• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हनुमान मंदिर का पुजारी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार, भेजा जेल

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
priest arrested

priest arrested

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम ई-ब्लॉक में पड़ने वाले टड़ियल हनुमान मंदिर के पुजारी के पास से पुलिस ने अवैध तमंचा बरामद कर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंदिर में छापेमारी की।

उसी दौरान पुलिस ने मंदिर में पुजारी अवधेश कुमार तिवारी की तलाशी ली तो उनके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद ही स्थानीय चौकी प्रभारी धीरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुजारी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूरा मामला तालकटोरा इलाके के राजाजीपुरम का है, जहां पर टड़ियल हनुमान मंदिर पड़ता है। उस मंदिर में पूजा-पाठ का काम करने वाले पुजारी अवधेश कुमार तिवारी व मंदिर के महंत रमाकांत दास निवास करते हैं। सूत्रों का कहना है कि दोनों के बीच काफी समय से महंत की गद्दी को हासिल करने के लिए विवाद चल रहा था।

फर्जी तरीके से पासपोर्ट हासिल करने के मामले में दो बांग्लादेशियों को 4 साल की जेल

इस विवाद को लेकर ही मंदिर के पुजारी ने अपने पास अवैध असलहा रखा हुआ था, लेकिन मुखबिर की सूचना पर अवैध असलहे के साथ पुजारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पुजारी द्वारा पुलिस को नहीं बताया गया है कि उसने यह असलहा किससे खरीदा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

तालकटोरा इंस्पेक्टर बृजेश कुमार का कहना है कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि टड़ियल हनुमान मंदिर राजाजीपुरम में अवधेश तिवारी नामक पुजारी के पास अवैध तमंचा है। इस सूचना पर स्थानीय चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। तलाशी के दौरान उनके पास से 315 बोर का तमंचा और 3 जिंदा कारतूस को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी पुजारी मूलरूप से उन्नाव के रहने वाले हैं और लगभग 22 साल से मंदिर में सेवा कर रहे हैं।

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के पूर्व अध्यक्ष मोहन शर्मा कार्यकर्ताओं संग BJP में शामिल

इंस्पेक्टर ने बताया कि अभी तक की जानकारी में सामने आया है कि महंत और पुजारी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी बात को देखते हुए अपनी सुरक्षा के लिए अवैध असलहा उन्होंने खरीदा। इंस्पेक्टर का कहना है कि यह असलहा किससे खरीदा गया है, यह बात आरोपी पुजारी द्वारा नहीं कबूला गया है।

Tags: Amritsar Crime News in HindiLucknow Newspriest arrested
Previous Post

जूता व्यापारी को बदमाशों ने मारी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार

Next Post

8.77 करोड़ की टैक्स में हेराफेरी के आरोप में  मेंथा कारोबारी को जेल

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi visited and worshipped Maa Pateshwari
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने किए मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन

12/03/2026
Fire breaks out in an electricity meter manufacturing factory
उत्तर प्रदेश

बिजली का मीटर बनाने वाली फैक्ट्री में आग का तांडव, 26 कर्मचारी झुलसे

12/03/2026
Farooq Abdullah
Main Slider

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

12/03/2026
Sevai Custard
खाना-खजाना

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

12/03/2026
Facial Yoga
फैशन/शैली

इस योगा से मिलेगा चमकता चेहरा

12/03/2026
Next Post
jailed

8.77 करोड़ की टैक्स में हेराफेरी के आरोप में  मेंथा कारोबारी को जेल

यह भी पढ़ें

amritpal singh

तलवारों और बंदूकों के साथ थाने पर कब्जा, खालिस्तानी अमृतपाल सिंह के समर्थकों ने किया बवाल

23/02/2023
drugs recovered

नौसेना ने अरब सागर में बरामद की 3 हजार करोड़ रुपए की ड्रग्स

20/04/2021
President Kovind

राष्ट्रपति कोविन्द आज प्रेसीडेंशियल ट्रेन से पहुंचेंगे अपने पैतृक गांव परौंख

24/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version