Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

78 YouTube News चैनलों पर चली सरकार की कैंची, IT एक्ट उल्लंघन का लगा आरोप

youtube

नई दिल्ली। सूचना प्रसारण मंत्री ने मंगलवार को 78 यूट्यूब न्यूज चैनल (YouTube News Channels) और उनके सोशल मीडिया अकाउंट को ब्लॉक करने का आदेश जारी कर दिया है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 69A के उल्लंघन के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।

जानकारी के मुताबिक सरकार ने 2021 और 2022 के बीच अब तक 560 YouTube URL को ब्लॉक कर चुकी है। ब्लॉक किए गए यूट्यूब न्यूज चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 68 करोड़ से भी अधिक थी।

सूचना प्रसारण मंत्री ने मंगलवार को लोकसभा में एक लिखित प्रश्न का उत्तर देते हुए यह जानकारी दी है। दरअसल, तमिलनाडु के विरुधुनगर के कांग्रेस सांसद मनिकम टैगोर बी ने सरकार द्वारा बंद किए गए यूट्यूब न्यूज चैनलों (YouTube News Channels) की संख्या का विवरण मांगा था।

मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि गिरफ्तार, जानें किस राज्य का है मामला

सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा पहले भी इस तरह की कार्रवाई की जा चुकी है। इस साल की शुरुआत में भी 16 यूट्यूब न्यूज चैनल (YouTube News Channels) को बंद किया गया था। इनमें 10 भारतीय चैनल और पाकिस्तान से ऑपरेट होने वाले 6 यूट्यूब न्यूज चैनलों को भारत की नेशनल सिक्योरिटी और सार्वजनिक व्यवस्था में भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप के चलते ब्लॉक किया गया था। आईटी एक्ट 2021 के तहत यह कार्रवाई की गई था।

5 अप्रैल को भी हुई थी कार्रवाई

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस साल 5 अप्रैल को भी आईटी एक्ट 2021 के तहत इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए कार्रवाई की थी। इस कार्रवाई में 22 यूट्यूब न्यूज चैनल, तीन ट्विटर अकाउंट और एक फेसबुक अकाउंट के साथ एक न्यूज वेबसाइट को भी बंद किया गया था। इन चैनलों पर व्यूअर्स संख्या 250 करोड़ से भी अधिक थी। इस चैनलों का भारतीय सेना और भारत के विदेशी संबंधों जैसे विषयों पर गलत और भ्रामक जानकारी फैलाई जा रही थी।

Exit mobile version