Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

इस शहर की आधी आबादी हो रही डिप्रेशन की शिकार, जानिए क्यों बन रहे ये हालात

नहीं मिली नौकरी

600 जगहों पर ट्राई करने के बावजूद नहीं मिली इस लड़की को नौकरी

आगरा। सदर क्षेत्र निवासी युवती एक कंपनी में 20 हजार रुपये महीने की नौकरी करती थी। लाकडाउन से पहले सब कुछ अच्छा चल रहा था। युवती अपने शौक पूरा करने के साथ ही परिवार की आर्थिक मदद भी कर रही थी। वेतन अच्छा होने के चलते उसने दस महीने पहले ही दोपहिया वाहन फाइनेंस करा लिया था।

अमेरिकी उप राष्‍ट्रपति भवन में होगी मह‍िलाओं की हनक, हैरिस ने बनाई मह‍िला ब्रिगेड

लाकडाउन के दौरान उसे घर बैठना पड़ा। एक महीने बाद ही उसकी नौकरी चली गई। इस दौरान परिवार की आर्थिक स्थिति भी बिगड़ गई। नौकरी छूटने से युवती की जमा पूंजी भी खत्म हो गई। उधर, गाड़ी की किस्त नहीं जमा होने से फाइनेंस कंपनी वालों ने तकादा शुरू कर दिया। इससे युवती डिप्रेशन में आ गई।

शाहगंज क्षेत्र निवासी विवाहिता की समस्या तो बिल्कुल अलग है। पति का कारोबार अच्छे से नहीं चलने पर उनके व्यवहार में बदलाव आ गया। वह पत्नी से बात- बात पर नाराज होने लगे। कोरोना के चलते पत्नी को कई महीने अपने साथ बाहर घुमाने नहीं ले गए। आर्थिक तंगी, पति के व्यवहार में आए बदलाव और घर से बाहर नहीं निकलने के चलते महिला डिप्रेशन में आ गई। एक दिन इसी उधेड़बुन में छत पर टहलते समय वह बाउंड्री वाल को नहीं देख पाई। वह छत से नीचे आ गिरी।

अनिल विज को COVAXIN लगने के बाद कैसे हुआ कोरोना? भारत बायोटेक ने दी ये सफाई

कोरोना संक्रमण काल ने दंपतियों के रिश्तों को भी प्रभावित किया है। पति- पत्नी के बीच विवाद के मामले बढ़ रहे हैं। उसी अनुपात में महिलाओं के डिप्रेशन में आने के मामलों में इजाफा हुआ है। पति की नौकरी जाने पर और आर्थिक संकट से आने से वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। वहीं पति काम के दबाव के चलते तनाव में आ रहे हैं। वह अपना गुस्सा और खीझ घर में पत्नी या बच्चों पर उतार रहे हैं।

इससे परिवार की महिलाएं तनाव में आ रही हैं। वह डिप्रेशन में आने के चलते खुद को दिगभ्रमित पा रही हैं। अपने और बच्चों के बारे में कोई फैसला लेने में आत्मविश्वास की कमी महसूस कर रही हैं। आशा ज्योति केंद्र की सेंटर प्रबंधक दीप शिखा कुशवाहा के अनुसार एक साथ कई कारक मिलकर महिलाओं को डिप्रेशन में ढकेल रहा है। उन्हें कांउसिलिंग की जरूरत पड़ रही है।

चांद पर चीन ने फहराया झंडा, ऐसा करने वाला दुनिया का दूसरा देश बना

ये बन रहे डिप्रेशन के कारण

– पति-पत्नी देानों नौकरी करते थे। अब दोनों या किसी एक की नौकरी जाने से परिवार की आर्थिक बिगड़ गई है।
– कोरोना काल में पति-पत्नी दोनों के व्यवहार में बदलाव आया है। एक दूसरे के प्रति सहनशीलता कम हुई है।
– पति द्वारा पत्नी को घर चलाने के लिए दिए जाने वाले खर्च में कटौती से बजट बिगड़ा है।
– पति द्वारा बात- बात पर पत्नी को झिडक देना, ठीक से बात नहीं करना।
– कामकाजी महिलाओं ने लोन लिया हुआ था। नौकरी जाने के बाद अब लोन की किस्त चुकाने की समस्या सामने आ रही है।

Exit mobile version