• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दमकती त्वचा पाने का सस्ता जुगाड़ हैं ये, लगाएगा आपकी खूबसूरती में चार चांद

Writer D by Writer D
30/01/2026
in फैशन/शैली
0
Curd

Curd

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेहरे पर निखार (Glow) पाने की चाहत हर महिला के मन में होती हैं। स्किन की कई समस्याओं, जैसे- टैनिंग, मुंहासे, झुर्रियां व दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन आज हम आपके लिए दमकती त्वचा पाने का सस्ता जुगाड़ लेकर आए हैं। हम बात कर रहे हैं दही (Curd) की जिसमे उपस्थित कैल्शियम, वसा और मैग्नीशियम जैसे न्यूट्रिशन त्वचा को अंदर से मॉइस्चराइज करने में मददगार साबित होते हैं। दही के एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण त्वचा को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। दही से बने फेस पैक का इस्तेमाल आपकी खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम करेगा। आइए जानें दही से फेस पैक बनाने के तरीके…

दही और हल्दी का फेसपैक (Curd Face Pack)

हल्दी-दही फेस पैक चेहरे को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इसके लगातार इस्तेमाल से आपको गोरी और निखरी रंगत मिलेगी। एक कटोरी लेकर उसमें दही, हल्दी पाउडर, शहद और नींबू का रस मिक्स करें। इन सभी को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूद पेस्ट बना लें। दही-हल्दी फेस पैक को अच्छी तरह से चेहरे पर गर्दन पर लगाएं और 15 मिनट के लिए इसे लगाकर रखें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फिर मॉइश्चराइजर क्रीम लगा लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें।

दही और नींबू का फेसपैक (Curd Face Pack)

अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं और आप टैनिंग की समस्या से भी परेशान हैं तो ये फेसपैक बनाएं। कटोरी में एक चुटकी हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो बड़े चम्मच दही मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। अब इस तैयार मिश्रण को बेहद सौम्यता से चेहरे पर लगाएं। हो सकता है कि आपको थोड़ी सी जलन महसूस भी हो। इसे चेहरे पर एक से दो मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें और जब ये सूखने लगे तो हल्का सा पानी लेकर चेहरे की तकरीबन 2 से 3 मिनट तक मसाज करें। ये पैक आपके चेहरे को चमक देने में कारगर साबित होगा।

दही और मुल्तानी मिट्टी का फेसपैक (Curd Face Pack)

गर्मियों में टैनिंग की समस्या को दूर करने के लिए आप दही और मुल्तानी मिट्टी से बना फेसपैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए ये फेसपैक बहुत फायदेमंद होता है। इसके लिए एक बाउल में दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी एक चम्मच दही और एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगा कर कम से कम 10 से 15 मिनट तक रखें। फिर ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे का सांवलापन दूर होता है।

दही और टमाटर का फेसपैक (Curd Face Pack)

टमाटर चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार साबित हेता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले दो बड़े चम्मच दही, एक चम्मच टमाटर का रस, एक चम्मच बेसन बर्तन में डालें। इसके बाद इसका पैक बनाकर इसे चेहरे पर लगाएं। इसे चेहरे पर 15 मिनट तक लगे रहने दें और फिर चेहरे की 2 से 3 मिनट तक मसाज करके चेहरे को गीले तौलिए की मदद से पोंछ लें और चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। ध्यान रखें कि चेहरे को साबुन या फिर किसी फेसवॉश से धोने की गलती न करें।

दही और ओट्स का फेसपैक (Curd Face Pack)

चेहरे पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने के लिए आप दही में ओट्स मिलाकर लगा सकते हैं। इससे चेहरे पर जमा गंदगी दूर होती है और चेहरा चमकदार बनता है। इसके लिए एक चम्मच ओट्स पाउडर में दो चम्मच दही मिलाएं। अब इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसे लगभग 15 मिनट लगे रहने दें और उसके बाद साफ पानी से चेहरे को धो लें।

दही और शहद का फेसपैक (Curd Face Pack)

अपने चेहरे को आकर्षित बनाने के लिए आप चाहें तो ठंडी दही को बिना कुछ मिलाए भी चेहरे पर लगा सकती हैं, लेकिन अगर आप चेहरे को निखरा हुआ देखना चाहती हैं, तो दही में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। 10 से 15 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। हफ्ते में 2 से 3 बार इसका इस्तेमाल करें। आप अपने चेहरे पर फर्क महसूस करने लगेगी।

Tags: Beauty tipscurd beauty benefitshealth tipsHealthy livingSkin Care
Previous Post

इस दही से सेहत को मिलते हैं कई फायदे

Next Post

फीकी पड़ गई है त्वचा की चमक, तो ऐसे बनाएं ग्लोइंग स्किन

Writer D

Writer D

Related Posts

Gemstone
Main Slider

इन लोगों को नहीं धारण करना चाहिए पन्ना रत्न, जानें नियम

10/04/2026
sensitive skin
फैशन/शैली

चेहरे का निखार छीन रही हैं डेड स्किन, इसे हटाने के लिए आजमाए ये घरेलू उपाय

10/04/2026
White Hair
फैशन/शैली

सफेद बालों को काला करने के लिए करें ये उपाय, आजमाते ही दिखेगा असर

10/04/2026
Raw Banana Paratha
Main Slider

आलू का पराठा बनाने में होती है परेशानी, तो अपनाएं ये टिप्स

10/04/2026
kala dhaga
धर्म

काला धागा बांधने का नियम, होगा विशेष फायदा

10/04/2026
Next Post
skin care in Monsoon

फीकी पड़ गई है त्वचा की चमक, तो ऐसे बनाएं ग्लोइंग स्किन

यह भी पढ़ें

विश्व हिन्दू परिषद-बजरंग दाल को कार्ययोजना बैहक सम्पन्न

24/03/2025
Accident

कांवड़ियों से भरी पिकअप खडे़ कंटेनर में घुसी, महिला सहित 3 की मौत; सीएम योगी ने जताया दुख

16/08/2024
Taj Mahal

ताजमहल के ऊपर मंडराया ड्रोन, मचा हड़कंप; जांच के आदेश

14/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version