• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वतंत्र देव बोले- किसानो का हक मारने वाले कर रहे है ड्रामा

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि किसानों का हक मारने वाले, उनकी जमीन पर कब्जा करने वाले विपक्ष के लोग आज किसान हितैषी होने का स्वांग रच रहे है।

श्री सिंह ने मंगलवार को गोंडा में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुये कहा कि विपक्षी दलों को यह भ्रम है कि जातिवाद, परिवारवाद, भ्रष्टाचार और अराजकता को बढ़ावा देने वाले इन दलो के स्वांग में जनता फिर आ जाएगी और उन्हें अपनी खोई जमीन वापस मिल जाएगी मगर यह मुंगेरी लाल के सपने जैसा ही है क्योंकि जनता यह समझ चुकी है कि उसका हित कहां सुरक्षित है।

दो IAS और चार PCS अफसरों का तबादला, देखें पूरी सूची….

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किसानों के कल्याण व विकास के लिए ऐतिहासिक कार्य किये है। उत्तर प्रदेश में ही विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों के खाते में सीधे दो लाख करोड़ रूपये से अधिक पहुंचाए गए है। सपा बसपा सरकारों से यह कई गुना अधिक है। भाजपा ने किसानों का हक किसानों तक पहुचाने का काम किया है। जो सपा-बसपा सरकारों में भ्रष्टाचारियों की जेब में चला जाता था।

उन्होने कहा कि सपा-बसपा की सरकारों में कभी जमीन अधिग्रहण के नाम पर, कभी यूरिया तो कभी पानी के नाम पर किसानों पर गोली व लाठी चलाने का मंजर सभी ने देखा है। आज मोदी-योगी की सरकार में किसान को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य दिलाने का अभियान चल रहा है। बिना समस्या के खाद मिल रही है। तीन दशकों से अटकी सिंचाई परियोजनाएं पूरी हो रही है। किसानों तक घर बैठे उनके खातों में सरकारी मदद पहुंच रही है। आज किसानों तक उनके हक का पूरा पैसा पहुंच रहा हैं। जिससे दलालों, बिचैलियों, उनके सरंक्षक बने चेहरों और दलों को सदमा लग रहा है जो एक रूपये में 86 पैसा खुद खा जाते थे।

बाइक बोट घोटाले में ग्रैंड वेनिस मॉल का मालिक गिरफ्तार, 98 करोड़ रुपए के लेन-देन का आरोप

भाजपा नेता ने कहा कि नए कृषि सुधार किसानों के व्यापक हितों में है और किसानों को विकास की मुख्यधारा में खडे़ करने के अभिनव कदम है। देश-प्रदेश का आम किसान इसे भली-भांति समझ रहा है।

उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के उपचुनाव से लेकर बिहार, गोवा, राजस्थान तक के विभिन्न चुनावों में भाजपा को मिला अपार जन समर्थन इसी का प्रमाण है। किसानों को सच्चाई से रूबरू करा कर विपक्ष के दुष्प्रचार का जबाव देना है।

Tags: swatantra devup newsup news in hindi
Previous Post

विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं की प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे : शिवराज

Next Post

प्राचीन काल से ही प्रयागराज देश का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है : आनंदीबेन

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्थाः मुख्यमंत्री

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

हरीश द्विवेदी के गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, दिवंगत माता को दी श्रद्धांजलि

18/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में जेलों की सुरक्षा मजबूत, AI कैमरों से निगरानी

18/10/2026
Akshay Kumar met CM Dhami
Main Slider

सीएम धामी से मिले अक्षय कुमार, उत्तराखण्ड की फिल्म नीति पर चर्चा

18/10/2026
Main Slider

सुरक्षा, सम्मान, सामर्थ्य और समृद्धि से आलोकित हो रहा है नारीशक्ति का जीवन: CM Yogi

18/10/2026
Next Post

प्राचीन काल से ही प्रयागराज देश का आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केन्द्र रहा है : आनंदीबेन

यह भी पढ़ें

Firing

बाइक सवार बदमाशों ने चिकित्सक को मारी गोली, वाराणसी रेफर

22/04/2021
CM Yogi

मैं योगी, योगी के लिए देश पहलेः आदित्यनाथ

12/11/2024
plastic bag

प्लास्टिक में खाना खाने के होते है ये नुकसान

06/05/2026
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version