• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बड़े काम का है लहसुन, बालों से लेकर त्‍वचा तक सभी को रखता है स्‍वास्‍थ्‍य

Writer D by Writer D
04/02/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लहसुन न केवल खाने को एक स्वादिष्ट स्‍वाद देता है, बल्कि इसके और भी बहुत फायदे हैं। लहसुन के मजबूत और तीखे स्वाद की वजह से दुनिया भर में इसके प्रशंसक हैं। यह अपने स्वास्थ्य लाभों के जानी जाती है- जिसमें कोलेस्ट्रॉल नियंत्रण, हृदय स्वास्थ्य, प्रतिरक्षा को बढ़ावा, पाचन, और ब्‍लड प्रेशर कंट्रोल शामिल हैं। लहसुन में मौजूद घटक एलिसिन और डायली सल्फाइड को इसके फायदों का श्रेय जाता है, जिसमें औषधीय गुण होते हैं।

लहसुन का न केवल सेवन किया जा सकता है, बल्कि इसे लहसुन के तेल के रूप में भी इस्‍तेमाल कर शरीर पर लगाया जा सकता है। यह कई रोजमर्रा की समस्‍याओं को कम करने में मददगार है।

  1. मुँहासे के इलाज में मदद

लहसुन का तेल मुंहासों के इलाज का एक बेहतरीन घरेलू उपायों में से एक है। यह आपको पिंपल्‍स से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है। क्‍योंकि लहसुन में सेलेनियम, एलिसिन, विटामिन सी, तांबा और जस्ता होता है, जो सभी आपकी त्वचा के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। यह आपकी त्‍वचा में सीबम उत्पादन को नियंत्रित करता है, जो कि मुँहासों का सबसे बड़ा कारण है। लहसुन में मौजूद एंटी इंफ्लामेटरी गुण आपकी त्‍वचा को आराम देते हैं। मुंहासों के लिए आपको लहसुन के तेल की कुछ बूंदों को मड फेस पैक के साथ मिलाकर लगाना है। आप इसे 10 मिनट के लिए रखें और फिर चेहरे को धो लें।

  1. कान के इंफेक्‍शन को दूर करने में सहायक

यदि आपके कान में दर्द महसूस होता है या कान में इंफेक्‍श हो जाता है, तो ऐसे समय में लहसुन का तेल आपकी मदद कर सकता है। लहसुन के एंटी इंफ्लामेटरी और एंटीसेप्टिक गुण बैक्टीरिया से लड़ते हैं और इंफेक्‍शन के कारण होने वाले दर्द को कम करते हैं। इसके इस्‍तेमाल के लिए आप लहसुन के तेल के साथ जैतून या सरसों के तेल को मिलाएं और इसे हल्‍का गर्म करें। ठंडा होने के बाद आप इसे खन में थोड़ा-थोड़ा कर कुछ बूंदे डालें। आप चाहें, तो रूई में कुछ बूंदे तेल की डालकर उन्‍हें कानों में कुछ देर लगा रहने के बाद हटा दें। यह दर्द को कम करने में मदद करेगा।

  1. डैंड्रफ और बालों के झड़ने को रोके

क्‍योंकि लहसुन में सल्फर, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन बी 6 और विटामिन बी 1 होता है, इस कारण यह आपके बालों को झड़ने से रोकता है। इतना ही नहीं लहसुन के तेल से आपके बालों की जड़ों और रोम को मजबूत करने और बालों के ग्रोथ बढ़ाने में मदद मिलती है। लहसुन के तेल से बालों की मसाज करने से रूसी और स्‍कैल्‍प में होने वाली खुजली को दूर किया जा सकता है। यह आपके स्‍कैल्‍प में रक्त परिसंचरण में सुधार करता है। इसलिए आप लहसुन के तेल से अपने स्कैल्प की अच्छी तरह से मालिश करें। इसे रात भर छोड़ दें और अगले दिन शैम्पू कर ठंडे पानी से बालों को धो लें।

  1. दांत दर्द का अचूक इलाज

दांत दर्द कई बार काफी असहनीय होता है। जिसमें आप कुछ भी नहीं खा सकते हैं और न दर्द के कारण शांति से बैठ पाते हैं। लेकिन दांत दर्द से राहत पाने के लिए लहसुन का तेल आपकी मदद कर सकता है। इसमें सक्रिय यौगिक एलिसिन दांत के दर्द और सूजन को कम करने में मदद करता है और साथ ही बैक्टीरिया की गतिविधि से भी दांतों की सड़न को रोकता है। आप कॉटन बाल में लहसुन के तेल की कुछ बूँदें छिड़कें और इसे प्रभावित दांत पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट तक दबाएं रखें, यह दर्द को कम कर देगा।

Tags: Benefits of Garlic OilBenefits Of Garlic Oil For HealthBenefits Of Lahsun oilgarlic benefits Oil for womensGarlic Oil BenefitsGarlic Oil For DandruffGarlic Oil For Hair LossGarlic Oil For PainHealth Benefits of Garlic OilHow to make Garlic Oilब्‍लड प्रेशर के लिए लहसुनब्‍लड शुगर के लिए लहसुनलहसुन के तेल के फायदेहेल्दी टिप्स
Previous Post

पेट पर चढ़े फैट को कम करने के लिए अपनाएं ये तरीके, जानें जरूर

Next Post

नेल रिमूवर का उपयोग इन कामों में भी कर सकती हैं आप, जानकार रह जाएंगे हैरान

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

29/10/2025
A boat capsized in the Kaudiyala river in Bahraich.
Main Slider

बहराइच में बड़ा हादसा! नदी में नाव पलटी नाव, 25 लोग थे सवार, 4 को बचाया गया; सीएम योगी ने लिया संज्ञान

29/10/2025
CM Dhami inaugurated projects worth 85.14 crore rupees.
Main Slider

सहकारिता से आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड: मुख्यमंत्री

29/10/2025
CM Yogi Adityanath held a public meeting in Buxar.
Main Slider

लालटेन बुझाकर जनता के हक पर डकैती डालती थी कांग्रेस-आरजेडी: योगी आदित्यनाथ

29/10/2025
CM Yogi
Main Slider

500 वर्षों के कलंक को मिटाते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण कराया- सीएम

29/10/2025
Next Post

नेल रिमूवर का उपयोग इन कामों में भी कर सकती हैं आप, जानकार रह जाएंगे हैरान

यह भी पढ़ें

IQOO Z3 5G

भारतीय बाजार में 8 जून को लॉन्च होगा iQOO Z3 5G, जानिए फीचर्स

01/06/2021
patanjali ipl

बाबा रामदेव की पंतजलि फिर से चर्चा में, स्पॉन्सरशिप की रेस में शामिल बाबा रामदेव

10/08/2020
Diabetes

इन चीजों के सेवन से कंट्रोल में रहेगा ब्लड शुगर

11/11/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version