• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कोरोना वैक्सीन का कब तक करना पड़ेगा इंतजार?

Desk by Desk
13/09/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, नई दिल्ली, राजनीति, राष्ट्रीय, स्वास्थ्य
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

 

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में रोजाना तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से 90 हजार से ज्यादा मरीज रोज सामने आ रहे हैं। इस वजह से लोगों को अब जिसका इंतजार है, वह कोरोना वायरस की वैक्सीन है।

दुनिया के कई देशों में विभिन्न वैक्सीन पर काम चल रहा है। इन सभी के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया है कि भारत में वैक्सीन कब तक संभव हो सकती है। डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि अभी वैक्सीन की लॉन्चिंग को लेकर कोई तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन यह अगले साल की पहली तिमाही में आ सकती है।

डॉ. हर्षवर्धन का यह बयान तब आया है, जब एक दिन पहले दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका ने कहा है कि ब्रिटिश रेग्युलेटर से हरी झंडी मिलने के बाद इसने कोविड-19 वैक्सीन का मानव परीक्षण एक बार फिर शुरू कर दिया है। एक वॉलंटियर के बीमार पड़ जाने की वजह से इसे बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद भारत में भी इस वैक्सीन के ट्रायल पर रोक लगा दी गई थी।

Grateful to thousands of you who wrote to me for #SundaySamvaad !

Great to have started a 2-way communication with social media friends. Learning a lot from the conversations.

Hope we can keep up & further strengthen the dialogue👍https://t.co/su977Pnzxk

— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) September 13, 2020

केंद्रीय मंत्री ने लोगों को आश्वासन दिया किया सरकार वैक्सीन के ह्यूमन ट्रायल में पूरी तरह से सावधानी बरत रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन सुरक्षा, लागत, इक्विटी, कोल्ड-चेन आवश्यकताएं, उत्पादन, समय सीमा आदि जैसे मुद्दों पर भी गहनता से चर्चा की जा रही है।’ कोरोना वैक्सीन के एक बार तैयार होने के बाद, इसे उन लोगों के लिए सबसे पहले उपलब्ध कराया जाएगा जिन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है।

वहीं, डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वह वैक्सीन की पहली खुराक पर काफी खुश होंगे। केंद्रीय मंत्री ने एक घंटे तक सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और यूजर्स के कई सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने आगे कहा कि देश में कई वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। अभी हम इस बात का अनुमान नहीं लगा सकते हैं कि कौन सी वैक्सीन सबसे ज्यादा प्रभावी होगी, लेकिन यह 2021 की पहली तिमाही तक, हम निश्चित तौर पर परिणाम जान जाएंगे। मंत्री ने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक्सपर्ट्स का ग्रुप का गठन किया गया है, जो पूरी प्रक्रिया की देखरेख कर रहा है। हालांकि, जैसे ही परीक्षण के रिजल्ट्स का आकलन किया जाता है, उसी समय कंपनियों को बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करने के लिए कह दिया जाएगा, ताकि समय की बर्बादी न हो।

Tags: Corona Ki Dava Kab AyegiCorona Vaccine Kab AyegiCoronavirus India Vaccinecoronavirus vaccineCoronavirus Vaccine India 2021 First Quartercoronavirus vaccine updatedr harsh vardhanHarsh Vardhanhindi newsnews in hindiकोरोना इंडिया वैक्सीन न्यूजकोरोना वायरस इंडिया वैक्सीनकोरोना वैक्सीनकोविड-19 वैक्सीनभारत में कब आएगी कोरोना वैक्सीन?स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन
Previous Post

कंगना के सपोर्ट में आया कपड़ा व्यापारी, लॉंच की ‘I Support Kangana Ranaut’ प्रिंट की साड़ियाँ

Next Post

कुदरत का कहर : मिर्जापुर में बिजली गिरने से चार महिलाओं समेत पांच की मौत

Desk

Desk

Related Posts

Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
Nausena Shaurya Vatika
उत्तर प्रदेश

नौसेना शौर्य वाटिका का लोकार्पण 30 मई को, मुख्यमंत्री योगी व रक्षा मंत्री करेंगे लोकार्पण

29/05/2026
CM Yogi honored the beneficiaries of various schemes.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को किया सम्मानित

29/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Next Post

कुदरत का कहर : मिर्जापुर में बिजली गिरने से चार महिलाओं समेत पांच की मौत

यह भी पढ़ें

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय दिन प्रतिदिन नए आयाम स्थापित कर रहा : राज्यपाल

28/12/2021
आत्महत्या

आर्थिक तंगी से परेशान दो ज्वेलर्स भाइयों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

26/08/2020

डबल मर्डर का चार दिन बाद पुलिस ने किया खुलासा

17/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version