• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं : श्रीकांत

Writer D by Writer D
12/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
shrikant sharma

shrikant sharma

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कहा कि बिजली के बिल में अनियमितता की शिकायतों की जांच एसटीएफ से करायी जायेगी।

ऊर्जा मंत्री ने सोमवार को यहां गोमतीनगर स्थित मंत्री आवास बिजलीघर के औचक निरीक्षण के दौरान गलत बिलिंग की शिकायतों और 100 फीसदी डाउनलोडेबल बिलिंग न होने पर नाराजगी जताते हुए बिलिंग एजेंसी के खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

उन्होंने कहा कि ऊर्जा विभाग मे उपभोक्ता के हितों से खिलवाड़ करने वालों से किसी भी प्रकार की सहानुभूति नहीं हो सकती है। जुलाई 2018 में बिलिंग एजेंसियों से हुए अनुबंध के तहत उन्हें आठ माह में शहरी और 12 माह में ग्रामीण क्षेत्रों में 97 फीसदी डाउनलोडेबल बिलिंग सुनिश्चित करना था। दो साल बाद आज भी यह 10 फीसदी से कम है। इसके चलते लगातार गलत बिलिंग की शिकायतें उपभोक्ताओं के माध्यम से आ रही हैं। इस पूरे मामले में घोर अनियमितता और भ्रष्टाचार हुआ है।

बर्ड फ्लू के मद्देनजर इटावा सफारी पार्क में हाई अलर्ट जारी, पक्षियों पर पैनी नजर

श्री शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री से उपभोक्ता हित में इसकी एसटीएफ से जांच कराए जाने का अनुरोध भी किया है। जिससे उपभोक्ताओं के हितों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कारवाई की जा सके। उपभोक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

उन्होने कहा कि आज उपभोक्ता बिल देना चाहता है, लेकिन उसे समय पर सही बिल मिले तभी यह संभव होगा। सही बिल समय पर मिलेगा तो ही विभाग का 90 हजार करोड़ का घाटा काम होगा और सस्ती बिजली का सरकार का संकल्प भी आसानी से पूरा होगा। उन्होंने कहा कि अधिकारी 31 मार्च तक यह सुनिश्चित करें कि हर उपभोक्ता को डाउनलोडेबल बिल मिले। एमडी अपने स्तर से भी इसे सुनिश्चित कराएं।

यूपी में पार्टी के लिए जगह तलाशने निकले ओवैसी, 12 जनवरी को करेंगे पूर्वांचल का दौरा

ऊर्जा मंत्री ने बिलिंग एजेंसियों को किए गए भुगतान की भी ऑडिट कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बिजलीघर के निरीक्षण में कमियों पर एमडी समेत अधिकारियों से जवाब तलब भी किया। साथ ही उन्हें समय से दूर करने के निर्देश भी दिए। साथ ही गर्मियों को लेकर भी अभी से सभी तैयारियों को समय से पूरा करने को भी कहा।

Tags: shrikant sharmaup news
Previous Post

जासूसी मामला : पूर्व सैनिक के कई करीबी हिरासत में, एटीएस की रिमाण्ड पर फैसला आज

Next Post

भाजपा सरकार का घमण्ड तो अब हद से ऊपर हो गया : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

CM YOGI
उत्तर प्रदेश

लोकमंगल को समर्पित है श्री गुरु गोरखनाथ स्वास्थ्य सेवा यात्रा – सीएम योगी आदित्यनाथ

06/02/2026
Director Information Vishal Singh administered the oath to the office bearers.
उत्तर प्रदेश

सूचना विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों की होती है बहुत बड़ी जिम्मेदारी: विशाल सिंह

06/02/2026
CM Dhami
राजनीति

स्कूल का समय अमूल्य होता है, जो दोबारा लौटकर नहीं आता: सीएम धामी

06/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

संस्कार, शिक्षा और संस्कृति से ही बनेगा समृद्ध उत्तराखंड: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

06/02/2026
CM Dhami-CM Yogi
Main Slider

सुशासन व सुरक्षा का यूपी मॉडल देश के लिए उदाहरण: पुष्कर सिंह धामी

06/02/2026
Next Post
akhilesh yadav

भाजपा सरकार का घमण्ड तो अब हद से ऊपर हो गया : अखिलेश

यह भी पढ़ें

Inspector

बीस साल बाद भी महिला सिपाही का नहीं लगा सुराग

24/12/2022
Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव पहुंचे सपा कार्यालय, कहा- वक़्त आ गया है अब ‘फ़ैसलों’ का

10/03/2022
MPPSC SET

UPSSSC ने जारी किया कृषि सेवा तकनीकी सहायक भर्ती का रिजल्ट, यहां करें चेक

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version