• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

कोरोना को लेकर सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई : प्रशांत कुमार

Writer D by Writer D
26/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Prashant Kumar

Prashant Kumar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार ने रविवार को कहा कि कोरोना संक्रमण को लेकर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। इसके संबंध में पुलिस मुख्यालय से सभी जिलों के पुलिस कप्तान और पुलिस कमिश्नरों को पत्र भेजा जा चुका है।

एडीजी ने कहा कि संज्ञान में आया है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर कोरोना संबंधी भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं, जिससे जनमानस में अनावश्यक भय उत्पन्न हो रहा है। इसको लेकर साइबर क्राइम सेल की टीमें सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 24 घंटे निगरानी रखें। संक्रमण को लेकर अगर कोई अफवाह फैलाता है तो उसका फौरन खंडन करके अफवाह फैलाने वालें के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाये।

कालाबाजारी करने वालों पर की जा रही कार्रवाई

एडीजी ने बताया कि ऑक्सीजन और रेमडेसिविर की किसी भी हालत में कालाबाजारी न होने पाये। इसके लिए पुलिस कप्तान अपने-अपने जिलों में टीमें गठित कर इन पर नकेल की जाये।

तीसरे चरण का पंचायत चुनाव आज, 3.52 लाख से अधिक उम्मीदवार मैदान में

अभी तक पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में छापेमारी कर 42 लोगों को गिरफ्तार किया, जो दवा व ऑक्सीजन की कालाबजारी कर रहे थे। अब तक 239 ऑक्सीजन सिलेंडर और 688 रेमेडेसिविर इंजेक्शन व 9 लाख 22 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा  कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नम्बर पर भी जारी किया है, जिस पर शिकायत करने वालों के नाम गोपनीय रखे जाएंगे।

पूरे प्रदेश में 90 हजार जोखिम क्षेत्र

प्रशांत कुमार ने बताया कि पूरे प्रदेश में अब तक लगभग 90 हजार जोखिम क्षेत्र बनाए गए हैं। यह 1260 थाना क्षेत्रों में बने हैं। इन क्षेत्रों 8 लाख 48139 मकान हैं, जिसमें 42 लाख 70 हजार से अधिक जनसंख्या है। इन क्षेत्रों में एक लाख 9 हजार 666 स्थानों पर बैरिकेडिंग कर 29 हजार 999 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

Tags: Prashant Kumarup news
Previous Post

नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म, आरोपी पिता गिरफ्तार

Next Post

योगी सरकार झूठ दावों से जनता को गुमराह कर रही : लल्लू

Writer D

Writer D

Related Posts

Transfer
Main Slider

यूपी में 14 PCS अफसरों के तबादले, 3 को निर्वाचन कार्यालय में तैनाती

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में कारोबार को नई उड़ान, सुरक्षा और बिजली व्यवस्था से बढ़ीं संभावनाएं

22/10/2026
Earthquake
Main Slider

तिब्बत में भूकंप के तेज झटके, 7.0 तीव्रता से दहला इलाका

22/10/2026
Main Slider

पंजाब विधानसभा के दरवाजे विद्यार्थियों के लिए खुले, CM मान ने बढ़ाया हौसला

22/10/2026
उत्तर प्रदेश

सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

22/10/2026
Next Post
अजय कुमार लल्लू ajay kumar lallu

योगी सरकार झूठ दावों से जनता को गुमराह कर रही : लल्लू

यह भी पढ़ें

बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट शो छोड़ने की खबर निया शर्मा का आया रिएक्शन

13/09/2020
Rat

चूहे ने उड़ा दी आधे कस्बे की बिजली, भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग

28/04/2023
National Saint Mahant Avedyanath will be remembered for ages

गोरखनाथ मंदिर में जारी श्रद्धांजलि सप्ताह का होगा समापन, सीएम योगी सहित कई संतजन रहेंगे मौजूद

10/09/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version