• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

लूट में शामिल न होना पड़ा भारी, गिरोह के सदस्यों ने गोली मारकर की हत्या

Writer D by Writer D
07/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, वाराणसी
0
Murder

Murder

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र के कामायनी नगर कॉलोनी में स्थित छेदीलाल पार्क में दीवाली की रात शातिर अपराधी चंदन श्रीवास्तव को अवैध पिस्टल चलाते समय गोली नहीं लगी थी। वरन उसके गिरोह के साथियों ने लूट की घटना में शामिल होने से इनकार करने पर गर्दन में गोलीमार कर मौत के घाट उतार दिया था।

शनिवार को सिगरा पुलिस ने वारदात में शामिल तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार बदमाशों महमूरगंज गिरिनगर एक्सटेंशन निवासी देवेश खेलवानी, पिशाचमोचन नई पोखरी निवासी सतीश पाल, सेनपुरा निवासी सचिन जायसवाल को मीडिया के सामने पेश किया गया।

डीसीपी वरुणा जोन विक्रांत वीर ने बताया कि वारदात के बाद मामले के खुलाशा और बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सिगरा इंस्पेक्टर अनूप कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाने के क्राइम टीम प्रभारी प्रकाश सिंह, लल्लापुरा चौकी प्रभारी विजय प्रकाश यादव की संयुक्त टीम गठित की गई थी। छानबीन के बाद प्रकाश सिंह और विजय प्रकाश यादव ने तीनों आरोपियों को बादशाहबाग कॉलोनी स्थित पानी टंकी के पास से गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी ने बताया कि पूछताछ में गिरफ्तार सचिन जायसवाल ने बताया कि दीवाली की रात देवेश, सतीश और अमित के साथ वह चंदन के घर गया था। घर से चंदन को बुलाकर हम लोगों ने कहा कि चलो आज दिवाली है। कोई बड़ी लूट कर रुपयों का इंतजाम करते है। इसके बाद सभी लोग कामायनी नगर कालोनी स्थित छेदीलाल पार्क में गए। बातचीत के दौरान चंदन त्यौहार के दिन लूट की घटना में शामिल होने की जगह मना करने लगा। चंदन कहने लगा कि ऐसा कोई काम त्यौहार के दिन नही करना है, जिससे जेल जाना पड़े। इसी बात को लेकर चंदन की हम लोग से कहासुनी हुई तो चन्दन ने सभी को गाली देना शुरू कर दिया। तब सचिन ने चन्दन को डराने के लिए दो बार हवाई फायरिंग की। इसके बावजूद चंदन नहीं डरा और लूट के लिए तैयार नहीं हुआ तो उसको गोली मार दी। चंदन को छटपटाता देख हम लोग पिस्टल को कारतूस सहित उसी पार्क में लगे पत्तीनुमा प्लांट में छुपा कर रख दिया और इधर उधर हट बढ़ गये।

डीसीपी ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपित नई पोखरी निवासी जीतू उर्फ अमित सोनकर की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त असलहा भी बरामद कर लिया गया है। बताते चलें कि पिशाचमोचन कॉलोनी निवासी अपराधी युवक चंदन श्रीवास्तव को उसके चार दोस्तों ने दिवाली की रात उसके घर से बुलाया। सभी ने साथ बैठ कर जमकर शराब पी और फिर कामायनी नगर कॉलोनी स्थित छेदीलाल पार्क में लूट की घटना को अंजाम देने के लिए बातचीत करने लगे। इसी बीच अवैध पिस्टल से निकली गोली चंदन के गर्दन को आर-पार कर गई और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। चंदन के पिता गोपाल श्रीवास्तव की तहरीर के आधार पर सचिन जायसवाल, देवेश खेलवानी, सतीश पाल उर्फ सत्यपाल और अमित सोनकर उर्फ जीतू के खिलाफ सिगरा थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

Tags: crime newsMurder Newsup newsvaranasi news
Previous Post

यमुना में डूबे तीन युवक, तलाश जारी

Next Post

तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

hair
फैशन/शैली

गर्मियों में चिपचिपे बालों से है परेशान, तो आज़माएँ ये टिप्स

22/05/2026
'Centre of Excellence for Flowers
उत्तर प्रदेश

अयोध्या में बनेगा प्रदेश का पहला ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर फ्लावर’

21/05/2026
Sushma Kharwal
Main Slider

लखनऊ की मेयर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय-प्रशासनिक अधिकार सीज, जानें पूरा मामला

21/05/2026
cm yogi
Main Slider

भीषण गर्मी पर सीएम योगी ने दिए सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश

21/05/2026
Dearness Allowances
Main Slider

सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने बढ़ाया दो फीसदी महंगाई भत्ता

21/05/2026
Next Post
Drowned

तालाब में नहाने गए युवक की डूबकर मौत

यह भी पढ़ें

winter session

कांग्रेस के पांच सांसद शीतकालीन सत्र से निलंबित

14/12/2023
रामगोपाल यादव Ram Gopal Yadav

पांच माह में कोरोना से ज्यादा लोगों ने की आत्महत्या : रामगोपाल यादव

15/09/2020
Sunny Leone

सनी लियोनी पर लगा 29 लाख रुपए का धोखाधड़ी का आरोप, जाने पूरा मामला

06/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version