• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सपा ने नहीं किया सम्मान : सीएम योगी

Writer D by Writer D
31/01/2022
in Main Slider, आगरा, उत्तर प्रदेश, राजनीति
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा सरकार ने औरंगज़ेब को धूल चटाने वाले गोकुल जाट का सम्मान नहीं किया। हमारी सरकार ने आगरा के म्यूज़ियम का नाम छत्रपति शिवाजी के नाम पर रखा।

पिछली सरकारें जनता को सुविधाओं से, युवाओं को रोजगार से, बेटियों को उनके अधिकारों से, बुजुर्ग दिव्‍यांग, निराश्रित महिलाओं को योजनाओं व सुविधाओं से वंचित रखती थी लेकिन प्रदेश में बुजुर्ग, दिव्‍यांगजन, निराश्रित महिलाओं की पेंशन हमारी सरकार ने लागू की, डबल इंजन की सरकार बेटी के जन्म से लेकर स्नातक की पढ़ाई तक का जिम्मा लेते हुए उनके विवाह के लिए भी इंतजाम किया। ये बातें सोमवार को आगरा में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहीं।

उन्‍होंने विपक्ष पर हमला साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों में बेटियों की सुरक्षा में खेल होता था पर अब प्रदेश में दंगा करने वाले 10 बार सोचते हैं कि दंगा करेंगे तो बाप दादा की कमाई संपत्ति बिक जाएगी और पोस्टर अलग चस्पा होंगे।

उन्‍होंने कहा कि भाजपा आस्था का सम्मान करती है वहीं सपा आस्‍था के संग खिलवाड़ करती है। पहले चाचा, भतीजे महाभारत के सभी रिश्‍ते वसूली के लिए निकल पड़ते थे। पहले ट्रांस्‍फर, पोस्टिंग और तो और युवाओं को रोजगार देने के मामले में भी वो लोग उगाही करते थे। सपा की सूची दंगाइयों, अपराधियों और तो और माफियाओं से भरी है। प्रदेश के 5 लाख नौजवानों को नौकरी, या प्रदेश के 1 करोड़ 61 लाख युवाओं को रोजगार देने के कार्य हमारी भाजपा सरकार ने किया है।

खून के रंग से रंगी है सपा की लाल टोपी-सीएम योगी

उन्‍होंने कहा कि सपा की टोपी मुफ्फरनगर दंगों में मारे गए निर्दोष लोगों के खून से रंगी है। सपा को जब भी मौका मिला इन्होंने प्रदेश को दंगों में झोंका, योजनाओं में बंदरबाट किया। सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने का काम इन सपा बसपा ने किया।

बीजेपी ने अखिलेश के खिलाफ इस केंद्रीय मंत्री को मैदान में उतारा

हमारी सरकार ने गरीब कल्‍याण से जुड़ी योजनाओं को लागू किया। जिसका परिणाम है कि आज हर गरीब किसान को लाभ मिल रहा है। प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधी का लाभ देने का काम किया है। मथुरा में हमने एक लाख आलू की प्रोसेसिंग की यूनिट हमने लगाने का काम किया।

10 मार्च बाद फिर से चलेगा बुलडोजर-सीएम

जो सपा संरक्षित माफिया गुंडे टिकट लेकर जनता को धमकाने के लिए आ रहे हैं। मैं उनसे कहना चाहूंगा कि 10 मार्च के बाद वही बुलडोज़र चलने को तैयार रहेगा। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी राष्‍ट्रवाद, सुशासन और विकास के साथ आपके सामने है। कोरोना महामारी के दौरान प्रधानमंत्री जी के कुशल नेतृत्‍व में देश के बेहतर कोरोना प्रबंधन का परिणाम विश्‍व ने देखा है।

प्रदेश में निशुल्‍क टीका, टेस्‍ट, दवाएं, इलाज के साथ डबल इंजन वाली सरकार ने राशन की डबल डोज देने का काम भी कुशलतापूर्वक किया। कोरोना संकट के दौरान जिस सपा बसपा का पता नहीं था वो कैसे सहयोगी जो संकट के समय साथ न दें। ये सपा बसपा अवसरवादी है।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022चुनावचुनाव 2022विधानसभाविधानसभा चुनाव 2022
Previous Post

जिन्हें सौंपी थी रोशनी की रहनुमाई, बुझाकर चिराग वे दे रहे हैं उजाले की दुहाई!

Next Post

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्यों की : सीएम योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

Bhupendra Chaudhary
उत्तर प्रदेश

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : चौधरी भूपेंद्र सिंह

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

मेरठ की डीप टेक स्टार्टअप सर्कुलॉजी ने योगी सरकार और इन्वेस्ट यूपी के साथ किया एमओयू

20/10/2026
Main Slider

सड़क निर्माण में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं: केशव मौर्य

20/10/2026
Main Slider

शिवा शर्मा हत्याकांड: श्रद्धा दुबे नागपुर से किया अरेस्ट, बहन और ड्राइवर भी पकड़े गए

20/10/2026
उत्तर प्रदेश

2027 की हार अभी से स्वीकार कर चुकी है समाजवादी पार्टी: दयाशंकर सिंह

20/10/2026
Next Post

पुरानी पेंशन योजना बुरी थी तो सपा सरकार ने लागू क्यों की : सीएम योगी

यह भी पढ़ें

Dinesh Karthik

आईपीएल के बीच सीजन में कप्तानी छोड़ने वाले 9वें कप्तान हैं कार्तिक

17/10/2020
Indian Premier League

हैदराबाद की जीत के साथ खत्म हुआ RCB का सफर

07/11/2020
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में अंतिम वर्ष की परीक्षाओं के प्रारूप में बदलाव नहीं

22/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version