• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख की ठगी, दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज

Writer D by Writer D
13/12/2022
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, मुरादाबाद
0
Fraud

fraud

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मुरादाबाद। मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी बेरोजगार युवक को नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लाख रुपये की ठगी (Fraud) का मामला प्रकाश में आया हैं। पीड़ित की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज किया हैं। थाना छजलैट के भटावली गांव के रहने वाले इश्तियाक अहमद पुत्र स्व. अब्दुल करीम के मुताबिक वह लोहे के बक्से बनाने का काम करता है।

छजलैट थाना क्षेत्र निवासी फतेहपुर विश्नोई गांव में रहने वाला शाकिर पुत्र साबिर हुसैन अपनी पत्नी अरीबा के साथ एक दिन उनकी दुकान पर आया। लोहे का बक्सा बनवाने की बात की। तभी से शाकिर व उसकी पत्नी का दुकान पर आना जाना शुरू हो गया। बातचीत में दंपत्ति ने बताया कि लखनऊ में उनकी अच्छी पकड़ हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में साल्वर बैठाकर वह बेरोजगार युवाओं की नौकरी लगवाते हैं। इश्तियाक अहमद उनके बहकावे में आ गया।

बीएससी पास बेटे इलियास अली की नौकरी लगवाने की बात शुरू की। तब दंपत्ति ने 10 लाख रुपये की मांग की। बताया कि तीन लाख रुपये नगद और अग्रिम भुगतान करना होगा। शेष सात लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने होंगे। सिक्योरिटी के रूप में ब्लैंक चेक भी देना होगा। पुत्र को नौकरी दिलाने के लालच में इश्तियाक अहमद ने तीन अक्टूबर 2018 को अरीबा खातून के खाते में दो लाख रुपये जमा किए। उसी दिन एक लाख रुपये दंपत्ति को नगद दिए।

इसके अलावा एक ब्लैक चेक भी दंपत्ति ने ले लिया। इन लोगों ने आश्वासन दिया कि 3 से 4 माह के भीतर इलियास को नौकरी मिल जाएगी। छह माह इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिली। तब पीड़ित को संदेह हुआ। दंपत्ति से पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो दो माह पहले धमकी देते हुए आरोपियों ने रुपये देने से इनकार कर दिया।

एसएसपी के आदेश पर आरोपी दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए सिविल लाइंस पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। थाना सिविल लाइंस एसएचओ गजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज मुकदमा दर्ज करते हुए पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Tags: Muradabad news
Previous Post

NH-35 पर मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, हत्या की आशंका

Next Post

12 किलो गांजा बरामद, अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

quantum computing
उत्तर प्रदेश

क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश को अग्रणी बनाने की तैयारी

27/02/2026
Anganwadi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री का निर्देश, जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के खुद के भवन नहीं, उनका कराएं निर्माण

27/02/2026
women empowerment
उत्तर प्रदेश

एक करोड़ छह लाख से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया योगी सरकार ने

27/02/2026
Keshav Maurya
Main Slider

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जर्मनी ने नूर्नबर्ग किला एवं संग्रहालय का किया भ्रमण

26/02/2026
AI
उत्तर प्रदेश

यूपी के पॉलीटेक्निक संस्थानों में तकनीकी शिक्षा का नया दौर, एआई और डेटा साइंस की पढ़ाई होगी शुरू

26/02/2026
Next Post
arrested

12 किलो गांजा बरामद, अन्तरराज्यीय गिरोह के तीन अभियुक्त गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

neet counselling

बिहार के मेडिकल कॉलेजों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू

30/10/2020
Suicide

फंदे से लटकी मिली BHEL की डिप्टी मैनेजर, IRS अधिकारी गिरफ्तार

27/05/2024

इस तरह से जानें कि मांगलिक का गैर मांगलिक के साथ हो सकता है विवाह

28/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version