• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सोना औंधे मुंह गिरा, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी

Writer D by Writer D
11/11/2024
in Business
0
gold

gold

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हफ्तेभर पहले जहां सोने की कीमत सातवें आसमान पर थी, वहीं अब उसकी कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोना और चांदी (Gold-Silver) दोनों के गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट से फिसल कर अब 77 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं चांदी की कीमत चांदी 91,000 रुपये से नीचे गिर गई है।

कमोडिटी बाजार (Commodity Market) में सोमवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। चीन में कम स्टिमुलस पैकेज आने से मेटल्स में गिरावट आई है। वहीं डॉलर में मजबूती के चलते बुलियंस में गिरावट आई है। सोमवार को शेयर बाजार (Share Market) के साथ-साथ वायदा बाजार में आज सोने-चांदी (Gold-Silver) भी नुकसान के साथ कारोबार कर रहा है।

ग्लोबल मार्केट (Global Market) की बात करें तो सोने में करीब $20 की गिरावट आई थी और ये $2,680 के नीचे लुढ़का है। बता दें कि फेस्टिव सीजन और वेडिंग के बाद गोल्ड की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) के मुताबिक 24 कैरेट गोल्ड का भाव 77,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 75,180 रुपये प्रति 10 ग्राम और 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 68,550 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 62,390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 49,680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

तेजी के बाद लगातार दवाब में सोना

गोल्ड की कीमतों में अक्टूबर की तेजी के बाद लगातार गिरावट जारी है। गोल्ड का भाव 6 नवंबर को इस महीने के निचले स्तर 76,980 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। कीमतों में गिरावट की वजह फेस्टिव सीजन के बाद लगातार मांग में गिरावट को माना जा रहा है। फेस्टिव सीजन के दौरान 23 अक्टूबर को 24 कैरेट गोल्ड का दाम 81,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्च स्तर पर पहुंच गया है। स्पॉट के साथ वायदा में भी गोल्ड की कीमत में कमी देखने को मिली है। एमसीएक्स (MCX) पर गोल्ड के दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट का भाव 76,795 रुपये प्रतिशत 10 ग्राम पर है।

चांदी की कीमत

घरेलू के साथ-साथ वैश्विक बाजारों में गोल्ड की कीमतों में गिरावट बनी हुई है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के मुताबिक, वैश्विक स्तर पर गोल्ड की कीमत में 2,669 डॉलर प्रति औंस पर है। इससे पहले शुक्रवार को गोल्ड का रेट 2,647 डॉलर प्रति औंस था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड की कीमतों में गिरावट की वजह अमेरिका में चुनावी नतीजे के कारण अनिश्चित्ता कम होना और डॉलर की मजबूती को माना जा रहा है। चांदी की कीमत 91,310 रुपये प्रति किलो पर है। एमसीएक्स (MCX) पर चांदी के दिसंबर फ्यूचर्स की कीमत 90,888 रुपये प्रति किलो है। वैश्विक स्तर पर चांदी का भाव 31.40 डॉलर प्रति औंस पर है।

Tags: Gold PriceSilver price"
Previous Post

महाकुंभ के पहले आरंभ हुई प्रयाग के अधिष्ठाता देवता भगवान श्री माधव के द्वादश स्वरूपों की परिक्रमा यात्रा

Next Post

घाटी में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Writer D

Writer D

Related Posts

Shiv Ratan Agarwal
Business

भुजिया किंग शिव रतन अग्रवाल का निधन, बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल को बनाया ग्लोबल ब्रांड

23/04/2026
Share Market
Business

गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी भी फिसले

22/04/2026
Share Market
Business

ओपनिंग में बाजार फिसला, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

20/04/2026
Gold-Silver
Business

अक्षय तृतीया से पहले सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानें आज के रेट

17/04/2026
स्वास्थ्य

भारत का फार्मा सेक्टर ‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’ से नवाचार-आधारित उद्योग बनने की दिशा में

13/04/2026
Next Post
Snowfall

घाटी में मौसम ने बदली करवट, कई इलाकों में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

यह भी पढ़ें

बॉडीगार्ड शेरा की इस बात से नाराज हुए सलमान, बोले- आज तो ये गया

26/11/2021
akhilesh yadav

उखड़ती सांसों के दौर में भी भाजपा सरकार संवेदन शून्य बनी हुई : अखिलेश

07/05/2021
rain-landslide

तबाही की बारिश व भूस्खलन से अबतक 94 की मौत, बचाव कार्य जारी

17/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version