षेत्रों में नौ-नौ मरीजों की मौत हुई है। उल्लहासनगर में संक्रमण से आठ लोगों की मौत हुई है. राज्य में आए 7,975 नए मामलों में से 4,140 मामले अकेले मुंबई मेट्रोपॉलिटन रीजन के हैं। क्षेत्र में अभी तक 1,83,900 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने और संक्रमण से 7,665 लोगों के मरने की पुष्टि हुई है।

Tags: CM Shivajirao Patil NilangekarCoronavirusmaharashtrapositiveपुणे के अस्पताल में भर्तीमहाराष्ट्रमहाराष्ट्र के पूर्व सीएमकोरोना पॉजिटिवशिवाजीराव पाटिल निलंगेकर
Previous Post

साल 2020 के अंत तक दुनिया का भुखमरी से होगा बुरा हाल, यूएन रिपोर्ट का दावा

Next Post

विद्या बालन का ट्रेलर यूट्यूब पर मचा रहा है धूम, जानिए कौन है शकुंतला देवी

Desk

Desk

Related Posts

Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Mint Face Pack
Main Slider

गर्मियों में भी स्किन रहेगी कूल, इससे मिलेगा ग्लो

17/05/2026
Next Post

विद्या बालन का ट्रेलर यूट्यूब पर मचा रहा है धूम, जानिए कौन है शकुंतला देवी

यह भी पढ़ें

punishment

पत्नी की हत्या करने पर दोषी पति को 10 साल की सजा

06/03/2022
kangana ranaut

पंगा गर्ल के बोल्ड अवतार पर लोगों ने किया ट्रोल, याद दिलाई ‘संस्कृति’

19/10/2021
IG range Lakshami Singh

आईजी रेंज लापरवाही के आरोप में दारोगा को किया निलंबित, महिला सिपाहियों को किया पुरस्कृत

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version