• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

अखिलेश बोले- भाजपा सरकार की अक्षमता के चलते प्रदेश में हाहाकार

Writer D by Writer D
11/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार और मुख्यमंत्री की अदूरदर्शिता और समय पर निर्णय लेने की अक्षमता के चलते प्रदेश में हर तरफ कोरोना से हाहाकार मचा है ।

श्री यादव ने आज यहां जारी बयान में कहा कि प्रदेश की राजधानी लखनऊ और महानगरों में सरकार का सारा ध्यान है फिर भी हालत बेकाबू हैं। महामारी के समय गांवो के लाखों ग्रामीणों को उनके अपने भाग्य के भरोसे छोड़ दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों में बद्तर होती जिंदगी पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक लाख गॉव हैं जहाँ 70 प्रतिशत आबादी रहती है। करीब 24 करोड़ की जनसंख्या वाला यह सबसे बड़ा राज्य है। गतवर्ष कोरोना संक्रमण में लॉकडाउन के दौरान पलायन की विकट स्थिति पैदा हुई। पलायन के दौर में श्रमिकों को अमानवीय स्थितियों से गुजरना पड़ा और कईयों की जानें भी चली गई। आज फिर बड़ी संख्या में लोग गांवों में लौट रहे हैं।

राम गांव में करंट लगने से हुई जनहानि पर सीएम योगी ने किया शोक व्यक्त

सपा अध्यक्ष ने कहा कि समस्या यह है कि जब गांवों में भीड़ बढ़ रही है, न तो वहाँ कोरोना जाँच और इलाज की व्यवस्था है और न ही रोटी-रोजगार की । कोरोना संक्रमण के चलते कृषि कार्य भी बंद हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बयानबाजी अपनी जगह पर है। वास्तविकता यह है कि गेहूँ खरीद बंद है। किसान बेहाल है। क्रय केंद्र पर ताले लटके हुए हैं। सरकारी केंद्र नहीं, बिचौलिए गेहूँ खरीद रहे हैं, वह भी औने पौने दाम पर। सरकार द्वारा गेहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1975/- प्रति कुंतल रखा गया है पर वह किसान को मिलता होता तो वह आंदोलन क्यों करता।

उन्होंने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि किसान के सामने मौत को गले लगाने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं बचा है। बाहर से आए सगे-सम्बन्धियों के रहने खाने का उसे इंतजाम करने में लाले पड़ रहे हैं। उसके धान की खरीद भी सरकारी अव्यवस्थाओं की भेंट चढ़ गई है। अब खुद उसके दिन मुसीबत में काट रहें हैं।

अवधनामा के समूह संपादक वकार रिजवी का निधन, CM योगी ने जताया दुख

श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार को सिर्फ चुनाव और सत्ता के खेल खेलना ही आता है। प्रबंधन तथा प्रशासन उसके बस का नहीं है। मुख्यमंत्री को अपनी अकर्णयता को स्वीकारते हुए हट जाना चाहिए। इससे रोज संक्रमण में जिंदगी हारते लोगों को राहत तो मिलती। चार वर्ष में ही प्रदेश का हाल बदहाल करने वाली योगी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

वृद्धा की जमीन पर पटककर हत्या, पुत्र व उसकी पत्नी पर आरोप

Next Post

दुष्कर्म व महिला की हत्या में फरार हलवाई ठेकेदार साथी समेत गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

निठारी कांड से बरी सुरेंद्र कोली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, इस हाल में मिला शव

18/09/2026
Neeb Karori Baba
Main Slider

‘हनुमान अंश’ वाले बाबा का क्रेज बढ़ा, UPSTDC ने शुरू किया 3 दिवसीय टूर

18/09/2026
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रीय पोषण माह: योगी सरकार के प्रयासों से यूपी के नौनिहालों की बढ़ रही कद-काठी

18/09/2026
Result
Main Slider

UGC NET जून 2026 रिजल्ट आउट, तीन विषयों के स्कोरकार्ड यहां डाउनलोड करें

18/09/2026
Main Slider

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू, Apple स्टोर के बाहर लगी लंबी कतारें

18/09/2026
Next Post
rape accused arrested

दुष्कर्म व महिला की हत्या में फरार हलवाई ठेकेदार साथी समेत गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

Kareena hosted a house party, many celebrities arrived at the party

करीना ने रखी हाउस पार्टी, पार्टी में पहुंचे कई सेलेब्रेटीज

19/06/2021
सत्ते पे सत्ता का रिमेक

नहीं बनेगा ‘सत्ते पे सत्ता’ का रिमेक, फराह खान ने बताई ये वजह

20/10/2020

यूएसबीआरएल परियोजना जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाएं पूरी करेगी : पीयूष गोयल

30/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version