• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शीतकाल के लिए बंद हुए गंगोत्री धाम के कपाट, अब यहां दर्शन देंगी मां गंगा

Writer D by Writer D
26/10/2022
in राष्ट्रीय, उत्तराखंड, धर्म
0
Gangotri Dham

Gangotri Dham

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम में शुमार गंगोत्री धाम (Gangotri Dham) के कपाट अन्नकूट पर्व पर दोपहर 12.01 बजे विधि विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इसके बाद मां गंगा की डोली गंगोत्री से अपने शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा के लिए रवाना हुई। आज गंगा जी की उत्सव डोली चंडी देवी मंदिर में रात्रि प्रवास करेगी जबकि, गुरुवार यानी 27 अक्टूबर को मां गंगा की मूर्ति मुखबा स्थित मंदिर में विराजमान होगी।

बुधवार को सुबह से ही गंगोत्री धाम में गंगा की विदाई की तैयारियां शुरू हो गई थीं। इस मौके पर गंगोत्री धाम को रंग बिरंगे फूलों से भव्य तरीके से सजाया गया था। कपाट बंद करने से पहले गंगा जी का अभिषेक करने के साथ ही गंगालहरी, गंगा सहस्त्रनाम पाठ किया गया।

इस दौरान गंगोत्री मंदिर में श्रद्धालुओं ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। तय मुहूर्त पर 12 बजकर 1 मिनट पर गंगोत्री मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए.। इसके बाद गंगा जी की भोग मूर्ति को डोली यात्रा के साथ मुखबा के लिए रवाना किया गया।

स्वर्णमयी अन्नूपर्णा के दरबार में सजी अन्नकूट की झांकी, चढ़ाया गया 56 भोग

जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री बैंड और स्थानीय ढोल दमाऊं की अगुआई में डोली यात्रा भैरोघाटी होते हुए रात्रि विश्राम के लिए चंडी देवी मंदिर पहुंचेगी। वहां सभी पुरोहित रात्रि विश्राम करेंगे। इसके बाद गुरुवार सुबह गंगा जी की उत्सव डोली मुखबा गांव जाएगी, जहां शीतकाल में मां गंगा के दर्शन कर सकेंगे। गंगोत्री में सेना की ओर से श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क मेडिकल कैंप और भंडारा का आयोजन किया।

27 अक्टूबर को बंद होंगे यमुनोत्री धाम (Yamunotri Dham) के कपाट-

भैया दूज पर 27 अक्टूबर को दोपहर 12.09 बजे यमुनोत्री के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। 27 अक्टूबर की सुबह यमुना की डोली लेने के लिए खरसाली गांव से शनि महाराज की डोली यमुनोत्री पहुंचेगी। इसके बाद शनि महाराज के नेतृत्व में मां यमुना की डोली खरसाली पहुंचेगी। कपाट बंद होने तक खरसाली में स्थित यमुना मंदिर में मां यमुना के दर्शन श्रद्धालु कर सकेंगे।

Tags: char dhamgangotri dhamKedarnath dhamUttarakhand Newsyamunotri dham
Previous Post

पुलिसकर्मियों से भरी नाव गंडक नदी में पलटी, तीन जवान लापता

Next Post

खनन माफिया हाजी इकबाल का बड़ा बेटा अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था वाजिद

Writer D

Writer D

Related Posts

Dream
Main Slider

सपने में फलों को दिखना होता है शुभ

06/07/2025
Gayatri Jayanti
धर्म

गायत्री जयंती कब है, जानें इसका महत्व

06/07/2025
Vinay Shankar Pandey
राजनीति

संचालित निर्माण कार्यों के निर्माण के लिए खोदी गई सड़कों ठीक करें: आयुक्त गढवाल

05/07/2025
राष्ट्रीय

जनमन के हक पर डाका डालने वालों की प्रशासन ने मरोड़ी गर्दन, प्राथमिकी दर्ज

05/07/2025
CM Dhami
Main Slider

उत्तराखंड केवल देवभूमि नहीं, बल्कि खेलभूमि के रूप में भी बना रहा है अपनी पहचान: धामी

05/07/2025
Next Post
Wajid

खनन माफिया हाजी इकबाल का बड़ा बेटा अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था वाजिद

यह भी पढ़ें

vastu curtain

घर की पूर्व दिशा में लगाएं इस रंग के पर्दे

28/11/2020
Rakesh Rathore

48 दिन के बाद जेल से रिहा हुए सांसद राकेश राठौर, दुष्कर्म का लगा है आरोप

19/03/2025
Marriage

योगी सरकार ने पिछड़े वर्ग की शादी अनुदान योजना की बढ़ाई आय सीमा

07/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version