• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इन नेचुरल चीजों से भी कर सकते हैं हेयर कलर

Writer D by Writer D
15/01/2022
in Main Slider, ख़ास खबर, फैशन/शैली
0
hair color

hair color

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बढ़ती उम्र के साथ सफेद बाल होना एक आम बात है लेकिन अगर आपके बाल 25 की उम्र तक पहुंचते-पहुंचते ही सफेद होने लगे हैं, तो चिंता करना लाजिमी है। बाल सफेद होने के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर पोषण की कमी और आनुवंशिक कारणों के चलते भी कई बार ऐसा होता है। लेकिन तंबाकू का अत्यधिक सेवन, धूम्रपान और भावनात्मक तनाव भी इसका कारण हो सकता है। सफेद बालों की समस्या से निजात पाने के कुछ घरेलू उपाय भी है, जिन्हें आप अपना सकते हैं।

आंवला

  • यह बालों का प्राकृतिक काला रंग बनाए रखने में मदद करता है।

तरीका : आंवले को मसल कर उसकी गुठली निकाल दें। अब इसका पेस्ट बनाएं और सिर पर लगा लें। इसके बाद इससे बालों की जड़ों पर मालिश करें।

नारियल तेल और नीबू रस

  • यह सिर की त्वचा का रक्त संचार बढ़ाता है। इस तेल में बायोटीन, नमी और दूसरे तत्व होते हैं, जो बालों को सफेद होने से रोकते हैं और उन्हें मुलायम बनाते हैं।

तरीका: इसमें दो भाग नारियल का तेल और एक भाग नीबू का रस मिलाएं। इस मिश्रण से सिर और बालों की मालिश करें।

करी पत्ता

  • यह बालों की जड़ों की मजबूती बढ़ाता है और बालों को जरूरी पोषक तत्व देता है।

तरीका: करी पत्ते को नारियल के तेल में डाल कर चटखने तक गर्म करें। इसके बाद इसे छान लें और इससे बालों की मालिश करें। करीब 30-45 मिनट बाद सिर धो लें। यह प्रक्रिया हफ्ते में दो बार अपनाएं।

चाय या कॉफी

  • ये बालों का प्राकृतिक रंग बनाए रखने में मदद करते हैं।

तरीका: पानी में चाय की पत्ती या कॉफी पाउडर डाल कर उसे 10 मिनट तक उबालें। बालों का रंग काला बनाए रखने के लिए चाय की पत्ती का प्रयोग कर लें और भूरा बनाए रखने के लिए कॉफी पाउडर का प्रयोग करें।

काला तिल

  • यह भी सफेद बालों को काला बनाने में काफी मददगार है।

तरीका: हर रोज खाली पेट कच्चे तिल के बीजों को पानी के साथ खाना फायदेमंद होगा।

प्याज का पेस्ट

  • इससे बालों को पोषण मिलता है।

तरीका: बालों पर प्याज का पेस्ट लगा लें। इसे एक घंटे बाद धो डालें। ऐसा करने से भी सफेद बाल काले हो जाएंगे।

Tags: hair colorHow to Apply Natural Hair Color to HairNatural Black Hair ColorNatural Brown Hair ColorNatural Hair ColorNatural Hair Color Homeनेचुरल ब्राउन हेयर कलरनेचुरल ब्लैक हेयर कलरनेचुरल हेयर कलरनेचुरल हेयर कलर होमबालों में नेचुरल हेयर कलर कैसे लगाएंहेयर कलर
Previous Post

रोजाना काली किशमिश खाने के है जबरदस्त फायदे

Next Post

आप भी इन चुकंदर फेसपैक से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
Gold
Business

सोना हुआ सस्ता, चांदी की भी चमक हुई फीकी; जानिए नए रेट

10/05/2026
CM Vijay
Main Slider

तमिलनाडु में विजय युग की शुरुआत, 9 मंत्रियों ने ली शपथ

10/05/2026
Basil leaves will brighten your face
फैशन/शैली

Mother’s Day: 40+ के बाद ऐसे करें त्वचा का ख्याल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

10/05/2026
Mother's Day
फैशन/शैली

Mother’s Day: अपनी मां को दें ये खास तोहफे, चेहरे पर आएगी मुस्कान

10/05/2026
Next Post

आप भी इन चुकंदर फेसपैक से पाएं बेदाग ग्लोइंग स्किन

यह भी पढ़ें

Karela Fry

ऐसे बनाएं करेला, छोड़ देंगे इस सब्जी से चिढ़ना

13/11/2025

बिहार चुनाव : रामविलास पासवान के निधन से इन 5 जिलों में बिगाड़ सकता है जेडीयू का चुनावी खेल

10/10/2020
baby

पहला दांत निकलते समय बच्चे को नहीं होगा, अपनाएं ये उपाए

22/08/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version