• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

48 दिन के बाद जेल से रिहा हुए सांसद राकेश राठौर, दुष्कर्म का लगा है आरोप

Writer D by Writer D
19/03/2025
in उत्तर प्रदेश, क्राइम, राजनीति, सीतापुर
0
Rakesh Rathore

Rakesh Rathore

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सीतापुर। सीतापुर जिला कारागार (Sitapur District Jail) में दुष्कर्म के आरोप में बंद सांसद राकेश राठौर (Congress MP Rakesh Rathore) 48 दिन बाद बुधवार सुबह 8 बजे जेल से रिहा हो गए। बता दें कि मंगलवार को उनकी जमानत याचिका मंजूर हो गई। इसके बाद रिहाई के लिए जेल तक परवाना पहुंचा। वह 30 जनवरी से जिला कारागार में बंद थे। हाईकोर्ट ने 11 मार्च को उनकी जमानत याचिका मंजूर की थी। हालांकि उस दिन पुलिस ने धारा 69 बढ़ा दी थी। ऐसे में सीजेएम कोर्ट  में 12 मार्च को जमानत याचिका दाखिल की गई थी। मंगलवार को इस याचिका पर बहस हुई और सीजेएम ने जमानत मंजूर कर दी। जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार शाम 6 बजे रिहाई का पत्र।मिला। जेल मैनुअल के मुताबिक बुधवार सुबह उन्हें रिहा किया गया।

सांसद राकेश राठौर (Rakesh Rathore) पर शहर कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज हुआ था। केस दर्ज होने के बाद राकेश राठौर पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। उन्हें पकड़ने के लिए स्थानीय पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को भी लगाया गया।  इस दौरान इनके परिजनों व अन्य सहयोगियों के नम्बर भी सर्विलांस पर लगाये गए। सांसद के प्रतिनिधि वसी उल्लाह व एक अन्य को पुलिस ने हिरासत में लिया। इस सम्बंध में एक।

फेसबुक पोस्ट भी उस समय सांसद के अकॉउंट से की गई। काफी उठा पटक के बाद 30 जनवरी को सांसद लोहारबाग स्थित अपने आवास पहुंचे। उसी समय शहर कोतवाली पुलिस ने उन्हें हिरासत मे ले लिया था। इसके बाद से लगातार उनकी जमानत के प्रयास होते रहे।

धमकी देने का एक मुकदमा भी हुआ दर्ज

सांसद की एक करीबी महिला पर पीड़िता के पति ने घर आकर केस वापस लेने की धमकी देने का आरोप लगाया था। इस आरोप के आधार पर सांसद व उनकी करीबी महिला पर धमकी देने का एक केस भी दर्ज हुआ था। इस मामले में भी उन्हें पूर्व में जमानत मिल चुकी है।

Tags: crime newsRakesh RathoreSitapur Jail
Previous Post

डॉलफिन्स ने समुद्र में सुनीता विलियम्स का किया स्वागत, देखें ये प्यारा वीडियो

Next Post

पृथ्वी ने आपको Miss किया…, पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर दी बधाई

Writer D

Writer D

Related Posts

Plantation
उत्तर प्रदेश

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ का शुभारंभ करेंगे मुख्यमंत्री योगी

11/07/2026
Digital Library
उत्तर प्रदेश

गांव के होनहारों को अफसर बनाने के लिए योगी सरकार का मेगा प्लान

11/07/2026
SACHIS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की पहल पर मरीजों को गुणवत्तापूर्ण इलाज देने को साचीज ने चलाया अभियान

11/07/2026
CM Yogi inaugurated 39 development projects
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार के जीरो पॉवर्टी अभियान को मिली रफ्तार, 4.25 लाख परिवारों तक पहुंचीं सरकारी योजनाएं

11/07/2026
CM Yogi
आगरा

योगी सरकार का नकली दवा माफिया पर सबसे बड़ा प्रहार, आगरा में जालसाज सिंडिकेट की कमर टूटी

11/07/2026
Next Post
PM Modi congratulated Sunita Williams on her safe return

पृथ्वी ने आपको Miss किया..., पीएम मोदी ने सुनीता विलियम्स की सकुशल वापसी पर दी बधाई

यह भी पढ़ें

Lok Sabha Election

UP Election: पुनर्मतदान में भी दिखा मतदाताओं का उत्साह

23/02/2022
जज ने महिला पुलिस अधिकारी को भेजा ये मैसेज The judge sent this message to the female police officer

आधी रात को जज ने महिला पुलिस अधिकारी को भेजा ये मैसेज, तो दर्ज कराई एफआईआर

11/09/2020
CM Bhajanlal Sharma

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

19/03/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version