• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ये ऑयल देंगे सुकून, ऐसे करें इस्तेमाल

Writer D by Writer D
09/01/2026
in फैशन/शैली
0
Peppermint oil

Peppermint oil

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

इन दिनों गर्मी ने परेशान कर रखा हैं जिसकी वजह से पसीने की बदबू का सामना करना पड़ रहा हैं। इस बदबू की वजह से दूसरों के नजदीक जाने में भी संकोच करना पड़ता हैं और शर्मिंदगी झेलनी पड़ जाती हैं। इससे बचने के लिए लोग परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। मार्केट में कई तरह के परफ्यूम उपलब्ध हैं जिनकी महक आपको पसंद आ सकती हैं। लेकिन कुछ लोगों को परफ्यूम की खुशबू से एलर्जी हो जाती है। ऐसे में आप परफ्यूम की जगह एसेंशियल ऑयल (Essential Oil) का इस्तेमाल कर सकते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे एसेंशियल ऑयल (Essential Oil)  के बारे में बताने जा रहे हैं जो परफ्यूम की जगह लगाए जा सकते हैं और इनके इस्तेमाल का तरीका एवं सावधानियां भी।

# लैवेंडर ऑयल

आजकल स्किन और हेयर केयर रूटीन के लिए लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल बहुत ही आम हो गया है। ऐसा कहा जाता है कि लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल नियमित तौर पर किया जाए, तो ये एंग्जायटी और दिमाग के तनाव को कम करने में सहायक होती है। दरअसल, लैवेंडर ऑयल में एंटी इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लैवेंडर ऑयल को आप नैचुरल परफ्यूम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए नहाने के बाद अंडर आर्म और गर्दन के हिस्से पर लैवेंडर ऑयल की कुछ बूंदे लगाएं। ये पूरा दिन आपके शरीर को पसीने की बदबू से दूर रखने में मदद करेगा।

# नेरोली ऑयल

नेरोली ऑयल की मदद से कई सारे परफ्यूम बनाकर तैयार किए जाते हैं। इसमे खास तरह के फूलों की महक होती है। इस एसेंशियल ऑयल को परफ्यूम की तरह इस्तेमाल में ला सकते हैं। बस किसी स्प्रे बोतल में इसे भरकर बॉडी पर छिड़के। नेरोली ऑयल की सुगंध खुद के साथ ही आसपास के लोगों को भी बहुत अच्छा महसूस कराती है।

# चंदन का तेल

चंदन के तेल में एक खास तरह की अरोमा पाई जाती है, जो तन और मन को रिलैक्स करने में मददगार साबित होती है। चंदन के तेल का इस्तेमाल मेडिटेशन के लिए भी किया जाता है। चंदन के तेल में एक खास तरह की खुशबू होती है और पसीने की बदबू को कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। चंदन के तेल का इस्तेमाल आप सीधे स्किन पर न करें। इसको कपड़ों पर ही लगाएं। कई बार चंदन का तेल शरीर पर सीधे लगाने से स्किन एलर्जी हो सकती है।

# गुलाब का तेल

गुलाब के तेल के बहुत सारे फायदे होते हैं। इसे त्वचा पर लगाने से स्किन एजिंग की समस्या दूर होती है। लेकिन इसके साथ ही गुलाब के तेल को परफ्यूम के तौर पर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इस तेल की थोड़ी सी मात्रा लेकर गर्दन और अंडरआर्म्स पर लगाने से ये दिनभर भीनी-भीनी सुगंध देता है। जिससे आप फ्रेश फील करते हैं। गुलाब के तेल को लगाने का सही तरीक है इसे रूई के छोटे हिस्से पर निकालकर लगाएं।

# एसेंशियल ऑयल (Essential Oil) को डियो की तरह कैसे इस्तेमाल करें

एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल डियो और परफ्यूम की तरह करने के लिए सबसे पहले आप अपनी पसंद का कोई भी एसेंशियल ऑयल लें और उसमें ⅓ के अनुपात में कैरियल ऑयल मिलाएं। अब आप इसकी एक या दो बूंद लेकर अपनी स्किन पर इस्तेमाल कर सकती हैं।

#Essential Oil इस्तेमाल करते वक्त बरतें ये सावधानियां

जब भी आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल अपनी स्किन पर करें तो हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखें। किसी भी एसेंशियल ऑयल को किसी बेस या कैरियर ऑयल के साथ मिलाकर ही इस्तेमाल करें जैसे नारियल का तेल या बादाम का तेल। एसेंशियल ऑयल्स हैवी होते हैं और इसलिए इनके डायरेक्ट इस्तेमाल से स्किन बर्न या रैश हो सकते हैं। इसके अलावा, अगर आपको किसी एसेंशियल ऑयल से एलर्जी है तो उसका इस्तेमाल ना करें। इनके इस्तेमाल से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Tags: Beauty tipsessential use to use as perfumesessentials oils to useSkin Care Tips
Previous Post

ड्रेसिंग स्टाइल में बदलाव कर पाए कूल लुक

Next Post

टैटू को स्टाइलिश बनाने के लिए चुने सही जगह, लगेंगी बेहद खूबसूरत

Writer D

Writer D

Related Posts

Makeup Remover
फैशन/शैली

इन उपायों से हटाएं मेकअप, स्किन को नहीं होगा नुकसान

06/08/2026
Paneer Kheer
Main Slider

व्रत में बनाएं प्रोटीन से भरपूर पनीर की खीर, खाने में भी टेस्टी

06/08/2026
Belpatra
Main Slider

सावन में करें बेल पत्र के ये अचूक उपाय, जीवन में होगा सुख-समृद्धि का आगमन

06/08/2026
Shiv
Main Slider

सावन में शिव के इन नामों और मंत्रों का करें जाप, मिलेगा मन मांगा वरदान!

06/08/2026
Shivling
Main Slider

सावन में शिवलिंग पर जल चढ़ाने से पहले जान लें सही विधि

04/08/2026
Next Post
Tattoo

टैटू को स्टाइलिश बनाने के लिए चुने सही जगह, लगेंगी बेहद खूबसूरत

यह भी पढ़ें

LIC IPO

LIC का IPO लाने की तारीख पर इस हफ्ते फैसला ले सकती है सरकार

21/04/2022
बिहार विधानसभा चुनाव Bihar Assembly Elections

चिराग ने नीतीश की तो MIMIM ने महागठबंधन का बिगाड़ा खेल

10/11/2020
CM Yogi

गोकशी की खुली छूट देना चाहती है कांग्रेस : योगी

26/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version