• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान सेतु मंदिर और अमीनाबाद बाजार थे आतंकियों के निशाना : सूत्र

Writer D by Writer D
14/07/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
terrorist target

terrorist target

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिछले रविवार को राजधानी लखनऊ से गिरफ्तार अंसार गजवातुल हिंद के आतंकी मिन्हाज़ और मुशीर से कस्टडी रिमांड के दौरान शुरुआती पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।

एटीएस सूत्रों के मुताबिक मिन्हाज़ और मुशीर को लखनऊ की किसी भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाने का आदेश कश्मीर के तौहीद और मूसा से मिला था। इन्हीं के निर्देश पर मिन्हाज़ और मुशीर ने प्रेशर कुकर बम तैयार कर लिया था।

यह तय हो गया था कि ई-रिक्शा चलाने वाला मुशीर किसी ई-रिक्शा में प्रेशर कुकर बम रखकर उसे भीड़भाड़ वाली जगह में खड़ा कर ब्लास्ट करेगा। इसके लिए मिन्हाज़ और मुशीर ने अपने आसपास के इलाकों में रेकी कर अमीनाबाद बाजार और हनुमान सेतु मंदिर को चुना था।

अरनिया सेक्टर पर फिर दिखा ड्रोन, BSF की फायरिंग के बाद गायब

पूछताछ में जो खुलासा हुआ है उसके मुताबिक मंगलवार और शनिवार में से किसी एक दिन हनुमान सेतु मंदिर को निशाना बनाने की तैयारी मिन्हाज़ और मुशीर ने कर ली थी। धमाके को अंजाम देने के लिए दोनों ने कानपुर और लखनऊ के युवकों के जरिए असलहा और बारूद जुटाया था। एटीएस को कानपुर और लखनऊ के दो-दो युवकों के नाम भी मिल गए हैं। अब इन चारों की तलाश में एटीएस लग गई है। इन चारों की गिरफ्तारी के बाद कुछ और खुलासे हो सकते हैं।

कस्टडी रिमांड के दौरान पूछताछ के लिए एनआईए और दिल्ली स्पेशल सेल की टीम भी लखनऊ पहुंच गई है। 26 जुलाई तक एटीएस की कस्टडी रिमांड पर हैं दोनों आतंकी।

इस देश पर तालिबानी लड़ाकों ने किया हमला, कैप्टन समेत 11 सैनिकों की मौत

आपको बताते चलें कि रविवार को लखनऊ के काकोरी इलाके से मिन्हाज़ और मड़ियांव इलाके से मुशीर को एटीएस ने एक ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार किया था। दोनों के कब्ज़े से प्रेशर कुकर बम, पिस्टल, चाकू और बारूद बरामद हुआ था।

Tags: AlQuida terroristaminabad marketATScrime newsdubbagha newshanuman setu mandirkakori newsLucknow Newsup news
Previous Post

इन राज्यों में मूसलाधार बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Next Post

सेना ने चीनी सैनिकों के साथ झड़प की रिपोर्ट का खंडन किया

Writer D

Writer D

Related Posts

De Tan
Main Slider

फेस पैक से पाएं खूबसूरत चेहरा

14/06/2026
Puja Ghar
Main Slider

पूजा घर से बनी रहेगी सकारात्मक ऊर्जा, जानें कैसा हो मंदिर

14/06/2026
Asthma
Main Slider

इन संकेतों को ना करें नजरअंदाज, करते हैं इस बड़ी बीमारी की ओर इशारा

14/06/2026
Horseshoe
Main Slider

घर में लगाएं ये एक चीज, नहीं होगी किसी चीज की कमी

14/06/2026
Biogas plant
उत्तर प्रदेश

गो संरक्षण विशेष: उत्तर प्रदेश में गांवों के एक लाख घरों में लगेंगे मिनी बायोगैस प्लांट

13/06/2026
Next Post
army central command

सेना ने चीनी सैनिकों के साथ झड़प की रिपोर्ट का खंडन किया

यह भी पढ़ें

cm yogi

औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सपा ने नहीं किया सम्मान : सीएम योगी

31/01/2022
CM Dhami

शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर: मुख्यमंत्री धामी

07/02/2026
Nameplates

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से दुकानदारों में खुशी की लहर, कांवड़ रूट से हटने लगी नेमप्लेट

22/07/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version