• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्राचीन काल से ही प्रयागराज देश का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है : आनंदीबेन

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा है कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सामाजिक शोधों की बहुत जरूरत है।

श्रीमती पटेल ने आज राजभवन से गोविन्द वल्लभ पंत सामाजिक विज्ञान संस्थान तथा प्रयागराज मेला प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में स्थापित ‘कुम्भ अध्ययन केन्द्र’ का ऑनलाइन उद्घाटन करते हुए कहा कि कुम्भ जैसे महत्वपूर्ण आयोजन के लिए अभी तक देश में कोई शोध केन्द्र नहीं था। यह केन्द्र कुम्भ मेले से सम्बद्ध शोध, अभिलेखीकरण एवं ज्ञान-विमर्श पर आधारित होगा।

उन्होंने कहा कि संस्थान की उच्च स्तरीय फैकल्टी एवं उनका शोध अनुभव जनसामान्य को कुम्भ की परम्पराओं व विरासत को समझने की एक नई दृष्टि देगा।

राज्यपाल ने कहा कि ‘कुम्भ अध्ययन केन्द्र’ केन्द्र व राज्य सरकार के नीति नियोजकों के लिए एक डाटाबेस का कार्य करेगा, जो कुम्भ मेले में आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए बेहतर संयोजन होगा। उन्होंने कहा कि यह केन्द्र प्रयागराज के कुम्भ क्षेत्र और इसके आस-पास के क्षेत्र में स्थित छोटे-छोटे तीर्थों के डाक्यूमेंटेशन का कार्य भी करेगा। इससे देश और विदेश से आने वाले पर्यटक प्रयागराज के सांस्कृतिक स्वरूप को और बेहतर तरीके से जान सकेंगे।

Kanpur Zoo : कानपुर चिडिय़ाघर में धूमने के लिए मिलेगी साइकिल

श्रीमती पटेल ने अपील की कि आप अपने को ज्ञान के केन्द्र के रूप में विकसित करें, ताकि कुम्भ अध्ययन केन्द्र सामाजिक एवं अध्यामिकता का केन्द्र बन सके और हम सब मिलकर भारत को शोध एवं शिक्षा के क्षेत्र में पूरी दुनिया में शीर्ष पर ले जा सकें। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के लिए सामाजिक शोधों की बहुत जरूरत है। स्थानीय ज्ञान एवं उत्पादों पर शोध एवं भारतीय समाज में संचित जन-ज्ञानकोषों को हमें अपने शोधों से तलाशाना होगा।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज प्राचीन काल से ही देश का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम होने का साथ-साथ आस्था और तपस्या का अनूठा संगम है। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेला पूरी दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन माना जाता है। इसका मूल स्रोत वसुधैव कुटुम्बकम् की भावना से जुड़ा है, जो पूरे विश्व के लिये प्रेरणादायी है।

यूपी के आगामी विधानसभा चुनाव में जनता चाहती है बदलाव : अरविंद केजरीवाल

राज्यपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से कुम्भ मेले को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि कुम्भ मेले को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) ने मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर के रूप में मान्यता दी है।

इस अवसर संस्थान के निदेशक प्रो0 बद्री नारायण एवं संस्थान के सभी संकायों के सदस्यगण आनलाइन जुड़े हुए थे।

Tags: Anandibenup news in hindi
Previous Post

स्वतंत्र देव बोले- किसानो का हक मारने वाले कर रहे है ड्रामा

Next Post

हर मनुष्य को अपनी इस एक चीज का करना चाहिए सामना

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami congratulated Tejaswin Shankar.
Main Slider

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: तेजस्विन शंकर को सीएम धामी ने दी बधाई

01/08/2026
CM Dhami
Main Slider

CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

01/08/2026
CWG: Preeti Pawar wins India's sixth gold.
Main Slider

प्रीति पवार ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को दिलाया छठा गोल्ड

01/08/2026
Main Slider

अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पैरामेडिकल छात्र सरफराज हिरासत में

01/08/2026
Cockroach Party Pakistan
Main Slider

पाकिस्तान में ‘कॉकरोच’ की एंट्री, युवाओं ने बनाई ये पार्टी

01/08/2026
Next Post

हर मनुष्य को अपनी इस एक चीज का करना चाहिए सामना

यह भी पढ़ें

गोवंश लदी पिकअप छोड़ पशु तस्कर हुए फरार,  मौके से बाइक बरामद

26/08/2021
सोने की ईंट

हाजिर बाजार में सोने में मामूली तेजी, चांदी हुई सस्ती, जानें क्या चल रहे हैं रेट

18/12/2020
Karan Johar

करण जौहर की पार्टी से फैला कोरोना, करीना के बाद ये सेलेब्स भी हुई संक्रमित

14/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version