• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

6 आतंकियों की गिरफ्तारी के अगले दिन ही इस जिले में हुआ बम विस्फोट, मचा हड़कंप

Writer D by Writer D
16/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, शामली
0
Explosion

Explosion

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

दिल्ली के स्पेशल सेल और यूपी एटीएस की संयुक्त छापामारी में 6 आतंकियों की गिरफ्तारी के अगले दिन यानी गुरुवार को ही शामली जनपद के चौसाना में बम धमाका हुआ है। धमाके से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया।

लोगों में अफरातफरी का माहौल बना रहा। धमाका होने के बाद मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जुट आई। इस बीच किसी ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी। धमाके के बाद से लोग सहमे हुए हैं।

बताया जा रहा है कि यह वारदात झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव चौसाना में हुई है। यहां युवराज इलेक्ट्रिकल्स के नाम से एक विद्युत उपकरण की दुकान है। यहीं रखे एक बैग में यह धमाका हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हैंडमेड बम था। वारदात के बारे में बताया गया कि इस दुकान पर एक अज्ञात युवक आया था। दुकान से उसने एक बल्ब लिया और अपने थैले में लिया।

CM पुष्कर ने डीजीपी को दिए निर्देश, आवागमन में जनता की सुविधा का रखें ख्याल

थोड़ी देर यह युवक दुकान पर ही खड़ा रहा और कुछ देर बाद उसने कुछ और सामान खरीदने का बहाना बनाकर अपना बैग दुकान पर छोड़ गया। काफी देर तक वह नहीं लौटा। तब दुकानदार बैग चेक करने के लिए गया, तभी उसने देखा कि बैग से धुआं निकल रहा है। और इसके कुछ ही देर बाद धमाका हो गया। दुकान पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई और दुकानदार ने हड़बड़ी में पुलिस को सूचना दी।

सूचना पाकर पुलिस के आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे। उनके साथ ही फोरेंसिक टीम भी आई। फोरेंसिक विभाग की टीम ने आसपास से जांच के लिए सैंपल इकट्ठा किए।

शामली की एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि सैंपल को लैब में रिसर्च के भेज दिया गया, ताकि पता चल सके कि यह हैंडमेड बम किस चीज से तैयार किया गया है। पुलिस की टीम अज्ञात युवक की तलाश में जुटी है।

Tags: bomb-blastcrime newsshamli newsup news
Previous Post

CM पुष्कर ने डीजीपी को दिए निर्देश, आवागमन में जनता की सुविधा का रखें ख्याल

Next Post

CM योगी ने सबसे बड़े ग्रीन फूड्स प्लांट्स का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा रोजगार

Writer D

Writer D

Related Posts

Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

न देश में राहुल गांधी आएंगे और न उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव: केशव प्रसाद मौर्य

31/10/2026
Aseem Arun
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में ध्वस्त थी कानून-व्यवस्था, आज माफिया मिट्टी में मिल रहे: असीम अरुण

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

महिलाओं के स्वावलंबन को मिल रहा संबल, साहूकारों पर निर्भरता की मजबूरी खत्म

31/10/2026
उत्तर प्रदेश

काशी-दिल्ली का सफर अब 8-9 घंटे में, योगी ने गिनाईं रेलवे की बदलती तस्वीर

31/10/2026
Main Slider

देवभूमि की पहचान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे: सीएम धामी

31/10/2026
Next Post

CM योगी ने सबसे बड़े ग्रीन फूड्स प्लांट्स का किया शुभारंभ, कहा- युवाओं को मिलेगा रोजगार

यह भी पढ़ें

Israeli container ship

ईरान का बड़ा फैसला, जब्त जहाज पर फंसे 17 इंडियन क्रू से मिल सकेंगे भारतीय अधिकारी

15/04/2024
CM Yogi

संपत्ति की पहचान, स्वामित्व और रिकॉर्ड की जानकारी मिलेगी एक क्लिक पर

20/06/2026
Prashant Kumar

कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रशांत कुमार

26/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version