• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले तगड़ा झटका, गैरी कर्स्टन ने कोच से दिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
28/10/2024
in खेल
0
Gary Kirsten

Gary Kirsten

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पाकिस्तान के वनडे और T20 टीम के कोच गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने इस्तीफा दे दिया है। गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) का इस साल अप्रैल में पाकिस्तान क्रिकेट से 2 साल के लिए करार हुआ था। लेकिन, वो करार सिर्फ 6 महीने में ही खत्म हो गया है। गैरी कर्स्टन के इस्तीफे की वजह पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ उनके मनमुटाव को माना जा रहा है। गैरी कर्स्टन का इस्तीफा पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले लगे किसी बड़े झटके से कम नहीं है।

गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) ने छोड़ा पाकिस्तान टीम का साथ

पाकिस्तान के व्हाइट बॉल कोच के पद से इस्तीफे को लेकर गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) की ओर से कोई बयान नहीं आया है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है PCB से अनबन ही उनके इस फैसले की बड़ी वजह है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और कोच के बीच विचारों में मतभेद कई मसलों को लेकर लगातार जारी था। ऐसी खबरें थी कि गैरी कर्स्टन, डेविड रीड को पाकिस्तान का हाई परफॉर्मेन्स कोच बनाना चाहते थे, जिसे PCB की ओर से सहमति नहीं मिली। और, जिन्हें PCB हाई परफॉर्मेन्स कोच बनाना चाहती थी, वो नाम कर्स्टन को स्वीकार नहीं थे।

कर्स्टन के वनडे और T20 टीम के कोच से इस्तीफे को मोहम्मद रिजवान के कप्तान बनाए जाने से भी जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसी खबरें हैं कि पाकिस्तान क्रिकेट में हुए इस डेवलपमेंट से भी कर्स्टन खुश नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पाक टीम के खिलाड़ियों से रिश्तों में कड़वाहट भी कर्स्टन के इस्तीफे की बड़ी वजहों में एक रहे।

मोहित पांडेय के परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का दिया भरोसा

गैरी कर्स्टन (Gary Kirsten) के इस्तीफे से साफ है कि वो अब ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ नहीं होंगे। ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि पाकिस्तान का अगला व्हाइट बॉल कोच कौन होगा? PCB को इस बड़े सवाल का जवाब जल्दी तलाशना होगा, क्योंकि कर्स्टन ने इस्तीफा ऐसे समय पर दिया है जब चैंपियंस ट्रॉफी भी ज्यादा दूर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक PCB के सामने पहली चॉइश रेड बॉल टीम के कोच जेसन गिलेस्पी हो सकते हैं।

पाकिस्तान का ऑस्ट्रेलिया दौरा 4 नवंबर से शुरू होकर 18 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस बीच पाकिस्तान को ऑस्ट्रेलिया में 3 वनडे और 3 T20 की सीरीज खेलनी है।

Tags: cricket newsGary KirstenPakistan team
Previous Post

मोहित पांडेय के परिवार से मिले सीएम योगी, दोषियों के खिलाफ एक्शन लेने का दिया भरोसा

Next Post

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

योगी ने राज्य का मान बढ़ाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया

24/03/2026
Rural Stadiums
उत्तर प्रदेश

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच, प्रदेश के सभी विकास खंडों में बन रहे ग्रामीण स्टेडियम

06/03/2026
PV Sindhu
खेल

ईरान-इजरायल युद्ध के बीच पीवी सिंधु वापस भारत लौटीं, दुबई अथॉरिटी को कहा ‘शुक्रिया’

03/03/2026
MS Dhoni
खेल

एमएस धोनी को इस मामले में मिला नोटिस, 15 दिनों में देना होगा जवाब

28/02/2026
Pak fans' anger erupted on Babar Azam
खेल

इन्हें खेलना ही बंद कर देना चाहिए… करारी हार के बाद पाक फैंस का फूटा गुस्सा

16/02/2026
Next Post
Sharda Sinha

बिहार की ‘स्वर कोकिला’ शारदा सिन्हा ऑक्सीजन सपोर्ट पर, ब्लड कैंसर से लड़ रही है जंग

यह भी पढ़ें

CM Dhami

मुख्यमंत्री ने IITF में आयोजित उत्तराखण्ड दिवस में किया प्रतिभाग

23/11/2025

काबुल ब्लास्ट के ‘साजिशकर्ता’ IS आतंकी को अमेरिका ने एयरस्ट्राइक में किया ढेर

28/08/2021
Pitru Paksha

पितृपक्ष में तर्पण के समय करें इस चालीसा का पाठ, पितर होंगे प्रसन्न

29/09/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version