• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस दिन से शुरू हो रहे हैं गुप्त नवरात्र, इस दिन होगी पूर्णाहुति

Writer D by Writer D
30/01/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Gupt Navratri

Gupt Navratri

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देवी आराधना का पर्व माघी गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri )  10 फरवरी से आरंभ होगा। इस बार गुप्त नवरात्र पूरे नौ दिन की रहेगी। 18 फरवरी को नवरात्र की पूर्णाहुति होगी। गुप्त नवरात्र में मां काली और दस महाविद्या की पूजा गुप्त रूप से की जाती है। साधक तंत्र, मंत्र, यंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त साधना करेंगे। शक्तिपीठ हरसिद्धि मंदिर में गोपनीय अनुष्ठान होंगे। प्रतिदिन शाम को दीपमालिका भी प्रज्वलित की जाएगी।

वर्षभर में चार नवरात्र विशेष

ज्योतिषाचार्य पं. अमर डब्बावाला के अनुसार शक्ति उपासना के लिए वर्षभर में चार नवरात्र विशेष माने जाते हैं। इनमें दो गुप्त तथा दो प्राकट्य नवरात्र माने गए हैं। चैत्र व अश्विन के नवरात्र प्रकट तथा माघ व आषाढ़ के नवरात्र को गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri ) कहा जाता है। गुप्त नवरात्र में गोपनीय रूप से देवी की आराधना की जाती है। इस दौरान तांत्रिक, साधक तंत्र, मंत्र व यंत्र की सिद्धि के लिए गुप्त साधना करते हैं।

वहीं सामान्य लोग मनोवांछित फल की प्राप्ति तथा संकटों से मुक्ति के लिए देवी दुर्गा की आराधना करते हैं। मान्यता है इस पूजा को जितना गुप्त रखा जाता है, उतनी जल्दी मनोकामना पूर्ण होती है।

पृथ्वी के नाभि केंद्र पर स्थित उज्जैन में दक्षिणेश्वर महाकाल, शक्तिपीठ हरसिद्धि तथा भैरव पर्वत पर कालभैरव विराजित है। साधना की सिद्धि के लिए इन तीनों की साक्षी शीघ्र फल प्रदान करती है। गुप्त नवरात्र (Gupt Navratri ) में दूरदराज से साधक महाकाल वन में साधना करने आते हैं।

देवी साधना के लिए यह स्थान विशेष

शक्ति साधना सिद्ध स्थान पर करने से साधक को निश्चित सफलता प्राप्त होती है। उज्जैन में शक्तिपीठ हरसिद्धि, सिद्धपीठ गढ़कालिका, चौसठ योगिनी, भूखी माता, नगरकोट, चामुंडा माता, बगलामुखी धाम देवी साधना के प्रमुख स्थान है। भक्त इन मंदिरों में काम्य अनुष्ठानों के अलावा देवी कृपा प्राप्त करने के लिए नित्य दर्शन करने भी आते हैं।

Tags: Gupt NavratriGupt Navratri 2024Gupt Navratri dategupt navratri kathagupt navratri ki pujagupt navratri shubh muhuratgupt navratri upaaygupt navratri vrat
Previous Post

आईटीआई लखनऊ में 31 को लगेगा रोजगार मेला

Next Post

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत

Writer D

Writer D

Related Posts

Ceiling Fan
फैशन/शैली

चुटकियों में साफ हो जाएगी सीलिंग फैन पर जमा गंदगी, बहुत काम का है ये हैक्स

27/09/2026
Lipstick
फैशन/शैली

लिपस्टिक लगाते समय न करें ये गलतियां

27/09/2026
Hair Wash
Main Slider

इस दिन नहीं धोने चाहिए बाल, घर में आती है दरिद्रता

27/09/2026
Dark chocolate milkshake
फैशन/शैली

बच्चों के लिए बनाएं डार्क चॉकलेट मिल्क शेक, खुशी से उछल जाएंगे

27/09/2026
men fashion
फैशन/शैली

पुरुषों के बैग में ये चीजे होनी ही चाहिए

27/09/2026
Next Post
Chandigarh Mayor elections

INDIA गठबंधन को बड़ा झटका, चंडीगढ़ मेयर चुनाव में बीजेपी की जीत

यह भी पढ़ें

Nipah Virus

निपाह वायरस का बढ़ा प्रकोप, राज्य में दो दिनों के लिए छुट्टियों का एलान

14/09/2023
Sanjay Manjrekar

संजय मांजरेकर बोले- नियमों में कमी निकालने में हम माहिर

05/12/2020
whatsapp

WhatsApp पर भूलकर भी न करें गलतियां, तुरंत Ban होगा अकाउंट

01/11/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version