• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

तबाही की बारिश व भूस्खलन से अबतक 94 की मौत, बचाव कार्य जारी

Writer D by Writer D
17/02/2022
in अंतर्राष्ट्रीय
0
rain-landslide

rain-landslide

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रियो दि जेनेरियो। ब्राजील (Brazil) के रियो दि जेनेरियो (Rio De Janeiro) में हुई तेज बारिश (Rain) ने तबाही का रूप धारण कर लिया है। बारिश (Rain) व भीषण तूफान के कारण हुए भूस्खलन (Landslide) से मरने वालों की संख्या बढ़कर 94 हो गयी है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य चल रहा है और शव निकालने के लिए आपदाकर्मी संघर्षरत हैं।

इस आपदा में 54 घर तबाह हुए, जिससे 400 लोग बेघर हो गए। अब तक 21 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है, जबकि 35 लोगों की तलाश अब भी जारी है।

मंगलवार रात को इस इलाके में सिर्फ 3 घंटे के भीतर 30 दिन के बराबर बारिश हो गई थी।

ब्राजील के प्रमुख पर्यटन केंद्र रियो डि जेनेरियो में भीषण बारिश के बाद पहाडों से चट्टान खिसकने के साथ तेज तूफान ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रियो डि जेनेरियो प्रशासन के अधिकारियों के मुताबिक शुरुआती कुछ घंटों में ही 18 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी थी। मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 94 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हो चुकी है और भारी संख्या में लोग गायब बताए जा रहे हैं।

बारिश और भूस्खलन का कहर, 21 लोगों की मौत के बाद सेना को किया गया अलर्ट

ब्राजील के अग्निशमन विभाग के अनुसार रियो से 68 किलोमीटर उत्तर स्थित पेट्रोपोलिस कस्बे पर इस आपदा का सबसे गंभीर असर पड़़ा है। वहां 180 से अधिक अग्निशमन कर्मियों और राहत कर्मियों को लगाया गया है, ताकि आपदा के शिकार लोगों को ढूंढ़ा जा सके और जीवित बचे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके। शहर में आपात स्थिति घोषित कर दी गयी है।

लैंडस्लाइड की वजह से कई घर मिट्टी के ढेर में दब गए हैं। जिन इलाकों में फायर कर्मी नहीं पहुंचे हैं, वहां पर आम लोग ही राहत कार्य में जुटे हैं।

यहां के मेयर रुबेन्स बोम्टेम्पो का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। अभीतक 21 लोगों को सुरक्षित बचाने में कामयाबी मिली है।

भारी बरसात के कारण हुए भूस्खलन में पुल के किनारे बनी दीवार खिसकी

गवर्नर क्लॉडियो कास्त्रो ने कहा कि यह युद्ध जैसी स्थिति है। वह प्रभावित क्षेत्रों से मलबा साफ करने के लिए आसपास के राज्यों से भारी मशीनरी सहित हरसंभव मदद मंगवा रहे हैं।

Tags: # world newsBrazilHeavy raininternational Newslandslide
Previous Post

पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, कहा- दंगा-फसाद करवा दो… लेकिन प्रत्याशी को जिताओ

Next Post

अब नौजवानों को नहीं रहना पड़ेगा कुंवारा, कर दी व्यवस्था : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Earthquake
Main Slider

कुछ सेकंड में तबाह हुए शहर! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई तबाही

25/06/2026
himba tribes
अंतर्राष्ट्रीय

जीवन में सिर्फ एक बार नहाती है यहां की महिलाएं, जानिए इस अनोखी जनजाति के बारे में

24/06/2026
Keir Starmer
Main Slider

ब्रिटिश प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने दिया इस्तीफा

22/06/2026
Twin blasts trigger panic in Pakistan's Bannu
अंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बन्नू में दोहरे धमाकों से दहशत, सात लोगों की मौत, कई घायल

20/06/2026
Nino Guerrero, leader of the notorious gang Tren de Aragua
Main Slider

अमेरिका की बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक! वेनेजुएला में खूंखार गैंग का सरगना ढेर

13/06/2026
Next Post
cm yogi

अब नौजवानों को नहीं रहना पड़ेगा कुंवारा, कर दी व्यवस्था : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Priyanka Gandhi

जंतर-मंतर पहुंचीं प्रियंका गांधी, महिला पहलवानों की मांग का किया समर्थन

29/04/2023
village disputes

गांवों को विवाद से बचाने की पहल

15/02/2021

मिलावटी शराब समेत चार तस्कर गिरफ्तार

12/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version