• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

खड़े कंटेनर में कार टकराने से चार की मौत, सीएम योगी ने जताया दुख

Writer D by Writer D
17/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, फतेहपुर
0
fatehpur accident

fatehpur accident

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े कंटेनर से टकरा गई। इस हादसे में 2 मासूम बच्चियों समेत कुल 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में जबकि 3 साल का मासूम बच्चा और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने कानपुर के हैलेट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। सड़क हादसे में जान गवाने वाला यह परिवार फ़तेहपुर के बिंदकी थाना क्षेत्र के जामन खेड़ा गांव का रहने वाला था। घटना खागा कोतवाली इलाके के खासमऊ NH-2 की है।

उधर फतेहपुर में हुई मार्ग दुर्घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है। सीएम ने वरिष्ठ अधिकारियों को मौक़े पर रह कर पीड़ितों की यथासंभव सहायता करने के निर्देश दिए हैं।

फ़तेहपुर जिले के बिंदकी थाना क्षेत्र के जामन खेड़ा गांव का रहने वाला अमर सिंह कानपुर में बतौर रेलवे इंजीनियर के पद पर तैनात था। उसकी पत्नी नीलम सिंह प्रतापगढ़ के एक राजकीय इंटर कॉलेज में टीचर है। नीलम सिंह अपने तीन बच्चों और ससुर के साथ प्रतापगढ़ में ही रहती हैं। हाल ही में नीलम सिंह का ट्रांसफर उन्नाव जनपद के लिए हो गया। शुक्रवार को अमर सिंह अपनी पत्नी को लेने प्रतापगढ गया हुआ था।

रोशनदान तोड़कर थाने से फरार हुए तीन मुलजिम, पुलिस चौकी में मचा हड़कंप

शनिवार की सुबह पत्नी नीलम सिंह को लेकर गांव जामन खेड़ा गांव लौट रहा था। अमर सिंह के साथ में उसके बुजुर्ग पिता रामकिशोर, 13 साल की बेटी अनन्या, 9 साल की बेटी तन्नो, 3 साल का बेटा अयांस भी मौजूद थे। तभी सुबह करीब साढ़े 8 बजे खागा कोतवाली के खासमऊ महिचा मंदिर NH-2 के पास खड़े कंटेनर से उनकी कार टकरा गई। हादसे में अनिल सिंह, उनके पिता रामकिशोर, बेटी अनन्या और तन्नो की मौत हो गई, जबकि पत्नी नीलम सिंह और मासूम बेटे अयांस को इलाज के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गय है। जहां चार लोगों की मौत हो गई, जबकि महिला टीचर नीलम और उसके मासूम बेटे को उपचार के लिए कानपुर के हैलेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tags: cm yogicrime newsfatehpur accidentfatehpur newsup news
Previous Post

‘क्रिकेट के भगवान’ का बिहार में बनेगा मंदिर, सचिन तेंदुलकर के फैन सुधीर का ऐलान

Next Post

CM पुष्कर धामी ने परिवहन निगम के लिए स्वीकृत किए इतने करोड़ रुपए

Writer D

Writer D

Related Posts

After Shave
फैशन/शैली

हर मौसम में स्किन करेंगी ग्लोइंग, करें इन चीजों का इस्तेमाल

07/11/2025
Snowfall
फैशन/शैली

सर्दियों में लेना है स्नोफॉल का मजा, प्लान करें इन फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन का ट्रिप

07/11/2025
Phoenix Bird
धर्म

इस जगह लगाएं ये खास तस्वीर, कदम चूमेगी सफलता

07/11/2025
Tulsi
Main Slider

यहां न रखें तुलसी का पौधा, बर्बाद हो जाएगा परिवार

07/11/2025
Curd
Main Slider

शुभ काम पर जाने से पहले खाया जाता है दही-चीनी, जानें क्यों

07/11/2025
Next Post
Pushkar Singh Dhami

CM पुष्कर धामी ने परिवहन निगम के लिए स्वीकृत किए इतने करोड़ रुपए

यह भी पढ़ें

नाइजेरियन गिरफ्तार

महिला शिक्षका से लाखों रुपए ठगने के आरोप में चार नाइजेरियन गिरफ्तार

16/10/2020
मौसम अलर्ट Weather Alert

मौसम अलर्ट : देश के इन राज्यों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी

22/08/2020
Now CBSE will teach the art of storytelling to teachers, no need to register

अब सीबीएसई सिखाएगा शिक्षकों को कहानी सुनाने की कला, पंजीकृत की नहीं है आवश्यकता

12/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version