• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चौदह माह के बच्चे का अपहरण, पुलिस ने खोज निकाला

Writer D by Writer D
05/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, औरैया, क्राइम, ख़ास खबर
0
Kidnap

kidnap

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

औरैया। जनपद के फफूंद में एक महिला सहित दो अन्य लोगों ने घर के बाहर खेल रहे 14 माह के एक बच्चे का अपहरण कर लिया। वे बच्चे के पिता को फोन कर दो लाख रुपये फिरौती की मांग कर रहे थे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर बच्चे को सकुशल खोज निकाला। इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य लोग फरार हैं।

थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा निवासी मोहन कुमार पुत्र अखिलेश कुमार ने थाने में लिखाई रिपोर्ट में कहा है कि सोमवार की देर शाम को उसका 14 महीने का पुत्र शिव घर के बाहर बच्चों के साथ चबूतरे पर खेल रहा था। तभी उसकी मौसी बेबी (पत्नी मुन्ना लाल) एवं उनके दो पुत्र शिवम व अभिषेक आये और बच्चे को लेकर भाग गये।

रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे की तलाश पर उसके अपहरण का पता चला। मोहन कुमार ने रात्रि में फोन किया तो उसकी मौसी ने उससे पुत्र के बदले दो लाख रुपये मांगे और नहीं देने पर बच्चे को जान से मारने की धमकी दी। पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई।

जिस नम्बर से फोन आया था, उसको सर्विलांस पर डाला गया। इसकी मदद से फफूंद थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने जुआ के पुल के पास बने मन्दिर के पीछे से एक महिला को बच्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया। महिला के दो पुत्र वहां से भाग निकले। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया तथा बच्चे की डाक्टरी करवाकर परिजन के सुपुर्द किया।

 

Tags: Auraiya Newscrime newskidnappedup news
Previous Post

वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार की मौत

Next Post

युवती की हत्या करने वाले दो हत्यारोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Bhojshala
Main Slider

भोजशाला में 721 वर्ष बाद शुक्रवार को हुई महाआरती, वाग्देवी की प्रतिमा रखकर किया पूजन

22/05/2026
Next Post
arrested

युवती की हत्या करने वाले दो हत्यारोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

corona in up

अमेरिका : उपराष्ट्रपति पेंस के तीन करीबी कोरोना पॉजिटिव

26/10/2020
Open Gym

गांवों के ओपन जिम साकार करेंगे ‘कैच देम यंग’ का सपना

03/08/2024
Life Imprisonment

दहेज हत्या के मामले में होमगार्ड जवान को उम्रकैद

10/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version