• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एक बार फिर लापरवाह अफसरों पर चला सीएम योगी का चाबुक, नहीं सुधरे तो होगी बड़ी कार्रवाई

Writer D by Writer D
27/06/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
CM Yogi

CM Yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर लापरवाह अफसरों के खिलाफ सख्त कदम उठाया है। इस बार परती भूमि विकास विभाग के प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के चार परियोजना प्रबंधक और तीन अवर अभियन्ताओं को कार्य में लापरवाही बरतने पर प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। वहीं सीएम योगी (CM Yogi) ने उच्च अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि लापरवाह अधिकारियों के कार्य में कार्रवाई के बाद भी सुधार नहीं आता है, तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

विभागीय समीक्षा बैठक में सामने आयी परियोजना प्रबंधक और अवर अभियन्ता की लापरवाही

परती भूमि विकास विभाग की प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 के राज्य स्तरीय नोडल एजेंसी के मुख्य कार्य अधिकारी जीएस नवीन ने बताया कि सीएम योगी (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप समय- समय पर योजनाओं की प्रगति को लेकर विभागीय समीक्षा की जाती है। इसी क्रम में हाल ही में योजना के परियोजना प्रबंधक और अवर अभियन्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान परियोजना प्रबंधक और अवर अभियन्ताओं से परियोजनाओं के डीपीआर के अनुसार पिछले पांच वर्षों में किये गये कार्यों के विवरण की जानकारी की गयी, लेकिन चार परियोजना प्रबंधक और तीन अवर अभियन्ता कार्यों का विवरण नहीं दे सके। इसके साथ ही वर्तमान वित्तीय वर्ष की कार्ययोजना के बारे में भी नहीं बताया सके।

हाल में हुई बैठक में कार्य में सुस्ती और लापरवाही पर चार परियोजना प्रबंधक और तीन अवर अभियन्ताओं की कार्यशैली पर सवाल उठे सवाल पर, इसे मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया। इसके बाद एक्शन लिया गया। उन्होंने उच्च अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अगर कार्रवाई के बावजूद वे अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं करते हैं, तो भविष्य में और भी कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रयागराज, महोबा, चित्रकूट और प्रतापगढ़ के परियोजना प्रबंधक को थमायी गयी प्रतिकूल प्रविष्टि

सीओ जीएस नवीन ने बताया कि सीएम के निर्देश पर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना प्रथम और द्वितीय की समीक्षा के दौरान प्रयागराज परियोजना प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, महोबा परियोजना प्रबंधक संजय कुमाार, चित्रकूट कर्वी (।।) परियोजना प्रबंधक देवेंद्र सिंह निरंजन और प्रतापगढ़ परियोजना प्रबंधक चमन सिंह को कार्यों में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि थमायी गयी है।

इसके साथ ही प्रयागराज के अवर अभियन्ता विश्वजीत यादव, प्रतापगढ़ प्रथम भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय के अवर अभियन्ता दिनकर और आशीष कुमार यादव को भी कार्यों में लापरवाही पर प्रतिकूल प्रविष्टि थमायी गयी है।

Tags: Yogi News
Previous Post

पुलिस चौकी शुद्धोदन पर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

Next Post

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Waxing
Main Slider

वैक्सिंग करवाने के बाद भूलकर भी ना करें ये गलतियां, काली पड़ सकती है त्वचा

16/08/2026
Marriage
Main Slider

बेटी की विदाई के तुरंत बाद घर में नहीं लगानी चाहिए झाड़ू, ये है बड़ी वजह

16/08/2026
Egg Manchurian
Main Slider

विकेंड स्पेशल में ट्राई करें स्वादिष्ट ऐग मंचूरियन, नोट करें आसान रेसिपी

16/08/2026
MP Brijlal targets Akhilesh Yadav.
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश में सपा सरकार ने चौपट किया शिक्षा व्यवस्था : सांसद बृजलाल

15/08/2026
Sanjay Nishad's sarcasm on Akhilesh Yadav
उत्तर प्रदेश

एनडीए सरकार दे रही उजड़ी जातियों को अधिकार और सम्मान : संजय निषाद

15/08/2026
Next Post
Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार ने की व्यापक तैयारी

यह भी पढ़ें

Yogi Cabinet

योगी कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी

27/08/2024
तमिलनाडु के 13 जिलों में सार्वजनिक अवकाशPublic holiday in 13 districts of Tamil Nadu

तमिलनाडु तट से टकराएगा चक्रवात ‘निवार’, चेन्नई में भारी बारिश से हुआ जलभराव

25/11/2020

Google Chrome का तीसरा अपडेट हुआ रोलआउट, फौरन कर लें अपडेट

22/04/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version