• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यूपी में फिर गेमचेंजर बनेंगी मुफ्त राशन योजना

Writer D by Writer D
05/04/2024
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
free ration

free ration

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ । कोरोना के दौरान जब पूरे देश में लॉकडाउन लग गया था तब गरीब जनता को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुफ्त राशन (Free Ration) प्रदान करने की पहल की थी। पीएम मोदी के मार्गदर्शन में और सीएम योगी (CM Yogi)  के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के अंदर इस योजना को वृहद स्तर पर लागू किया गया और प्रदेश के 15 करोड़ लोगों को इसका सीधा लाभ मिला। 2022 के विधानसभा चुनाव में यह योजना बड़ा फैक्टर साबित हुई और इसके लाभार्थियों ने बड़ी संख्या में सीएम योगी के समर्थन में मतदान किया। अब 2024 के लोक सभा चुनावों में फिर यह योजना महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रही है। प्रदेश में 3.60 करोड़ राशन कार्ड होल्डर और उनके परिजन जब ईवीएम पर अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचेगे तब उनके मन मस्तिष्क में डबल इंजन सरकार के प्रति सकारात्मक भाव होगा और उनकी निगाहें कमल के बटन का निशान ही ढूढ़ती नजर आएंगी। मुश्किल समय में लोगों को पूरी पारदर्शिता के साथ मुफ्त राशन योजना (Free Ration Scheme) का लाभ दिलाने के लिए किए गए ईमानदार प्रयास 2024 में सीएम योगी के 80 में 80 के संकल्प को पूरा करने में मददगार होंगे।

हर पात्र तक पहुंचा योजना का लाभ

पीएम मोदी ने इस बार एनडीए के लिए 400 सीटों का लक्ष्य निर्धारित किया है। ऐसे में सीएम योगी ने भी प्रदेश में 80 में 80 सीटें जीतकर पीएम मोदी के लक्ष्य को पूर्ण करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में लाभार्थी वर्ग पर फोकस किया जा रहा है। ये वही लाभार्थी वर्ग है, जिस तक पूरी पारदर्शिता के साथ राशन पहुंचाया गया है। जिनके राशन कार्ड बने हुए थे, उन्हें योजना का लाभ तत्काल रूप से प्रदान किया गया, जबकि अन्य पात्र लोगों का प्राथमिकता के आधार पर नया कार्ड बनवाया गया है।

उत्तर प्रदेश में 28 नवंबर 2023 तक कुल 3.60 करोड़ कार्ड होल्डर थे, जिनके माध्यम से कुल 15.06 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन का लाभ प्राप्त हो रहा था। इनमें 40.87 लाख अंत्योदय कार्डधारक (कुल 1.32 करोड़ यूनिट) एवं 3.19 करोड़ कार्ड पात्र गृहस्थी कार्डधारक (कुल 13.73 करोड़ यूनिट) शामिल हैं। यही नहीं जनवरी 2023 से नवंबर 2023 के बीच 547652 नए कार्ड धारक भी जोड़े गए हैं।

पारदर्शिता के साथ वितरण पर रहा फोकस

राशन वितरण में सरकार ने पारदर्शिता पर खासा ध्यान दिया है, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूट न जाए। इसके लिए ई पॉस मशीनों से वितरण की व्यवस्था की गई है। आवंटन के सापेक्ष ई पॉस मशीन से 94.68 प्रतिशत तक वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्र की सभी 79,138 उचित दर दुकानों में ई पॉस मशीनों की स्थापना सुनिश्चित की जा रही है। इसके अलावा, 99.93 प्रतिशत तक राशनकार्डों के मुखिया की आधार फीडिंग और 99.94 प्रतिशत तक आधार सीडिंग हो चुकी है।

वहीं राशन कार्डों में मौजूद यूनिटों की 99.26 प्रतिशत तक आधार फीडिंग और 99.55 प्रतिशत तक आधार सीडिंग की जा चुकी है। अक्टूबर 2023 तक आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से वितरण सुनिश्चित किया गया है जो 99.82 प्रतिशत है।

दूसरे राज्यों के लोगों को भी दिया गया लाभ

प्रदेश में वन नेशन वन कार्ड को भी सुनिश्चित किया गया है। इसके अंतर्गत मई 2020 से अक्टूबर 2023 तक दूसरे राज्यों के 43,392 कार्डधारकों ने प्रदेश में मुफ्त राशन प्राप्त किया है तो वहीं उत्तर प्रदेश के 34,83,906 कार्डधारकों को अन्य राज्यों में राशन प्राप्त करने के लिए प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से कोरोना महामारी के दौरान अप्रैल 2020 से अक्टूबर 2022 तक कुल 34.58 लाख नए राशन कार्ड जारी किए गए हैं।

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

इसके अतिरिक्त प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत मई 2021 से अक्टूबर 2022 तक 126.88 मी.टन खाद्यान्न वितरित कराया गया है तो 14,94,593 दिव्यांगजनों को एनएफएसए के अंतर्गत राशन कार्ड जारी किए गए हैं और 9829 निशक्त राशन कार्डधारकों को उनके घर तक राशन पहुंचाया गया है।

Tags: cm yogifree ration schemelok sabha elections 2024Lucknow NewsYogi News
Previous Post

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

Next Post

चौधरी साहब का सम्मान, अन्नदाता का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami reached AIIMS Rishikesh
राजनीति

सीएम धामी पहुंचे एम्स ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग बस दुर्घटना में घायल यात्रियों का हाल-चाल जाना

27/06/2025
DM Savin Bansal
राजनीति

मुख्यमंत्री के विजन, स्वस्थ रहे प्रत्येक जन; को डीएम सविन प्रतिबद्ध

27/06/2025
Kanwar Yatra
उत्तर प्रदेश

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी

27/06/2025
CM Yogi
Main Slider

एक बार फिर लापरवाह अफसरों पर चला सीएम योगी का चाबुक, नहीं सुधरे तो होगी बड़ी कार्रवाई

27/06/2025
सिद्धार्थनगर

पुलिस चौकी शुद्धोदन पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

27/06/2025
Next Post
CM Yogi

चौधरी साहब का सम्मान, अन्नदाता का सम्मान : योगी आदित्यनाथ

यह भी पढ़ें

bhu

BHU का मुख्य गेट बंद कर छात्रों का धरना प्रदर्शन, मौके पर पहुंचे अफसर

23/02/2022
Road Accident

ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार, तीन की दर्दनाक मौत

12/11/2022

UP में हुआ है साइबर क्राइम तो फौरन मिलाएं ये नंबर, तुरंत होगा समाधान

02/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version