कंगना के सपोर्ट में आया कपड़ा व्यापारी, लॉंच की ‘I Support Kangana Ranaut’ प्रिंट की साड़ियाँ
सूरत। कंगना रनौत और महाराष्ट्र सरकार के बीच चली खींचतान पूरे देश में चर्चा का देखा। यह मामला तब बिगड़ा जब BMC ने कंगना के मुंबई ऑफिस को तोड़ दिया। जिसे लेकर अब कंगना, महाराष्ट्र सरकार से आर पार की लड़ाई पर उतर आई हैं।
कंगना को एक तरफ कई बॉलीवुड सितारों का सपोर्ट मिला तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें देशभर में फैले अपने लाखों फैन्स का सपोर्ट भी मिल रहा है। सूरत के एक बड़े कपड़ा व्यापारी ने भी कंगना को सपोर्ट करने के लिए उनकी फिल्म ‘मणिकर्णिका’ के पोस्टर का इस्तेमाल किया है और साड़ी के पल्लू पर इंग्लिश में लिखा है ‘I Support Kangana Ranaut’ ।
यूपी में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3.12 लाख के पार, 2.39 लाख से ज्यादा रोगमुक्त
मीडिया से बातचीत करते हुए सूरत के कपड़ा व्यापारी पुरुषोत्तम झुनझुनवाला उर्फ छोटू भाई ने कहा, ‘पूरा देश देख रहा है कि कैसे एक्ट्रेस कंगना रनौत को तंग किया जा रहा है, और इसके बावजूद कंगना जी अडिग खड़ी हुई हैं।
सुशांत के ड्राइवर ने कहा- थाइलैंड ट्रिप के बाद सारा अली खान से एक्टर की बातचीत हो गई थी बंद
हमारा काम ही औरतों के लिए साड़ियां बनाना और बेचना है तो ऐसे में हमें लगा कि हमें भी कंगना जी को सपोर्ट करना चाहिए। इसलिए हमने कंगना को सपोर्ट करते हुए उनकी फोटो छपी हुई साड़िया बनाई हैं।



