• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विरोध वो लोग कर रहे हैं जिन्हें पता नहीं की प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे : शिवराज

Writer D by Writer D
16/12/2020
in Main Slider, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Shivraj singh Chauhan

Shivraj singh Chauhan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के खिलाफ किसान सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं। विपक्ष इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं ने भी अब मोर्चा संभाल लिया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को किसानों के हित में अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।

किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि कानूनों के विरोध में वो लोग घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं जो पीएम मोदी का मैदान में मुकाबला नहीं कर सकते। मोदी का नाम सुनकर जिन्हें पसीना आ जाता है, जो एक के बाद एक चुनाव हार रहे हैं उन्हें कुछ और नहीं मिला तो किसान के कंधे पर बंदूक रख कर चला रहे हैं।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए शिवराज ने चुनौती दी कि वे ये बता दें कि भिंडी कैसे लगती है। वो लोग विरोध कर रहे हैं जिन्हें ये पता नहीं कि प्याज जमीन के ऊपर होता है या नीचे। उन्होंने आगे कहा कि गांव देखे नहीं। गांव की गलियां नहीं देखीं। खेत और पगडंडियां नहीं देखीं। वे अब किसान कानूनों की बात कर रहे हैं।

इस माह होंगे यूपी में पंचायत चुनाव, पंचायती राज विभाग में हलचल तेज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और उनके साथी नहीं चाहते कि हमारे देश का किसान सशक्त हो और आत्मनिर्भर बने। सीएम शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बने कृषि कानून कृषि के क्षेत्र में बुनियादी बदलाव लाएंगे।

उन्होंने कहा कि किसानों को सरेआम ठगने वाले आज उनके हितैषी होने का पाखंड कर रहे हैं। अपनी सरकार की किसान हितैषी योजनाओं की चर्चा करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को शून्य फीसदी ब्याज पर कर्ज देती थी। कमलनाथ की सरकार ने इसे 14 फीसदी पर पहुंचा दिया। किसान विरोधियों ने ब्याज की जो गठरी आपके सिर पर रखी है, उसे हमारी सरकार उतारेगी।

मुख्यमंत्री ने राहत पैकेज के तहत 18 दिसंबर को 1600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि उन किसानों के खाते में भेजने का ऐलान किया, जिनकी फसल को नुकसान पहुंचा है। साथ ही इसके बाद भी 1600 करोड़ की राहत राशि किसानों को देने की घोषणा भी की। गौरतलब है कि केंद्र की ओर से लाए गए किसान कानून के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसान इन कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।

Tags: farmer protestKisan andolankisan sammelanmp newsNational newsrahul gandhishivraj singh chauhan
Previous Post

विभाग और मंडल की गतिविधियों को भी देखें मंत्री : शिवराज

Next Post

स्वतंत्र देव बोले- किसानो का हक मारने वाले कर रहे है ड्रामा

Writer D

Writer D

Related Posts

Anand Bardhan instructed the Tourism Department to prepare a roadmap for five years.
उत्तराखंड

उत्तराखंड में 5 साल का रोडमैप बनेगा, नए डेस्टिनेशन और ग्लैंपिंग प्रोजेक्ट्स पर जोर

14/07/2026
उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने दिए 100% कचरा पृथक्करण के निर्देश

14/07/2026
उत्तराखंड

सीएम धामी ने ₹38 करोड़ की विकास योजनाओं को दी मंजूरी, पेंशनरों की महंगाई राहत भी बढ़ाई

14/07/2026
Launch of the Bhuli programme
Main Slider

‘भुली’ कार्यक्रम का शुभारंभ: उत्तराखंड की 150 महिला उद्यमियों को मिलेगा तकनीकी, वित्तीय और विपणन सहयोग

14/07/2026
cm dhami-PM Modi
Main Slider

केंद्र से उत्तराखंड को ₹451.63 करोड़ की बड़ी सौगात, पूंजीगत विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

14/07/2026
Next Post

स्वतंत्र देव बोले- किसानो का हक मारने वाले कर रहे है ड्रामा

यह भी पढ़ें

dev deepawali

देव दीपावली पर गौ माता के गोबर से बनाए दीयों से दमकेंगे काशी के घाट

10/11/2024
yogi,amit shah

सीआरपीएफ ने किया खुलासा अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जान को खतरा

06/04/2021
मायावती Mayawati

पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल कांफ्रेस का मायावती ने किया स्‍वागत, दोहराई ये मांग

17/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version