• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

विकल्प रहित संकल्प सिद्धि के लिए सरकार प्रयत्नशील: धामी

Writer D by Writer D
15/11/2022
in उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
CM Dhami

CM Dhami

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने मंगलवार को नौआबाद श्यामपुर, हरिद्वार में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करते हुए दिव्य प्रेम सेवा मिशन के सेवा प्रकल्पों के अंतर्गत बने डिवाइन कॉलेज ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज के प्रथम चरण का उद्घाटन किया। उन्होंने भवन निर्माण में अपना अहम योगदान देने वाले लोगों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में जितना भी कहा जाए, उतना कम है। उन्होंने कहा कि मुझे छात्र काल से ही दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष आशीष का सानिध्य प्राप्त होता रहा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में मेरा यह प्रयास रहता है कि हमारी सरकार शिक्षा एवं स्वास्थ, के क्षेत्रों में कार्य कर रहे किसी भी संस्थान की हर संभव सहायता कर सकें। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में उत्तराखंड सरकार भी शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई योजनाओं का संचालन कर रही है। उन्होंने कहा हमारी सरकार का संकल्प है कि 2025 में जब युवा उत्तराखंड अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा होगा, तब तक उत्तराखंड हर क्षेत्र में भारत का सर्वश्रेष्ठ राज्य बने। इस विकल्प रहित संकल्प की सिद्धि के लिए हमारी सरकार निरंतर कार्य कर रही है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि देवभूमि की समस्त देवतुल्य जनता हमारे इस संकल्प को पूर्ण करने में हमारी सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने केदारनाथ धाम की पावन भूमि से 21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का बताया था, इस बार चार धाम यात्रा के दौरान 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने यात्रा की। मां गंगा एवं बाबा केदार के आशीर्वाद से यात्रा सुगम एवं सुरक्षित रही।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री धामी के कुशल मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई बड़े व ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा हमारे प्रदेश में अटल आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रत्येक प्रदेशवासी को मुफ्त में इलाज देने का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत अभी तक राज्य के अंदर 50 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बन गए हैं। 6 लाख से अधिक मरीजों का मुक्त में इलाज करवाया जा चुका है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री श्री धामी के नेतृत्व में हमने संकल्प लिया है कि हम उत्तराखंड को जल्द ही टीबी मुफ्त करेंगे एवं एयर एंबुलेंस का विस्तार भी उत्तराखंड में किया जा रहा है।

आचार्य बाल कृष्ण ने कहा कि दिव्य प्रेम सेवा मिशन का मकसद समाज की सेवा है। उन्होंने कहा सेवा के कार्य हेतु मनुष्य को साधना की आवश्यकता होती है उन्होंने कहा तप और साधना से ही विकास संभव है, सामाजिक कार्य कर आमजन के विकास से ही समाजसेवा संभव है।

इस अवसर पर दिव्य प्रेम सेवा मिशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, डॉ. कृष्ण गोपाल सह सरकार्यवाह आरएसएस, योग गुरु स्वामी रामदेव, केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे भारी उद्योग, भारत सरकार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रसाद शुक्ल, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक आदेश चौहान एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags: cm dhamiNational newsUttarakhand News
Previous Post

आजादी के आंदोलन में बिरसा मुंडा का विशेष योगदान: सीएम योगी

Next Post

प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरें: सीएम धामी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Dhami
Main Slider

काशीपुर में चैती मेले का शुभारंभ, सीएम धामी ने मंदिर विकास और सौंदर्यीकरण की घोषणा की

30/03/2026
CM Vishnu Dev Sai
Main Slider

जनता का विश्वास बनाए रखना पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है: मुख्यमंत्री साय

30/03/2026
CM Bhajan Lal Sharma
राजनीति

मुख्यमंत्री ने बढ़ाया आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मान, दी यूनिफॉर्म राशि

30/03/2026
CM Dhami
Main Slider

साहित्यकार समाज के मार्गदर्शक और प्रेरक होते हैं: सीएम धामी

30/03/2026
cm dhami
राजनीति

भगवान महावीर के सिद्धांत और उपदेश आज भी हैं प्रासंगिक – मुख्यमंत्री

30/03/2026
Next Post
cm dhami

प्रदेश में अतिथि शिक्षकों के 2300 पद शीघ्र भरें: सीएम धामी

यह भी पढ़ें

Explosion

6 आतंकियों की गिरफ्तारी के अगले दिन ही इस जिले में हुआ बम विस्फोट, मचा हड़कंप

16/09/2021
ayodhya accident

ट्रक और क्रेटा की भीषण टक्कर में शिक्षक समेत तीन की मौत, एक गंभीर

20/12/2021
अखिल भारत हिन्दू महासभा

अखिल भारत हिन्दू महासभा के लखनऊ समेत चार जिलों में प्रभारी नियुक्त

07/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version