• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हम सिर्फ राम को ही नहीं लाए, सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों का राम नाम सत्य भी कर देते हैं: योगी

Writer D by Writer D
05/04/2024
in Main Slider, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अलीगढ़: प्रदेश में कभी कोई सोचता था कि यहां बेटी और व्यापारी रात को निडर होकर घर से निकल सकते हैं, लेकिन आज यह संभव है। हम सिर्फ राम को ही नहीं लाएं हैं बल्कि बेटी और व्यापारियों की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले का राम नाम सत्य भी करवा देते हैं। प्रभु राम का नाम लेकर जीवन यापन करते हैं। बिना उनके कोई काम नहीं होता है। वहीं जो समाज की सुरक्षा के लिए खतरा बनेगा उसका राम नाम सत्य भी तय है। 10 वर्ष पहले जो सपना आपने देखा था, आज वह हकीकत बन गया है। यह आपके एक कीमती वोट से संभव हो पाया है इसलिए आपको अपने एक वोट की कीमता को समझना है।

ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को यहां आयोजित विशाल जनसभा रैली को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बीजेपी के लोकसभा प्रत्याशी सतीश कुमार गौतम के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए खेरेश्वर मंदिर वाले बाबा खेरेश्वर महादेव, ऐतिहासिक सरोवर धरणीधर और महान चंद्रवंशी राजाओं की धरा को नमन किया। साथ ही उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले शिव नारायण पंडित, मंगला सिंह और महताब सिंह को नमन किया।

तीसरी बार मोदी सरकार की आवाज से गूंज रहीं देश की सभी दिशाएं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 का शंखनाद हो चुका है। वहीं दूसरे चरण में अलीगढ़ वासियों को भी मतदान करना है। देश में पहली बार 18वीं लोकसभा का चुनाव ऐसे हैं, जिसमें लोगों को कयास लगाने की जरूरत नहीं है। सभी को परिणाम पता है। यह पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का परिणाम है। पूरे देश में उत्तर, पूरब, पश्विम और दक्षिण में तीसरी बार मोदी सरकार यही आवाज गूंज रही है। आज हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के दर्शन कर रहे हैं। वर्तमान में दुनिया में देश का सम्मान बढ़ा है, सीमाएं सुरक्षित हुई हैं।

इतना ही नहीं आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है जबकि देश में इंफ्रास्ट्रक्चर के आधुनिक कार्य हो रहे हैं। आज गाजियाबाद से अलीगढ़ का मार्ग सिक्स लाइन का बन गया है। आज यहां सीमेंट की फैक्ट्री है, प्रदेश दंगा और कर्फ्यू मुक्त हो गया है। वहीं कावड़ यात्रा धूमधाम से निकल रही है। दुनिया में अलीगढ़ के हस्तशिल्पी और कारीगरों को सम्मान मिल रहा है। अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर का एक नोड बनने की कार्यवाही चल रही है। राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर एक विश्वविद्यालय बनने जा रहा है। श्रमिकों और अनाथ बच्चों के लिए अटल आवासीय विद्यालय बनकर तैयार हो गया है, जिसकी बिल्डिंग वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर का उदाहरण है। ये सब आपके एक वोट से हुआ है।

500 वर्षों बाद रामलला ने अयोध्या में खेली होली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि हमारे त्योहार केवल उत्सव नहीं हैं बल्कि इनमें इतिहास छुपा हुआ है। उन्हाेंने कहा कि आज की तरह पहले बरसाना और वृंदावन की होली नहीं होती थी। इसे हमने आज वर्ल्ड क्लास के रूप में बनाया है। दुनिया आज यहां पर आती है। इस बार होली के दिन बरसाना में 10 लाख लोग आए थे। वहीं 2017 से पहले 20 से 25 हजार लोग ही आते थे। सीएम ने कहा कि 500 वर्षों के बाद रामलला ने भी इस बार अयोध्या में होली खेली है।

2014 और 2017 से पहले यह सब सपना था, लेकिन आज यह हकीकत बन गया है। उन्हाेंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की बात कही है। यह तब होगा जब उत्तर प्रदेश विकसित होगा। वहीं उत्तर प्रदेश तब विकसित होगा जब अलीगढ़ विकसित होगा और यह तब होगा जब यहां मां लक्ष्मी का प्रतीक कमल खिलेगा।

हमे अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि जब आपका कीमती वोट सही दिशा में जाता है तो देश नए कीर्तिमान गढ़ता है। वहीं जब गलत दिशा में गया था तो देश भ्रष्टाचार के गर्त में डूब गया था, अराजकता और उपद्रव के संकट में जूझता था। देश में कर्फ्यू और अराजकता फैलती थी। ऐसे में हमे अपने एक-एक वोट की कीमत को समझना है और सही दिशा में वोट करना है ताकि देश दुनिया में भारत अगले तीन वर्ष में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सके।

योगी के मिशन 80 को पूरा करेंगे प्रदेश के ओपीनियन लीडर्स

कार्यक्रम में बीजेपी जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्ण पाल सिंह, महानगर अध्यक्ष इं. राजीव शर्मा, राष्ट्रीय लोक दल के जिलाध्यक्ष चौधरी काली चरण सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री संदीप सिंह, मंत्री और हाथरस से बीजेपी के प्रत्याशी अनूप वाल्मिकी आदि मौजूद रहे।

Tags: aligarh newscm yogilok sabha elections 2024up news
Previous Post

‘ढूंढो मोरे राम…’, फारूक अब्दुल्ला ने गाया राम भजन; वीडियो वायरल

Next Post

यूपी में फिर गेमचेंजर बनेंगी मुफ्त राशन योजना

Writer D

Writer D

Related Posts

अमरोहा

UPITS-2026 में अमरोहा के शहद-कुकीज का जलवा, इटली-ओमान और नीदरलैंड के खरीदारों ने दिए बड़े ऑर्डर

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS: गन्ने की नई उन्नत किस्में बनाएंगी किसानों को समृद्ध

29/09/2026
Main Slider

ईट राइट समिट में उप मुख्यमंत्री का संदेश—“जैसा खाओ अन्न, वैसा बने मन”, स्वस्थ भोजन अपनाएं

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS में काशी के स्वाद का जलवा, 100 किलो से ज्यादा बिकी लौंगलता और तिरंगा बर्फी

29/09/2026
उत्तर प्रदेश

UPITS-2026 का समापन, UPSDM को मिला ‘सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन स्टॉल’ का पुरस्कार

29/09/2026
Next Post
free ration

यूपी में फिर गेमचेंजर बनेंगी मुफ्त राशन योजना

यह भी पढ़ें

Illegal arms factory

अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

23/05/2022
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी फिर से हुईं कोरोना पॉजिटिव, राहुल गांधी भी अस्वस्थ

10/08/2022

CM की ‘जनसभा’ कार्यक्रम में ब्लास्ट, बाल-बाल बचे मुख्यमंत्री

12/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version